मिनी बंगाल में सियासी हलचल तेज: काशी की बंगाली महिलाओं ने गिनाए बदलाव के मुद्दे, 4 मई के फैसले पर टिकी नजरें...

वाराणसी: बंगाली टोला—जिसे मिनी बंगाल कहा जाता है—में चुनावी नतीजों से पहले माहौल गरम है. गांडीव डिजिटल की टीम जब यहां पहुंची तो बंगाली समुदाय की महिलाओं ने खुलकर अपनी राय रखी.
रीना पात्रो ने साफ कहा कि लंबे समय से एक ही नेतृत्व देखने के बाद अब बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है, और इस बार महिलाएं ही वोट के जरिए नई दिशा तय करेंगी.
also read:क्या आप भी मेकअप के ऊपर Sunscreen री-अप्लाई करने से कतराती हैं, अपनाएं ये तरीका
काकुली भट्टाचार्य के मुताबिक, इस बार चुनाव में माहौल बदला हुआ है.और लोग विकास व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वोट कर रहे हैं, जिससे बड़ा फैसला सामने आ सकता है.
सुनीता आचार्य ने भी बदलाव की बात दोहराई और कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकार के लिए खुलकर सामने आ रही हैं.
रिया बनर्जी ने महिलाओं की सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि काशी जैसा सुरक्षित माहौल बंगाल में भी होना चाहिए.
वहीं अनीता चक्रवर्ती ने कहा कि असली बदलाव सोच में बदलाव से आएगा, और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार व शिक्षा पर गंभीरता से काम करना होगा.
फिलहाल मिनी बंगाल में उत्सुकता और उम्मीद दोनों चरम पर हैं—अब सबकी नजरें 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं, जो बंगाल की सियासत की दिशा तय करेंगे।



