जनपदीय विद्यालयीय मुक्केबाजी व बास्केटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम...

वाराणसी :एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी के तत्वावधान में भारतीय शिक्षा मंदिर, इंग्लिशिया लाइन में 70वीं जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ., प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में हुआ. आयोजनकर्ता व शारीरिक शिक्षक भरत सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले के शारीरिक शिक्षकों एवं एमएसवी बॉक्सिंग एकेडमी, संदहा के प्रशिक्षकों ने ऑफिशियल की भूमिका निभाकर प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. 
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. चारु चंद्र राम त्रिपाठी ने विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
गाजीपुर में मंडल प्रतियोगिता के लिए वाराणसी टीम का चयन:
जनपदीय स्पर्धा के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 10 सितंबर 2026 को गाजीपुर में आयोजित मंडल स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित टीम इस प्रकार है:
अंडर-19 (बालक वर्ग): अंकुश, करन सोनकर, विनय चौरसिया।
अंडर-17 (बालक वर्ग): आर्यन दुबे, शिवांश पाल, विवेक पाल, अनिरुद्ध दत्त मिश्रा, आरव चौरसिया, गौतम साहनी, रुद्र पांडेय.
अंडर-14 (बालक वर्ग): रुद्रांश यादव, अंजनी मिश्रा.
अंडर-17 (बालिका वर्ग): श्रेया, साह्नवी यादव, साक्षी तिवारी, जागृति यादव.
कार्यक्रम के दौरान जनपद सचिव सर्वेश सिंह, जगजीत सिंह जग्गा, भरत सिंह, प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह, अखिलेश कुमार राय, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार, उपेंद्र सिंह, नीरज कुमार, डॉ. धनंजय त्रिपाठी, ममता दुबे, राजेश सिंह दोहरी एवं शैलेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे. वहीं
उदय प्रताप इन्टर कॉलेज में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक) बालिका की जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश सिंह तथा राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन उमेश सिंह तथा कार्तिक राम जी ने किया.
प्रतियोगिता को सुचारू, अनुशासित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने तथा पात्रता परीक्षण हेतु वाराणसी जनपद के प्रमुख शारीरिक शिक्षकों को निर्णायक मंडल (रेफरी व ऑफिशियल) के रूप में नियुक्त किया गया था.
ALSO READ:जन्माष्टमी पर रेडीमेड झांकियों का क्रेज, बाजार में सजे भगवान कृष्ण के कल्कि अवतार...
शैलेन्द्र नारायण सिंह
चंद्रमोहन सिंह
जितेंद्र कुमार
डॉ. आशीष कुमार सिंह
डॉ. राजीव प्रताप सिंह
वरुण प्रकाश
जगजीत सिंह
विभोर भृगुवंशी
मुकेश पांडेय
सर्वेश कुमार सिंह
विभिन्न आयु वर्गों में वाराणसी जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया. सभी निर्णायकों एवं खेल शिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता के सभी मैच सफलतापूर्वक संपन्न हुए.
खिलाड़ियों का चयन मंडलीय खेलो के लिए हुआ . मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन भी इस बार बनारस जनपद को ही मिला है .



