Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम का आगमन : नदेसर और बाबतपुर की ओर जाने वाले रहें सावधान

पीएम का आगमन : नदेसर और बाबतपुर की ओर जाने वाले रहें सावधान
Sep 10, 2025, 10:02 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : गुरुवार को पूरी दुनिया की निगाहों में रहेगा काशी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम एक साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी में कुछ घंटों के अंतराल पर कदम रखने जा रहे हैं. दोनों नेताओं का आगमन न सिर्फ कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं है. इस वीवीआईपी यात्रा के लिए वाराणसी के कुछ इलाकों के अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है. एयरपोर्ट से लेकर होटल ताज नदेसर तक हर मोड़, हर चौराहा और हर गली कड़ी सुरक्षा घेरे में है.


S


मारीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत बाबतपुर एयरपोर्ट पर होगा


एयरपोर्ट से निकलते ही उनका काफिला हरहुआ – गिलट बाजार – सर्किट हाउस – आंबेडकर पार्क चौराहा – नदेसर होटल ताज पहुंचेगा. इस मार्ग पर बुधवार की शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किसी भी आम वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी. सुरक्षा कारणों से पीएम के काफिले के निकलने से घंटे भर पहले ही मार्ग सील कर दिया जाएगा.


H


पूरा डायवर्जन प्लान – आम जनता कहां फंस सकती है


ट्रैफिक पुलिस ने खासतौर पर इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है. यह आम लोगों के लिए सबसे अहम है, क्योंकि शहर का बड़ा हिस्सा इससे प्रभावित होगा.


इस मार्ग पर पूरी तरह रास्ते होंगे बंद


  1. शगुनहां तिराहा → बाबतपुर एयरपोर्ट


  1. बाबतपुर पुलिस चौकी → बड़ागांव थाना


  1. हरहुआ फ्लाईओवर


  1. व्यास मोड़ और भेलखा मोड़ → हरहुआ


  1. वाजिदपुर चौराहा → हरहुआ चौराहा


  1. नदेसर तिराहा → होटल ताज


O


डायवर्ट होने वाले रास्ते


  1. गिलट बाजार तिराहा → भोजूबीर/तरना बंद, वाहन सेंट्रल जेल रोड या शिवपुर बाजार की तरफ जाएंगे.


  1. भोजूबीर तिराहा → सर्किट हाउस बंद, वाहन अर्दली बाजार डायवर्ट होंगे.


  1. गोलघर कचहरी → सर्किट हाउस बंद, वाहन आंबेडकर चौराहा और अर्दली बाजार की तरफ.


  1. जेपी मेहता तिराहा → भोजूबीर की ओर बंद, वाहन सेंट्रल जेल रोड डायवर्ट.


  1. आंबेडकर चौराहा → जेपी मेहता कॉलेज की ओर बंद, वाहन गोलघर कचहरी भेजे जाएंगे.


  1. जेएचवी तिराहा → आशियाना तिराहा बंद, वाहन छावनी डायवर्ट।


  1. मिंट हाउस → आशियाना तिराहा बंद, वाहन इंडिया होटल चौराहा की ओर.


  1. इंडिया होटल चौराहा → होटल ताज की ओर बंद, वाहन जेएचवी तिराहा की ओर.


P



ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए QR कोड भी जारी किया है, जिसे स्कैन करके डायवर्जन मैप देखा जा सकता है. अगर आपको इस दौरान बाहर निकलना हो तो ट्रैफिक पुलिस का QR कोड स्कैन करके डायवर्जन मार्ग जरूर देख लें.



सुरक्षा अभूतपूर्व – हर कदम पर नजर


  1. होटल ताज के 3 किमी दायरे में हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगाया गया.


  1. एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय, ताकि किसी भी संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु को रोका जा सके.


  1. पूरे रूट पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी.


  1. एसपीजी (Special Protection Group) ने दो दिन से डेरा डालकर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया.


  1. एयरपोर्ट से होटल तक फ्लीट रिहर्सल और सुरक्षा जांच पूरी की गई.


U


कितनी तैनाती ?


सुरक्षा की कमान 20 आईपीएस अफसरों के हाथ.


  1. 15 एडिशनल एसपी,


  1. 45 डीएसपी,


  1. 30 इंस्पेक्टर,


  1. 350 दरोगा.


  1. 2100 सिपाही और हेड कांस्टेबल.


  1. 200 महिला कांस्टेबल,


  1. 50 महिला उपनिरीक्षक.


शहर के हर होटल, लॉज और सार्वजनिक स्थल पर इलाकाई पुलिस तैनात.


ताज होटल बना मिनी अस्पताल


प्रधानमंत्री मोदी के लिए ताज होटल में दो बेड का वेंटिलेटर युक्त सेफ हाउस अस्पताल बनाया गया है.


6 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी.


जिला अस्पताल और मंडलीय अस्पताल को भी बैकअप सेफ हाउस बनाया गया है.


ALSO READ : वाराणसी: जेवर उड़ाने वाले तमिलनाडु गैंग के 16 बदमाश गिरफ्तार, कैमरे से हुए बेनकाब


पर्दे के पीछे की तैयारियां


मुख्य सचिव दीपक कुमार और डीजीपी राजीव कृष्ण ने मंगलवार को एयरपोर्ट, होटल ताज और पुलिस लाइन हेलीपैड का निरीक्षण किया. सेना के हेलीकॉप्टर से टच एंड गो रिहर्सल हुआ.

अधिकारियों को निर्देश, सुरक्षा में कोई ढिलाई न हो. प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में हो. संचार व्यवस्था पूरी तरह चालू रहे.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.