बीएचयू में बच्चियों से लेकर महिलाओं को तैराकी में हुनर दिखाने का मौका, जान लें तारीख और तरीका

वाराणसी : बीएचयू में 10 साल की बच्चियों से लेकर 50 साल से अधिक तक की महिलाओं को तैराकी चैंपियन में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. 13वीं बीएचयू ओपन तैराकी प्रतियोगिता में 10 साल से भी कम बालिकाओं से लेकर 50 साल ऊपर उम्र तक की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी. 19 सितंबर से बीएचयू के तरण ताल में शुरू होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं. पांच और सात सितंबर को बीएचयू तैराकी पूल में प्री-स्विमिंग ट्रायल किए जाएंगे.
10 साल से कम की बच्चियां 30 मीटर किकबोर्ड और 30 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में खेलेंगी. 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक कैटेगरी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी. 10 से 15 साल की बालिकाओं को 50 मीटर फ्रीस्टाइल और ब्रेस्ट स्ट्रोक कैटेगरी में तैराकी करनी होगी. 30 साल की उम्र की महिलाएं 50 मीटर के बटर फ्लाई, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और फ्रीस्टाइल कैटेगरी में खेलेंगी.
ALSO READ : राहुल पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली प्रतिरोध पदयात्रा, की ये मांग
10 साल से कम के बालक भी लेंगे हिस्सेदारी
इस चैंपियनशिप में 10 साल से कम के बालक और 50 साल से ज्यादा के पुरुष भी हिस्सा ले सकते हैं. पांच और छह सितंबर को महिलाओं के लिए ट्रायल शाम 5:10 बजे से 5:40 बजे तक होंगे. पुरुषों के लिए शाम 5:50 बजे से 6:20 बजे तक.
15 सितंबर तक जमा करना होगा डिटेल
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से ये प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है. चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक प्रोफेसरों और उनके बच्चों को 15 सितंबर तक डिटेल जमा करने होंगे. आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि हर एक इवेंट में कम से कम चार प्रतिभागियों का होना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित इवेंट रद्द कर दिया जाएगा. प्रतिभागियों को अपने तैराकी कॉस्ट्यूम और कैप साथ में लानी होगी. एक व्यक्ति अधिकतम तीन इवेंट में भाग ले सकता है. चैंपियनशिप के आयोजन के लिए संचालन समिति गठित की गई है. डॉ. प्रियंका यादव महिला वर्ग और डॉ. कविता वर्मा पुरुष वर्ग की आयोजन सचिव हैं. प्रो. नेमा महासचिव होंगे.



