Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नीट पेपर लीक का विरोध, ऑटो-रिक्शा से बनारस पहुंची विधायक पल्‍लवी पटेल गिरफ्तार

नीट पेपर लीक का विरोध, ऑटो-रिक्शा से बनारस पहुंची विधायक पल्‍लवी पटेल गिरफ्तार
Jun 15, 2026, 09:10 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : नीट पेपर लीक के विरोध में मार्च निकालने बीएचयू गेट पहुंची अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को कार्यकर्ताओं संग पुलिस ने सोमवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वैन में बैठाए जाने पर पल्लवी पटेल ने नीट पेपर लीक की जांच सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की. इसी तरह उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों के मद्देनजर फिर से परीक्षा कराने की मांग उठाई. यूपीएसआई पारदर्शी परीक्षा की गारंटी के लिए स्कोरकार्ड तत्काल जारी करने, पेपर लीक व धांधली में लिप्त लोगों का नाम सार्वजनिक उजागर करने और दोषी NTA और अन्य परीक्षा नियंत्रक अधिकारियों को रासुका की कार्यवाही कर जेल भेजने की मांग की.

neet

जानकारी के अनुसार लंका स्थित सिंह द्वार से निकलकर प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय की ओर जुलूस बढ़ा ही थाकि तभी बैरिकेडिंग लगाकर बलपूर्वक पल्‍लवी पटेल को पुलिस वैन में भर लिया गया. पुलिस सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गई है. इस दौरान बीएचयू गेट से लेकर पीएमओ तक भारी फोर्स की तैनाती की गई थी. पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल मौके पर निगरानी करते रहे. पल्‍लवी पटेल ने नीट पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर बीएचयू गेट के सामने से पीएम के संसदीय कार्यालय तक मार्च का आह्वान किया था.

neet paper

विरोध प्रदर्शन को लेकर रविवार को दिन भर विधायक और पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा. अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा से विधायक पल्लवी पटेल ने पुलिस को चकमा देती रहीं. जौनपुर से वाराणसी के बाबतपुर ऑटो में सवारियों के बीच बैठकर पहुंच गईं थी. प्रदर्शनकारियों ने लंका गेट से प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की थी. प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही संबंधित संगठनों के कई पदाधिकारियों को नजरबंद किए जाने की सूचना है. इसके चलते विरोध कार्यक्रम निर्धारित रूप से नहीं हो सका. प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी.


ALSO READ : दालमंडी में विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर...



पेपर लीक प्रकरण को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों और राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार विरोध जताया जा रहा है. इसी कड़ी में वाराणसी में भी प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, हालांकि प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण कार्यक्रम को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

रविवार रात लखनऊ से वाराणसी आ रही विधायक पल्लवी पटेल को जौनपुर में हौज टोल प्लाजा के पास पुलिस ने रोक लिया था. बातचीत के दौरान पल्लवी पुलिस को चकमा खेतों की ओर पैदल ही निकल गईं. रात के अंधेरे में पंगडंडियों से होते हुए फिर से सड़क पर पहुंचीं और एक ऑटो में बैठकर देर रात करीब 12 बजे ऑटो में सवारियों के साथ बैठकर वाराणसी के बाबतपुर पहुंच गईं. यहां उन्‍होंने एक पार्टी कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम किया. इससे पहले भी पल्लवी इसी तरह पुलिस को कई बार चकमा देती रही हैं. कभी बाइक से तो कभी पैदल ही निकलकर पुलिस को छका चुकी हैं.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
वाराणसी: मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को आरोपी किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को बीएलडब्ल्यू आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ : गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजापूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम  पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 28 और 29 जुलाई को होने वाले आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने शनिवार को आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.पुलिस प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, पार्किंग स्थलों का निर्धारण तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे गुरु पूर्णिमा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.
काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को 48वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में 'दहेज मुक्त भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए युवाओं से इसके खिलाफ जनजागरण का आह्वान किया।मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. शैफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि दहेज प्रथा केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और मानवीय गरिमा के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने विद्यार्थियों से दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।प्रो. रश्मि सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने युवाओं से दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने कहा कि शिक्षित समाज ही दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। वहीं डॉ. कंचन शुक्ला ने समाज में समानता, महिला सम्मान और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया।ALSO READ : दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान सरकारी कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, चौक थाने में प्राथमिक दर्जभाषण प्रतियोगिता में जाह्नवी गुप्ता, विकास कुमार, विकास यादव, दीपाली यादव और मोहम्मद आरिफ सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने 'दहेज मुक्त भारत' का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम का स्वागत डॉ. प्रतिभा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया