वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा चौथे चरण में 7195 मतों से आगे

वाराणसी : स्नातक एमएलसी चुनाव वाराणसी में चल रही मतगणना में सपा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के उम्मीवार पर बढ़त बनाई है. शिक्षक एमएलसी चुनाव देर रात सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव के जीतने के बाद से ही सपाइयों का जोश बढ़ा हुआ है. रात में अपने उम्मीदवार की जीत के बाद से ही सपाई मौके पर सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं. दोपहर में जारी रिपोर्ट के अनुसार स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा तीसरे चक्र की मतगणना में 4583 मतों से आगे रहे. तृतीय चक्र की काउंटिंग पूरी हुई तो आशुतोष सिन्हा को 5776 मत मिले, जबकि कुल प्राप्त मतों की संख्या अब तक 16195 हो गई. वहीं केदार सिंह को तीसरे राउंड में 4414 मत मिले जिससे कुल प्राप्त मतों की संख्या 11188 हो गई. चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने पर सपा के आशुतोष सिन्हा को मिले 22599 मत मिले. वहीं केदार सिंह को 15404 मत प्राप्त हुए. आशुतोष सिन्हा 7195 मतों से आगे चल रहे हैं.
ALSO READ : संस्कृत शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर मंथन, डिजिटल गुरुकुल और संस्कृत AI पर जोर
पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर बंडलिंंग का काम पूरा होने के बाद काउंटिंंग शुरू की गई तो सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा ने दूसरे राउंड में अपनी बढ़त बनाते हुए करीब 2900 वोट से आशुतोष सिन्हा आगे हो गए. यह बढ़त आगे भी जारी रही. शिक्षक एमएलसी की जीत के बाद सपा खेमे में उत्साह और बढ़ गया था. पहड़िया मंडी के मुख्य द्वार के सामने सड़क के उस पर एक बाउंड्री वॉल में बनाए गए समाजवादी पार्टी के टेंट रूपी कैंप में मौजूद सपा कार्यकर्ता एक दिन पूर्व की अपेक्षा बुधवार को और उत्साहित दिखे. मानो उनका अनुमान जीत में बदल गया हो. वहीं सुबह स्नातक खण्ड के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को प्रशासन पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन मतगणना में गड़बड़ी कर सकता है. दो राउंड की गिनती पूरी होने पर भी प्रशासन घोषणा नहीं कर रहा है और न ही इस संबंध में कुछ डिस्प्ले किया जा रहा है. कहा कि चुनाव आयोग इस बात का तत्काल संज्ञान ले.



