होली की रात चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में पसरा मातम
वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में कछवां रोड चौराहे के पास होली के त्योहार पर बुधवार की रात चाट विक्रेता संदीप मोदनवाल (36) ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी. सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, कछवांरोड़ चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है. हालांकि चर्चा है कि दुकानदार कई दिनों से तनाव में था. मृतक को एक पुत्र यश (13) और एक पुत्री परी (8) है.

मिर्जामुराद थानांतर्गत कछवांरोड (ठटरा) गांव निवासी श्यामलाल मोदनवाल का इकलौता पुत्र रहा संदीप मोदनवाल ठेले पर चाट-गोलगप्पा की दुकान लगाता रहा. ससुराल से पत्नी को साथ लेकर वापस लौटने के बाद मित्रो से मिलकर रात में वह घर आया. पत्नी और बच्चों संग कमरे में सोया. इसके बाद रात में वह किसी कारण वश कमरे से सटे किचन में जाकर कुर्सी पर खड़ा होकर पंखे की कुंडी के सहारे गमछा से गले में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया.
यह भी पढ़ें: ई हौ रजा बनारस- काशी की होली में झूमे विदेशी मेहमान, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
![]()
पीड़ित परिजनों ने बयां की अपनी आपबीती
पत्नी अंजली सुबह उठी और किचन में गई तो पति के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देख सन्न रह गयी. स्वजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारे किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिवार में कोहराम मच गया।स्वजन रोते-विलखते रहे।दुकानदारों की भीड़ जुट गई थी.
पुल से कूदकर युवक ने दी जान
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल से देवड़ी जमानियां गाजीपुर निवासी शिवम सिंह (21) गंगा में कूद गया. राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस बीच मंगलवार को खोजबीन के दौरान जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली गई.


