Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अब महंगी कोचिंग नहीं बनेगी बाधा, वाराणसी के छात्रों को मिलेगा IIT-NEET का मौका

अब महंगी कोचिंग नहीं बनेगी बाधा, वाराणसी के छात्रों को मिलेगा IIT-NEET का मौका
Jan 09, 2026, 07:25 AM
|
Posted By Gaandiv

अब महंगी कोचिंग नहीं बनेगी बाधा, वाराणसी के छात्रों को मिलेगा IIT-NEET का मौका

वाराणसी : जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा का अवसर देने के लिए जिला प्रशासन ने एक नई शैक्षणिक पहल शुरू की है. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से Physics Wallah (PW) के सहयोग से मेधा, समानता और समावेशन के सिद्धांतों से प्रेरित एक लक्षित शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ कर रहा है .इसका उद्देश्य उन छात्रों का लिए जो IIT/NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता देना है, जो महंगी कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते . कार्यक्रम के तहत राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा .


तीन चरणों में होगा छात्रों का चयन


DXV XD


छात्रों का चयन तीन चरणों—वस्तुनिष्ठ परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार—के माध्यम से किया जाएगा. चयनित छात्रों को Physics Wallah द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी.

Physics Wallah को इस कार्यक्रम का मार्गदर्शक संस्थान इसलिए चुना गया है, क्योंकि उसने बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपनी क्षमता सिद्ध की है. JEE, NEET, UPSC, CA, डिफेंस, बोर्ड्स एवं K–12 शिक्षा के क्षेत्र में PW का अनुभव उल्लेखनीय है. साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से तत्क्षण शंका समाधान, अनुकूली शिक्षण, कंटेंट निर्माण और स्वचालित मूल्यांकन जैसी सुविधाएँ छात्रों को व्यक्तिगत और प्रभावी शिक्षण अनुभव प्रदान करेंगी.


ALSO READ : नेशनल वॉलीबॉल में यूपी का डबल अटैक, महिला-पुरुष टीमें प्ले-ऑफ जीतकर अगले चक्र में


विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की उपस्थिति में लगभग 60 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई. बैठक में सुपर 30 कार्यक्रम की कार्ययोजना पर चर्चा की गई. सभी प्रधानाचार्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे वाराणसी के छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया.

बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बरेका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 800 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। विद्यार्थियों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ दिखाई दे रहा था.करीब 400 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने विद्यालय परिसर का चक्रमण किया और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’, ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘सरदार भगत सिंह अमर रहें’ और ‘मैडम भीखाजी कामा अमर रहें’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए. नारों की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया.तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को भी बढ़ावा दिया गया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा.तिरंगा यात्रा का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक चंद्र मोहन यादव ने किया. यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का संदेश दिया.ALSO READ : खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटीबरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और मजबूत किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान बरेका परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.
खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में खेत की ओर निकली एक महिला का शव बुधवार को गोमती नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव देखते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई, क्योंकि मृतका गांव की बुजुर्ग महिला निकली, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन इसी बीच किसी ग्रामीण ने स्थानीय चौकी पर इसकी सूचना दी. सूचना के बाद चौकी इंचार्ज पवन राय मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव निवासी शीला देवी पति भैया लाल प्रतिदिन की तरह सुबह घर से खेत की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. इस बीच जब ग्रामीण नदी किनारे गए तो उन्होंने शव को पानी में उतराया देखा. तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे कब्जे में लिया. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है.ALSO READ : आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्पवरुणा नदी में युवक डूबा, तलाश जारीशिवपुर के पिसौर में राम-जानकी मंदिर के पास मंगलवार शाम वरुणा नदी में नहाने गया जहांगीर गहरे पानी में जाने से डूब गया. पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली. एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. जहांगीर मंगलवार शाम पांच बजे नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. पास में मछली पकड़ रहे एक ग्रामीण ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया और गांव के लोगों को सूचना दी. डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई. जहांगीर सैलून में काम करता है. पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था. पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है.
आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्प
आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्प
वाराणसी : आर्य महिला कॉलेज में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा एवं हर मन तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा. छात्राओं, शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि रहे. कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को तिरंगा वितरित कर स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में ध्वज फहराने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का आह्वान किया.प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, शौर्य, शांति, समृद्धि और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 13 अगस्त को वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा दोपहर तीन बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नंबर तीन से शुरू होकर लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेगी. यात्रा के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे.कार्यक्रम में छात्राओं ने भगवान शिव के आह्वान के साथ देश के विभिन्न प्रांतों की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित परेड और विद्यालय बैंड की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया.ALSO READ : गंगा एक स्थान पर, भागवत सर्वत्र कोने-कोने में मिलती है : अभिराम दास जी महाराजकार्यक्रम का संचालन डीन ऑफ एकेडमिक्स दीपा जोशी ने किया. प्रधानाचार्या अंजना दीक्षित ने अतिथियों, शिक्षकों, छात्राओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया. इस दौरान मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. पूर्व महानगर महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा पूजा दीक्षित और महानगर मीडिया से प्रमील पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया.