Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Aug 13, 2026, 05:12 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : बंगाली टोला इंटर कॉलेज सोनारपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता हुई. इसमें वाराणसी जनपद के 279 बच्चों ने प्रतिभाग किया बालक और बालिकाओं को मिलाकर उनमें 65 बच्चों ने सफलतापूर्वक मंडल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए.


मंडलीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर और बनारस के चयनित खिलाड़ियों का मुकाबला हुआ जिसमें कुल 69 बालक एवं बालिकाओं ने राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया, जिला कराटे संघ वाराणसी के महासचिव दिलीप कुमार सैनी अंतर्राष्ट्रीय जज के नेतृत्व में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


वही आयोजक मंडल के मुख्य प्रभारी मेजर विमल कुमार राव ने प्रतियोगिता में संचालन का कार्य बखूबी किया. बताते चलें प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला कराटे संघ के 11 महिला व पुरुष जज- रैफरी राष्ट्रीय भारतीय कराटे संघ द्वारा मान्यता प्राप्त अंजली शर्मा, आयुषी मौर्य, खुशी यादव, शीतल सिंह, रितिका यादव, आंचल पाल, देवेश विश्वकर्मा, अविनाश सक्सेना, दिलीप चौरसिया, कार्तिकेय मिश्रा आकाश कुमार, सूर्यभान मिश्रा और आशुतोष मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया .


प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ी अंडर-19 बालिका वर्ग से अंशिका तिवारी, प्रियंका केसरी, तमन्ना, शालिनी, पायल और खुशनुमा परवीन - बालक वर्ग से अश्वनी वर्मा, रामेश्वरम विश्वकर्मा, मयंक गुप्ता, अमन पटेल, निखिलेश कुमार, भारती, माधव तिवारी, निखिल सिंह वही अंडर 17 बालिका से रूबी, प्रतिमा मौर्य, सलोनी, रति, रिशु यादव, शालिनी कुमारी, स्वाति पांडे, जागृति, शांभवी, दिव्यांशी श्रीवास्तव

अंडर 17 बालक वर्ग से आर्यन कुमार, आर्यन, शुभम यादव, कृष्ण यादव, प्रियांशु विश्वकर्मा, प्रिंस, दीपक कुमार, मयंक विश्वकर्मा, कृष्ण यादव, कृष्ण कुमार यादव, अंडर 14 बालिका वर्ग से अंशु यादव, रवि प्रिया मौर्य, दृष्टि चौबे - बालक वर्ग से गौरव कनौजिया, रितेश यादव, आदित्य चौधरी, चंद्रभान मिश्रा, उधम सरोज, दिव्यांश कुमार, लक्ष्य भारद्वाज और कृष्णा मौर्य रहे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ अभिभावक व माध्यमिक शिक्षा परिषद के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.


ALSO READ : रूस में टेनिस का प्रशिक्षण देने वाले पूर्वांचल के पहले कोच बने ब्रजभूषण यादव, 45 दिन के कैंप के बाद वाराणसी लौट...


जिन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया व आगामी राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ीयो को शुभकामनाएं दी.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.