काशी विद्यापीठ : दहेज निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लिया दहेज मुक्त समाज का सामूहिक संकल्प...

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय, हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग, संस्कृत एवं अन्य प्राच्य भाषा विभाग, दर्शनशास्त्र विभाग तथा अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को दहेज निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इतिहास विभाग के स्मार्ट रूम में आयोजित कार्यक्रम में दहेज निषेध से संबंधित शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ.

इस मौके पर विद्यार्थियों ने दहेज निषेध जागरूकता के प्रति अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि दहेज एक बहुत गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लड़कियों को मानसिक शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है और कई बार तो उनकी हत्या तक कर दी जाती है, दहेज निषेध संबंधी भारतीय संविधान में अनेक कानून का प्रावधान किया गया है, लेकिन फिर भी यह समस्या बनी हुई है, इस पर हम सभी को गंभीरतापूर्वक चिंतन और मनन करना चाहिए। इसके साथ ही सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने दहेज न लेने का शपथ ग्रहण किया.
इस अवसर पर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद चौधरी, संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा यादव, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिनी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज धनकड़, प्रो. रामाश्रय सिंह, प्रो. अनुकुलचंद राय, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विजय कुमार रंजन, डॉ. निशा सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार गौतम, डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे.



