प्रमी से शादी करने की जिद में पानी टंकी पर चढ़ी युवती, मनाने में जुटी पुलिस

A young woman climbed a water tank, determined to marry her lover; police tried to persuade her.
वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास स्थित पानी टंकी पर गुरुवार की दोपहर एक युवती के चढ़ने से हडकंप मच गया. भीषण गर्मी में टंकी पर युवती को देख लोगों के पसीने छूट गए. युवती जेल से छूटे अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस और परिजन युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं.

इंद्रपुर इलाके में किराए के मकान में रहने वाली युवती कांशीराम आवास परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई. उसे टंकी पर चढ़ा देख आसपास भीड़ जमा हो गई और क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. युवती का आरोप है कि परिजन उसकी पसंद के युवक से शादी नहीं करा रहे हैं, जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया. वह पुलिस और बुजुर्गों के समझाने पर भी नीचे उतरने को तैयार नहीं है और जान देने की बात कह रही है.

काशीराम आवास चौकी प्रभारी प्रवीण सचान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने युवती को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन बात नहीं बनी.
यह भी पढ़ें: मानसून से पहले हरहाल में साफ होंगे शहर के सभी नाले, 15 दिनों का अल्टीमेटम
पुलिस ने बताया कि युवती का प्रेमी तरना भरलाई, शिवपुर का रहने वाला कुणाल नामक युवक है. कुणाल इसी युवती के अपहरण के मामले में जेल गया था और एक सप्ताह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है. युवती के पिता मजदूरी करते हैं. शिवपुर इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि युवती के प्रेमी कुणाल को भी मौके पर बुलवाया गया है. पुलिस और परिजन युवती को सकुशल नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.



