Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मणिकर्णिका घाट पर कोई नुकसान नहीं, सभी धरोहरें सुरक्षित: मंत्री ए.के. शर्मा

मणिकर्णिका घाट पर कोई नुकसान नहीं, सभी धरोहरें सुरक्षित: मंत्री ए.के. शर्मा
Jan 17, 2026, 06:31 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : विश्वप्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में फैलाए जा रहे भ्रम पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट की है. मंत्री ने कहा कि यह परियोजना विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं के विकास की सोच पर आधारित है.

उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, नमो घाट, अस्सी घाट जैसे ऐतिहासिक विकास कार्यों ने काशी की भव्यता और दिव्यता को नई पहचान दी है. इसी क्रम में अब मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण किया जा रहा है.


शवदाह सुविधाओं के उन्नयन पर जोर


मणिकर्णिका घाट पर कोई नुकसान नहीं, सभी धरोहरें सुरक्षित: मंत्री ए.के. शर्मा


मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि मणिकर्णिका घाट अत्यंत प्राचीन और पौराणिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में दाह-संस्कार होते हैं. दशकों से यहां आने वाले लोगों को बैठने, ठहरने, लकड़ी भंडारण, पूजा सामग्री, मुंडन स्थल और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी झेलनी पड़ रही थी.

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया, जबकि वर्तमान सरकार इन मानवीय सुविधाओं को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.


कलाकृतियां सुरक्षित, यथास्थान होंगी पुनः स्थापित


कलाकृतियां सुरक्षित, यथास्थान होंगी पुनः स्थापित
मंत्री ए.के. शर्मा स्पष्ट किया कि पुनर्निर्माण कार्य के दौरान किसी भी मंदिर या ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो अस्थायी रूप से हटाई गई कलाकृतियों के हैं, जिन्हें संस्कृति विभाग के पास सुरक्षित रखा गया है. कार्य पूर्ण होने के बाद सभी कलाकृतियां अपने मूल स्थान पर पुनः स्थापित की


मंत्री ए.के. शर्मा स्पष्ट किया कि पुनर्निर्माण कार्य के दौरान किसी भी मंदिर या ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो अस्थायी रूप से हटाई गई कलाकृतियों के हैं, जिन्हें संस्कृति विभाग के पास सुरक्षित रखा गया है. कार्य पूर्ण होने के बाद सभी कलाकृतियां अपने मूल स्थान पर पुनः स्थापित की जाएंगी.


रानी अहिल्याबाई होलकर की धरोहरों का भी संरक्षण


नगर विकास मंत्री ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा निर्मित कृतियों सहित घाट की समस्त धरोहरों का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उनकी 300वीं जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई है.

ए.के. शर्मा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता राजनीतिक स्वार्थ में पुनर्निर्माण कार्य को तोड़-मरोड़कर जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं.उन्होंने सवाल किया कि क्या दशकों के शासनकाल में इन दलों ने मणिकर्णिका घाट की समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास किया था.


ALSO READ ; मछुआ समाज के युवक की हत्‍या के मामले में वाराणसी में उबाल, ज्ञापन सौंपा


विरासत के साथ विकास सरकार का संकल्प


मंत्री ने दोहराया कि सरकार “विरासत के साथ विकास” के सिद्धांत पर चलते हुए काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और मानवीय गरिमा को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण इसी सोच का जीवंत उदाहरण है.

काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिला
काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिला
These projects will prove to be crucial pillars of development in Kashi; find out who received how much budget.वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह इस बार भी काशी को 6,332.08 करोड़ लागत की 163 परियोजनाएं कि सौगात दी. जिसमें 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. लोकार्पण में सबसे प्रमुख 308.09 करोड़ की लागत से तैयार एसटीपी, 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी, 45.91 करोड़ से तैयार सारनाथ स्थित तिब्बती संस्थान में सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज है. 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज का शिलान्यास, 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई, 429.36 करोड़ लागत का कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल आदि परियोजनाओं की नींव भी प्रधानमंत्री ने रखी.गंगा घाटों के लिए 41 करोड़ 21 लाख रुपये गंगा किनारे के प्राचीन घाटों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे. इस कार्य के लिए कुल 41 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. काशी के सबसे अधिक भीड़ वाले दशाश्वमेध घाट के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास के लिए 827 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया.इस परियोजना के अंतर्गत दशाश्वमेध घाट से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मध्य स्थित राजेंद्र प्रसाद, मान मंदिर और त्रिपुरा भैरवी घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. इन घाटों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए कुल 616.06 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. घाटों के कायाकल्प के बाद मंदिर तक पहुंचने का मार्ग सुगम होगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं को कि‍या लोकार्पणकाली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तक फोरलेन-277.43 करोड़बाबतपुरा चौबेपुर रोड पर कादीपुर में आरओबी-51.39 करोड़नमामि गंगे तहत भगवानपुर में 55 एमएलडी एसटीपी-308.09 करोड़कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एकडेमी ब्लाक व छात्रावास-417.89 लाख36वीं वाहिनी पीएसी में 100 व्यक्तियों की क्षमता का बैरक-687.37 लाखसुगम्य भारत योजना के तहत मारकंडेय महादेव घाट पर रैंप-83.83 लाखपिसौर में कल्याण मंडप का निर्माण- 470.64 लाखसंत कबीर प्राक्ट्यस्थली का पर्यटन विकास-653.39 लाखसांरगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास- 291.53 लाखनगवां में संत रविदास पार्क का सुंदरीकरण-275.23 लाखचंद्रावती घाट का पुर्ननिर्माण--758 लाखडिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना-83.89 लाख30 गांवों में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति- 8897 लाखनगर के 23 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज सहित पुनर्विकास-463 लाखयूपी कालेज मैदान में सिंथेटिक हाकी टर्फ व विकास कार्य-837 लाखसीएचसी चोलापुर में 50 बेड का हास्पिटल -- 301.20 लाखरामनगर 100 बेड का वृद्धाआश्रम का निर्माण-2459.39 लाखभेलूपुर में एक मेगावाट क्षमता का ग्रिड से संबंध सोलर प्लांट- 758 लाखहाेमगार्ड का जिला व मंडल कार्यालय 462.96 लाखट्रामा सेंटर, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा-2441 लाखशिलान्यास हुई प्रमुख परियोजनाएंनगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण-9699.65 लाखहरहुआ से संदहा तक फोर लेन के दोनों सर्विस रोड 15 किमी- 12128 लाखएकीकृत मंडलीय कार्यालय, कमिश्नरी -- 15036 लाखग्रामीण क्षेत्र की 71 सड़कें-116.46 करोड़फूलपुर सिंधारा मार्ग का चौड़ीकरण- 3762 लाखज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी का चाैड़ीकरण- 2483 लाखदीनदयाल चिकित्सालय के सुदृढीकरण व रीमाडलिग 198 बेड का कार्य -11387.77 लाखअस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड पार्क- 984.16 लाखAlso Read: पीएम मोदी ने नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगाातपीएम एबीएचआइएम के अंतर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक-3497.42 लाखराजकीय बाल गृह, रामनगर में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड-1492.28 लाखगंजारी स्टेडियम के आसपास गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूूर्ति-1385.45 लाखनवविस्तारित क्षेत्र रामनगर में पेयजल पुनर्गठन योजना-9084.78 लाखनवविस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन वर्क-19009.30 लाखबीएचयू में जी प्लस 4 का ब्वायज हास्टल - 5766 लाखभोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कामर्शियल कांप्लेक्स-399 लाखपिशाचमोचन समेत आधा दर्जन कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य-1803 लाखhttps://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
पीएम मोदी ने नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगाात
पीएम मोदी ने नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगाात
PM Modi gave the gift of projects worth crores of rupees related to the Municipal Corporation.वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान शहर को विकास की नई दिशा दी. इस दौरान बरेका में महिला सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही शहर को विकास की अरबों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें नगर निगम से जुड़ी कुल 196.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. इसमें 182.23 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 14.27 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी शामिल है. बरेका से वर्चअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने बहुप्रतीक्षित नगर निगम सदन भवन की नींव भी रखी . प्रधानमंत्री ने 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन का शिलान्यास किया. यह भवन भविष्य में निगम के प्रशासनिक कार्यों और जनसुनवाई को और अधिक व्यवस्थित एवं सुलभ बनाएगा. ऐसे में नगर निगम सदन भवन' का निर्माण अब जल्द धरातल पर उतरेगा.​​कुंडों और तालाबों का होगा कायाकल्पकाशी के पौराणिक कुंडों और तालाबों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है. नगर निगम सीमा में 05 कुंडों और 08 तालाबों के जलशोधन और कायाकल्प के लिए 21.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 08 अन्य तालाबों/कुंडों के जीर्णोद्धार पर 2.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भोजूबीर तिराहा स्थित कांजी हाउस स्थल पर 3.98 करोड़ रुपये की लागत से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा.​स्वच्छता के लिए बढ़े कदमनगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए लीगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य के लिए 53.15 करोड़ और शहर में छह नए ट्रांसफर स्टेशनों के निर्माण के लिए 22.27 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं. साथ ही, शहर के नव-विस्तारित 25 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए 150 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इन वाहनों के माध्यम से नव-विस्तारित 25 वार्डों में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी. इसके साथ ही, पिसौर में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडप का भी लोकार्पण किया गया, जो स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा.​प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास (182.23 करोड़)नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण: 96.99 करोड़ रुपयेलीगेसी वेस्ट का निस्तारण: 53.15 करोड़ रुपये05 कुंडों और 08 तालाबों का कायाकल्प: 21.33 करोड़ रुपयेसिगरा में को-वर्किंग स्पेस कम ऑफिस: 4.67 करोड़ रुपयेभोजूबीर कांजी हाउस स्थल पर कॉम्प्लेक्स: 3.98 करोड़ रुपये​08 तालाबों/कुंडों का जीर्णोद्धार: 2.72 करोड़ रुपयेशहर में छह नए ट्रांसफर स्टेशन: 2.27 करोड़ रुपये​परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने लोकार्पणकल्याण मंडप (पिसौर): 4.70 करोड़ रुपये150 नए वाहन और नए ट्रांसफर स्टेशन कार्य का शुभारंभ. इन वाहनों के माध्यम से नव-विस्तारित 25 वार्डों में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव की प्रक्रिया सुगम होगी.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg
आंधी-तूफान और भयंकर बारिश, जानें किन जिलों में तेज हवाओं संग बरसेंगे बदरा
आंधी-तूफान और भयंकर बारिश, जानें किन जिलों में तेज हवाओं संग बरसेंगे बदरा
Storm and heavy rain, know which districts will receive heavy rain accompanied by strong winds.वाराणसी: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई तक प्रदेश में आंधी-तूफान और गरज-चमक संग भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अब अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मौसम की बात करें तो यहां का हाल 29 अप्रैल से 2 मई तक इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है. कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. ये हाल सिर्फ वाराणसी में ही नहीं रहने वाला बल्कि गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में भी इसका असर देखने को मिलेगा.कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिशमौसम विभाग का कहना है कि वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव हो रहा है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लू का असर कम होगा, लेकिन तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं जोखिम भी बढ़ा सकती हैं.Also Read: पीएम मोदी ने काशी को दी अरबों की सौगात, बोले- “नारी शक्ति से डरते हैं परिवारवादी दल”मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5KM की ऊंचाई तक बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलें और विशेष रूप से मेघगर्जन के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. साथ ही मौसम विभाग ने सलाह दी है कि तेज हवाओं के दौरान कच्चे मकानों और टिनशेड से दूरी बनाए रखें. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि नुकसान से बचा जा सके. ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है.https://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg