Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मछुआ समाज के युवक की हत्‍या के मामले में वाराणसी में उबाल, ज्ञापन सौंपा

मछुआ समाज के युवक की हत्‍या के मामले में वाराणसी में उबाल, ज्ञापन सौंपा
Jan 16, 2026, 11:51 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : मेरठ में मछुआ समाज के युवक सोनू कश्यप की हत्या को लेकर निषाद पार्टी ने जिला मुख्यालय वाराणसी पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा. पार्टी का कहना है कि इस प्रकरण में अब तक निष्पक्ष जांच नहीं की गई, जिससे समाज में भारी आक्रोश है. इस दौरान पार्टी के लोगों ने न्‍याय की मांग करते हुए नारेबाजी की. निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देश पर पार्टी नेताओं ने ज्ञापन सौंपा.

मछुआ समाज के युवक की हत्‍या के मामले में वाराणसी में उबाल, ज्ञापन सौंपा


ज्ञापन में कहा गया है कि पार्टी द्वारा बार-बार निवेदन किए जाने के बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मामले में निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की, बल्कि प्रारंभिक स्तर पर ही लीपापोती करने का प्रयास किया गया. निषाद पार्टी का आरोप है कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मेरठ जा रहे थे, तो उन्हें जनपद गाजियाबाद की सीमा पर ही रोक दिया गया. पार्टी ने इसे उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया. वहीं, उसी समय अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक और सरधना के विधायक अतुल प्रधान को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी गई, जिसे प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली स्पष्ट होती है.

ALSO READ : वाराणसी में शराब लेने के विवाद में अधेड़ पर जान लेवा हमला, घटना सीसीटीवी में कैद


पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सरकार की छवि को भी धूमिल करता है. निषाद पार्टी ने मांग की है कि सोनू कश्यप हत्या प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन देनेवालों में प्रदेश सचिव पूजा निषाद, जिलाध्यक्ष रामरति बिंद, पंचम कुमार, डा. अनिल, अरविंद निषाद, गोविंद निषाद और भरत लाल निषाद आदि शामिल रहे.

वाराणसी के घाटों पर फेरेरो रोशे ने बिखेरी दिवाली की सुनहरी चमक
वाराणसी के घाटों पर फेरेरो रोशे ने बिखेरी दिवाली की सुनहरी चमक
वाराणसी : गंगा के आसमान में जगमगाए ब्रांडेड हॉट एयर बैलून, लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक और नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’का अनावरणभारत, 28 अक्टूबर 2026। दिवाली के उत्सव को खास अंदाज में मनाते हुए प्रीमियम चॉकलेट ब्रांड फेरेरो रोशे ने वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर अपनी सुनहरी छटा बिखेरी। गंगा के ऊपर शाम के आसमान में उड़ते तीन हॉट एयर बैलून और घाटों पर रोशनी से सजी भव्य सजावट इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। इस अवसर पर कंपनी ने लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक और नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ पेश कीं। वैश्विक कन्फेक्शनरी समूह फेरेरो का हिस्सा फेरेरो इंडिया ने इस आयोजन के जरिए दिवाली की परंपराओं, उपहार देने की खुशी और अपने प्रीमियम उत्पादों के अनुभव को एक साथ प्रस्तुत किया। समारोह में अभिनेत्री सोनम बाजवा की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।गंगा के ऊपर शाम का आसमान उस समय रोशनी और रंगों से जगमगा उठा, जब ‘फेरेरो रोशे’ ब्रांड के तीन हॉट एयर बैलून हवा में ऊंचाई तक पहुंचे। वहीं, घाटों पर रोशनी से सजी आकर्षक सजावट ने ब्रांड की सुनहरी दुनिया की भव्य झलक पेश की।वाराणसी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत ने इस आयोजन को एक खास आयाम दिया। अपने जगमगाते घाटों, गंगा आरती और सदियों पुरानी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध यह शहर दिवाली की भावना को खूबसूरती से अभिव्यक्त करता है। दीयों की रोशनी, अपनों के साथ खुशियां बांटने की परंपरा और उत्सव के यादगार पल इस आयोजन के केंद्र में रहे। शाम के कार्यक्रम में ‘फेरेरो रोशे गोल्डन दीया’ और ‘फेरेरो रोशे बार’ के आकार वाले हॉट एयर बैलून प्रदर्शित किए गए। इसके बाद नए उत्पादों को पेश किया गया और लाइव प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्सवी रंग दिया। गंगा में नाव की सवारी के दौरान पानी पर तैरते दीयों और गंगा आरती के मनोहारी दृश्य ने घाटों की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। इस अनुभव में वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत और फेरेरो रोशे की सुनहरी पहचान का अनूठा संगम देखने को मिला।ALSO READ : वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्‍याशी आशुतोष स‍ि‍न्‍हा चौथे चरण में 7195 मतों से आगेफेरेरो इंडिया सब-कॉन्टिनेंट के मार्केटिंग प्रमुख जोहर कपुसवाला ने कहा, “दिवाली ऐसा अवसर है, जब परंपराएं लोगों को करीब लाती हैं और सोच-समझकर उपहार देने का महत्व और भी बढ़ जाता है। हमारा मानना है कि अपनी विशिष्ट सुनहरी पेशकश के माध्यम से हम खुशियों के इन पलों को और खास बना सकते हैं।“अपने लिमिटेड एडिशन दिवाली पैक ‘गोल्डन दीया’ के जरिए हम भारतीय परंपरा की आत्मीयता और उसके प्रतीकात्मक महत्व को इटली की उत्कृष्ट कारीगरी के साथ जोड़ रहे हैं। इससे उपहार देने का अनुभव अधिक समृद्ध, अर्थपूर्ण और विशिष्ट बनता है।“नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ की पेशकश के साथ हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को फेरेरो रोशे का आनंद लेने के नए विकल्प मिल सकें। वाराणसी जैसे शहर में इन उत्पादों को पेश करना हमारे लिए इस अवसर को और खास बनाता है। यहां परंपराएं और दिवाली की भावना बेहद खूबसूरती से जीवंत होती हैं।”दिवाली के प्रमुख प्रतीकों में शामिल दीये से प्रेरित लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक में पारंपरिक भारतीय डिजाइन और उत्कृष्ट इटैलियन कारीगरी का मेल देखने को मिलता है। इसे त्योहारों के दौरान उपहार देने के लिए एक खास विकल्प के रूप में पेश किया गया है।इस आयोजन में नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ भी प्रदर्शित की गईं। ये चॉकलेट बार दो वेरिएंट—‘क्लासिक हेजलनट’ और ‘70% कोको हेजलनट’ में उपलब्ध हैं। ब्रांड के लोगो वाले हॉट एयर बैलून ने इन नई चॉकलेट बार्स की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति के जरिए कंपनी ने अपने उत्पादों को एक नए और विशिष्ट अंदाज में पेश करने का प्रयास किया। वाराणसी का यह आयोजन फेरेरो इंडिया के व्यापक त्योहार अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत फेरेरो रोशे और किंडर जॉय जैसे ब्रांडों के माध्यम से उपहार देने, पारिवारिक परंपराओं और अपनों के साथ खुशियां मनाने से जुड़े यादगार अनुभव तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य अपनी वैश्विक ब्रांड पहचान को भारतीय स्थानीय परंपराओं के और करीब लाना तथा देश के उपभोक्ताओं के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करना है। वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी प्रयास की एक झलक पेश करता है।
एमएलसी चुनाव: वाराणसी में मतगणना स्‍थल जाने से रोकने पर बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठे, पुलिस से नोकझोंक
एमएलसी चुनाव: वाराणसी में मतगणना स्‍थल जाने से रोकने पर बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठे, पुलिस से नोकझोंक
वाराणसी : स्‍नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान बुधवार को पहाड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल के पश्चिमी गेट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई. बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस को हटाकर मतगणना स्थल के अंदर जाने की मांग कर रहे थे. रास्ते में रोके जाने पर उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए. हालांकि, मौके पर स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. मतगणना स्थल के दोनों गेटों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.जानकारी के मुताबिक, मतगणना के दौरान पहड़िया मंडी में कथित तौर पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के एजेंटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद बीजेपी एक एजेंट बाहर आया और कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल के अंदर की जानकारी दी. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता उग्र होकर नारेबाजी करने लगे और अंदर जाने की मांग करने लगे. गेट के समीप पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्‍कामुक्‍की हुई. इस दौरान पुलिस के बार बार समझाने पर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे.ALSO READ : वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्‍याशी आशुतोष स‍ि‍न्‍हा चौथे चरण में 7195 मतों से आगेघटना के बाद मतगणना स्थल के पश्चिमी गेट सहित आगे और पीछे के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिसकर्मी मतगणना स्थल पर प्रवेश करने वालों की जांच कर रहे हैं और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. बता दें कि स्‍नातक सीट पर सपा के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं. मतगणना के दौरान दोनों प्रमुख दलों के समर्थकों की नजर परिणामों पर टिकी हुई है. बढ़त को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज है. मतगणना स्थल पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल सतर्क है. फिलहाल पश्चिमी गेट पर हुई नोकझोंक के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है और मतगणना की प्रक्रिया जारी है. गौरतलब है कि वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव निर्वाचित हो चुके हैं और अब स्नातक सीट पर मतगणना की प्रक्रिया जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक स्नातक सीट पर भी परिणाम घोषित हो सकते हैं.
वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्‍याशी आशुतोष स‍ि‍न्‍हा चौथे चरण में 7195 मतों से आगे
वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्‍याशी आशुतोष स‍ि‍न्‍हा चौथे चरण में 7195 मतों से आगे
वाराणसी : स्नातक एमएलसी चुनाव वाराणसी में चल रही मतगणना में सपा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के उम्‍मीवार पर बढ़त बनाई है. शि‍क्षक एमएलसी चुनाव देर रात सपा उम्‍मीदवार लाल ब‍िहारी यादव के जीतने के बाद से ही सपाइयों का जोश बढ़ा हुआ है. रात में अपने उम्‍मीदवार की जीत के बाद से ही सपाई मौके पर सक्र‍ियता के साथ जुटे हुए हैं. दोपहर में जारी र‍िपोर्ट के अनुसार स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा तीसरे चक्र की मतगणना में 4583 मतों से आगे रहे. तृतीय चक्र की काउंटिंग पूरी हुई तो आशुतोष सिन्हा को 5776 मत म‍िले, जबक‍ि कुल प्राप्त मतों की संख्या अब तक 16195 हो गई. वहीं केदार सिंह को तीसरे राउंड में 4414 मत मिले ज‍िससे कुल प्राप्त मतों की संख्या 11188 हो गई. चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने पर सपा के आशुतोष सिन्हा को मिले 22599 मत मिले. वहीं केदार सिंह को 15404 मत प्राप्‍त हुए. आशुतोष सिन्हा 7195 मतों से आगे चल रहे हैं.ALSO READ : संस्कृत शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर मंथन, डिजिटल गुरुकुल और संस्कृत AI पर जोरपहड़‍िया स्‍थ‍ित मतगणना स्‍थल पर बंडल‍िंंग का काम पूरा होने के बाद काउंट‍िंंग शुरू की गई तो सपा उम्‍मीदवार आशुतोष स‍िन्‍हा ने दूसरे राउंड में अपनी बढ़त बनाते हुए करीब 2900 वोट से आशुतोष सिन्हा आगे हो गए. यह बढ़त आगे भी जारी रही. शिक्षक एमएलसी की जीत के बाद सपा खेमे में उत्साह और बढ़ गया था. पहड़िया मंडी के मुख्य द्वार के सामने सड़क के उस पर एक बाउंड्री वॉल में बनाए गए समाजवादी पार्टी के टेंट रूपी कैंप में मौजूद सपा कार्यकर्ता एक दिन पूर्व की अपेक्षा बुधवार को और उत्साहित दिखे. मानो उनका अनुमान जीत में बदल गया हो. वहीं सुबह स्नातक खण्ड के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को प्रशासन पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगाते हुए कहा क‍ि प्रशासन मतगणना में गड़बड़ी कर सकता है. दो राउंड की गिनती पूरी होने पर भी प्रशासन घोषणा नहीं कर रहा है और न ही इस संबंध में कुछ डिस्प्ले किया जा रहा है. कहा क‍ि चुनाव आयोग इस बात का तत्काल संज्ञान ले.