Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पर्यटन विकास परियोजना में लापरवाही मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, दिया ये निर्देश

पर्यटन विकास परियोजना में लापरवाही मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, दिया ये निर्देश
May 29, 2026, 01:06 PM
|
Posted By Preeti Kumari

DM expressed displeasure over negligence in tourism development project, gave these instructions


वाराणसी: जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की अध्यक्षता में जनपद में पर्यटन विकास से संबंधित परियोजनाओं एवं पर्यटक सुविधाओं के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई. जिसमें पर्यटन विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कतिपय पर्यटन विकास की परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तेज गति से कार्य कराकर शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया. जिलाधिकारी ने कुंवार में काली मंदिर का पर्यटन विकास, भैरव नाथ तालाब का पर्यटन विकास, करखियाव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित पर्यटन विकास, विधानसभा अजगरा के अंतर्गत शिव मंदिर का पर्यटन विकास, क्रमेदेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास, माधोपुर स्थित शुलटकेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास आदि कार्यों में हो रहे विलंब पर सख्त निर्देश दिया कि ऐसी सभी लंबित परियोजना, जिसमें अनावश्यक रूप से विलम्ब हुआ है अथवा हो रहा है संबंधित ठीकेदारों के विरूद्ध नियमानुसार पेनाल्टी लगाई जाये.


िु


जिलाधिकारी ने लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद के आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित किये जाने के कार्य में आ रहे कतिपय बाधाओं का अविलंब निराकरण कराकर अपेक्षित कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया. उन्होंने गंगा घाटों के पुनर्विकास एवं अस्सी घाट के जीर्णोद्धार कार्य को त्वरित गति से कराए जाने के निर्देश दिए, सारनाथ पर्यटक आवास गृह एवं परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंगलो में पर्यटकों की सुविधाओं के दृष्टिगत कराए जा रहे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सारनाथ स्थित धमेख स्तूप पर लाइट एंड शो के कार्य को शीघ्रता से कराने के साथ ही पर्यटकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए. बैठक के दौरान कपिल धारा मंदिर, गुरुधाम मंदिर, नागा बाबा मंदिर, नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु पीए सिस्टम एवं स्टेज लाईट का कार्य सहित पर्यटन विकास के अन्य परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.


े


बैठक में उपस्थित पर्यटन से संबंधित विभिन्न संगठनों ने ई-रिक्शा/टोटो के व्यवस्थित संचालन, गंगा में नावों का व्यवस्थित संचालन एवं प्रमुख स्थलों पर किराये के डिस्प्ले लगाये जाने की बात रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार समुचित कार्यवाही किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने गंगा घाटों पर मादक पदार्थों के सेवन आदि पर प्रतिबंध हेतु सूचना डिस्प्ले बोर्ड आदि लगाए जाने हेतु निर्देशित किया, उन्होंने पड़ रहे भीषण गर्मी के दृष्टिगत जगह-जगह पर पर्यटकों के हिट वेब से बचाव हेतु वाटर एटीएम, वाटर कूलर, धूप से बचने हेतु शेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिये.


ु


Also Read: दालमंडी में फिर गरजेगा बुलडोजर,18 मकानों के ध्‍चस्‍तीकरण के लिए हुई मुनादी


काशी नागरी प्रचारिणी सभा की प्रकाशित "नागरी" पत्रिका के व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित कराए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार सिंह, यूपी पीसीएल के प्रोजक्ट मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पर्यटन से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

वाराणसी में चलती बाइक में लगी आग, सड़क पर लगा लंबा जाम
वाराणसी में चलती बाइक में लगी आग, सड़क पर लगा लंबा जाम
वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार इलाके में बुधवार दोपहर एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई. इस घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. फायर संयंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया. आग बुझने तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया.नारायणपुर पुराना भट्ठा सिंधोरा रोड, शिवपुर के निवासी रवि प्रजापति ने बताया कि वे मकानों में खिड़की-दरवाजे लगाने का काम करते हैं. बुधवार को वे काम के सिलसिले में महावीर मंदिर की ओर जा रहे थे. इसी बीच दोपहर लगभग 1 बजे उनकी बाइक अचानक गर्म होकर बंद हो गई.रवि प्रजापति ने जब बाइक को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की, तो उसमें अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैली और पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों से मदद मांगी. इलाकाई लोगों ने बाल्टी के पानी, बालू और दुकान में रखे फायर संयंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भयावह होती गई.ALSO READ : शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगेबीच सड़क पर बाइक में आग लगने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद कैंट थाने की महिला सब इंस्पेक्टर आरती गौड़ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने तत्काल फायर सर्विस टीम को सूचित किया और इलाकाई लोगों के साथ मिलकर फायर संयंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया. इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया. इस दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही.
शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगे
शिकागो में तैयार होगा भारत काे एआई लीडर बनाने का रोडमैप, आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एक मंच पर होंगे
वाराणसी : आईआईटी बीएचयू से बीते 40 साल में निकलीं 200 से ज्यादा तकनीकी प्रतिभाएं अब करोड़पति और अरबपति हैं. ये सभी अगले महीने अमेरिका की विंड सिटी शिकागो में एक साथ होंगे. वहां भारत को एआई लीडर बनाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा. शिकागो सम्मेलन में एआई, रक्षा, तकनीक, कारोबार और उद्योगों का भी संगम होगा. शिकागो के द वेस्टइन शिकागो लोंबार्ड में पांच और छह सितंबर को ग्लोबल एलुमनी मीट-2026 होना है. करीब 900 अरब डॉलर के मालिक जीस्केलर के संस्थापक जय चौधरी के साथ 40 साल पुराने बैच के 200 से ज्यादा पूर्व छात्र एक मंच पर मंथन करेंगे.जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे. वे पहले दिन पांच सितंबर को चाय पर चर्चा करेंगे. इन्होंने आईआईटी बीएचयू से 1979 बैच में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था. 12,500 करोड़ संपत्ति वाले पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा और टेस्ला के सीएफओ दीपक आहूजा भी इस सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. सम्मेलन का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युग में नेतृत्व और कुछ नया निर्माण करने को लेकर है. इसके अलावा मशीन लर्निंग, डिजिटल रिसर्च और बदलती तकनीक पर भी सम्मेलन में कई एकेडमिक और व्यवसायिक प्रस्ताव तैयार होंगे.एआई युग में कंपनियों का उदय, कटिंग एज एआई पैनल, एआई और मानव क्षमता के सत्र होंगे. स्टैंप अप कॉमेडी भी होगी. आईआईटी बीएचयू में डीन (पुरा छात्र एवं संसाधन) प्रो. हीरालाल प्रामाणिक ने बताया कि देश एआई के मामले में अग्रणी रहे, इस पर मंथन किया जाएगा. व्यवसायियों और वैज्ञानिक मेहमानों की सूची लगातार अपडेट हो रही है. हिस्सेदारी करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आईआईटी से निकलकर दुनिया भर में अपने कारोबार और तकनीक जगत में कुछ नया मुकाम पा चुके दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है. जीस्केलर के संस्थापक और चेयरमैन जय चौधरी 1980 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र रहे. उन्होंने एयर डिफेंस, सिफर ट्रस्ट, कोर हार्बर और सिक्योर आई जैसी कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया है. पूर्व छात्रों का नेटवर्क उभरती तकनीक से संस्थान के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों को रूबरू कराएगा. क्लाउड, माइक्रोसर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. तकनीकी बदलावों के साथ उद्योग और कारोबार पर उसके प्रभाव को लेकर भी मंथन होगा.ALSO READ: बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसरइन पुरा छात्रों की सूची तैयारमाई कर्मा के फाउंडर उज्ज नाथ, पोर्टवॉक्स के सीईओ मुरली थिरुमाले, शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रदीप चिंतागुता, सिलिकॉन वैली क्वाड के फाउंडर मैनेजिंग पार्टनर बीवी जगदीश, अफर्मा कैपिटल के सीईओ नयनेश जयसिंह, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के अरविंद गुप्ता, मोबाइल फोर्स के सीईओ जगदीश भंडोल और रोबोटिक्स के फाउंडर सौरभ चंद्रा आदि शामिल होंगे.
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बरेका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 800 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। विद्यार्थियों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ दिखाई दे रहा था.करीब 400 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने विद्यालय परिसर का चक्रमण किया और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’, ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘सरदार भगत सिंह अमर रहें’ और ‘मैडम भीखाजी कामा अमर रहें’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए. नारों की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया.तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को भी बढ़ावा दिया गया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा.तिरंगा यात्रा का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक चंद्र मोहन यादव ने किया. यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का संदेश दिया.ALSO READ : खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटीबरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और मजबूत किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान बरेका परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.