Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

PNG का तेजी से बढ़ रहा दायरा, LPG पर निर्भरता में आएगी कमी

PNG का तेजी से बढ़ रहा दायरा, LPG पर निर्भरता में आएगी कमी
Mar 25, 2026, 10:24 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: घरेलू गैस को लेकर जिले के लिए राहत भरी खबर है. एलपीजी की बढ़ती निर्भरता और आपूर्ति संबंधी समस्याओं के बीच अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। गेल इंडिया लिमिटेड और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शहर में घर-घर पीएनजी पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है. मंडलायुक्त एस राज लिंगम और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में गेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एच के गर्ग ने बताया कि वर्तमान में शहर के करीब 69 हजार से अधिक रसोई घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति हो रही है, जबकि 1.23 लाख से ज्यादा घरों में इसका इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका है.


k


एलपीजी से पीएनजी में परिवर्तित


उन्होंने बताया कि प्रशासन और गेल मिलकर प्रतिदिन करीब 130 घरों को एलपीजी से पीएनजी में परिवर्तित कर रहे हैं. डीएलडब्ल्यू, बीएचयू, सुंदरपुर, चितईपुर, पांडेपुर, शिवपुर और सारनाथ समेत कई क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा पहुंच चुकी है. एच के गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नोएडा के बाद वाराणसी पीएनजी नेटवर्क के मामले में दूसरे स्थान पर है. शहर में लगभग 1442 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं.


i


उन्होंने बताया कि पीएनजी कनेक्शन उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें सिलेंडर बुकिंग या बदलने की झंझट नहीं रहती. गेल के अनुसार पीएनजी गैस की कीमत लगभग 47 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर तय की गई है, जो एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले सस्ती पड़ती है. कनेक्शन के लिए अलग से कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जा रहा है. पहले बिल में 500 रुपये जोड़े जाएंगे, जबकि मासिक सेवा शुल्क मात्र 1 रुपये होगा. बिल मीटर रीडिंग के आधार पर तैयार किया जाएगा.


k


कैंप लगाकर दिए जाएंगे कनेक्शन


जिन क्षेत्रों में अभी कार्य जारी है, वहां रोजाना कैंप आयोजित किए जाएंगे. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इन कैंपों में पहुंचकर जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं. इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता सीधे आवेदन और भुगतान कर सकते हैं. यदि संबंधित क्षेत्र में पाइपलाइन उपलब्ध है तो 24 घंटे के भीतर कनेक्शन चालू करने का दावा किया गया है.


यह भी पढ़ें: काशी विश्‍वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर वसूली, नौ दलाल गिरफ्तार


o


एलपीजी मुक्त क्षेत्रों की तैयारी


मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने बताया कि जिन इलाकों में पीएनजी नेटवर्क पूरी तरह तैयार हो जाएगा, उन्हें एलपीजी मुक्त घोषित किया जाएगा. ऐसे क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि शहर के पुराने इलाकों में भी पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी आवश्यक स्थानों पर आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. प्रशासन का लक्ष्य है कि मांग के अनुसार शत-प्रतिशत पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए.

यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूज
यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूज
वाराणसी : भारत मे निर्मित विश्‍व का सबसे लंबा रिवर क्रूज 15 विदेशी यात्रियों को लेकर 28 अक्टूबर को काशी पहुंचने वाला है. बीते 12 अक्टूबर को कोलकत्ता से चला गंगा विलास मंगलवार शाम पटना पहुंच गया है जिसे पटना स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल के समीप रोका गया है. यह लग्‍जरी क्रूज पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई) के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया क‍ि राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक में यात्री व मालवाहक जहाजो का परिचालन बढ़ा है. गंगा विलास क्रूज पहली बार जनवरी 2023 में 36 विदेशी यात्रियों को लेकर रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल आया था यह दूसरा मौका होगा जब गंगा विलास काशी आएगा.ALSO READ : वाराणसी में पटाखा धमाके में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्‍टूबर को हुआ था मकान में विस्‍फोटपांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं के साथ ही इसमे 50 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था,आधुनिक जिम,रेस्टोरेंट के साथ ही छत से गंगा किनारे का दृश्य देखने की सुविधा है. गुरुवार को यह क्रूज यात्रियों को लेकर काशी के लिए निकल चुका है जो 28 अक्टूबर को काशी पहुंचेगा. यहां पहुंचने के बाद विदेशी यात्री गंगा आरती, काशी विश्वनाथ दर्शन के साथ ही सारनाथ भी घूमेंगे.इसके साथ ही यात्री चुनार का किला और उसके ऐतिहासिक महत्त्व को भी जानेंगे. यात्रियों का दल इसी क्रूज से वापसी करेगा लौटते समय यात्रियों का दल बिहार के सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटक स्थलों का भर्मण करेगा. गंगा विलास पिछली बार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और आसाम होते हुए गंगा में विकसित जलमार्ग के रास्ते डिब्रूगढ़ व बांग्लादेश तक 3200 किलोमीटर की यात्रा करने वाला नदियों में विश्व का अधिकतम दूरी तय करने पहला क्रूज बना था. ज्ञात हो कि अगस्त माह में विदेशी यात्रियों को लेकर कलकत्ता से चला राजमहल क्रूज गंगा में जलस्तर कम होने के कारण भागलपुर से लौट गया था.
वाराणसी में पटाखा धमाके में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्‍टूबर को हुआ था मकान में विस्‍फोट
वाराणसी में पटाखा धमाके में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्‍टूबर को हुआ था मकान में विस्‍फोट
वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में पटाखा बनाते समय हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी चांदनी बेगम (38) की एक सप्ताह तक चले इलाज के दौरान 22 अक्‍टूबर को मौत हो गई. महिला का शव मर्चरी में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.बता दें कि 15 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट से दो मकानों के अगले हिस्से ढह गए थे, जबकि सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. हादसे में अवैध पटाखा कारोबारी और मकान मालिक राजू खान की पत्नी चांदनी बेगम करीब 85 फीसदी झुलस गई थीं. उनका 13 वर्षीय बेटा आदिल खान भी मलबे में दबने से घायल हो गया था. दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.ALSO READ : वाराणसी में एमएलसी चुनाव में माहौल गरम, भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी आशुतोष सिन्‍हा की झड़पचांदनी की हालत गंभीर होने पर परिजन दो दिन पहले निजी अस्पताल ले गए थे. वहां इलाज के दौरान स्थिति और बिगड़ गई. इसके बाद परिजन गुरुवार को दोबारा मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सारनाथ थाना प्रमुख पंकज त्रिपाठी ने मौत की पुष्टि की. बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बता दें कि इस घटना के बाद महिला का पति राजू फरार चल रहा था. उसे पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया था. राजू खान संकरे मार्ग स्थित अपने घर में पटाखा बनाने का काम करता था.
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में माहौल गरम, भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी आशुतोष सिन्‍हा की झड़प
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में माहौल गरम, भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी आशुतोष सिन्‍हा की झड़प
वाराणसी : एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार की दोपहर सदर तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र में माहौल गरम हो गया. स्नातक प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष स‍िन्‍हा संग भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई. आरोप है कि आशुतोष सिन्‍हा मतदान केंद्र में हाथ जोडकर मतदाताओं से अपील कर रहे थे. इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्‍ला मचाना शुरू कर दिया और सपा प्रत्‍याशी से उलझ गए. हालांकि इस दौरान सतर्कता के बीच बूथ पर मतदान का क्रम जारी रहा. बता दें कि घटना के कुछदेर पहले मंडलायुक्‍त ने तहसील सदर का जायजा लिया था.ALSO READ : जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देशआरोप है क‍ि सपा कार्यकर्ताओं संग वह हर बूथ में जाकर अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से म‍िल रहे थे. आरोप है क‍ि मतदाताओं से हाथ म‍िलाते देखकर भाजपाइयों ने इस दौरान अपना प्रचार बूथ पर करने का आरोप लगाया और पुल‍िस से श‍िकायत दर्ज कराते हुए व‍िरोध प्रदर्शन करने लगे. व‍िवाद बढ़ता देखकर मौके पर पुल‍िस कर्म‍ियों ने हस्‍तक्षेप क‍िया. इस दौरान पर‍िसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. दोनों पक्षों से नारेबाजी और आरोप प्रत्‍यारोप का दौर देखकर पुल‍िस को हस्‍तक्षेप करना पड़ा. आशुतोष स‍िन्‍हा का कहना था क‍ि बतौर प्रत्‍याशी वह बूथों का दौरा कर सकते हैं. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को कहना था कि बूथ पर प्रचार करना नियम विरुद्ध है. इस पर भाजपा की ओर से आपत्‍त‍ि की गई और धक्‍कामुक्‍की की गई. हालांक‍ि पुल‍िस ने व‍िवाद होने के बाद समय रहते दोनों पक्षों को अलग क‍र शांत‍ि व्‍यवस्‍था कायम की लेक‍िन मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहने से तनाव भी दोनों पक्षों में देखने को म‍िला. वहीं इस दौरान घटना की जानकारी शीर्ष अध‍िकारि‍यों को भी दी गई है.