Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ धरना, एसडीओ ने दिया आश्वासन

बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ धरना, एसडीओ ने दिया आश्वासन
Jan 13, 2026, 08:35 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र में सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में लंबे समय से जर्जर बिजली के खंभों से जनता की जान को खतरा बना हुआ है. बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर आज मंगलवार को स्थानीय नागरिकों के साथ रामनगर बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया. धरने के दौरान एसडीओ द्वारा आश्वासन दिया गया कि 2 दिन के भीतर आवश्यक कार्य प्रारंभ किया जाएगा. 10 दिन के अंदर वार्ड के सभी जर्जर बिजली के खंभे बदले जाएंगे. एसडीओ के मौखिक आश्वासन के बाद धरना शांतिपूर्वक समाप्त किया गया.


इस अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी (सपा) के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि यदि तय समय सीमा के अंदर कार्य नहीं हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा और उग्र जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी.


ALSO READ : गंगा में क्रूज का मल मूत्र गिरने का वीडियो वायरल, नगर निगम ने गठित की जांच कमेटी


उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता. इस दौरान मुख्य रूप से बाबा साहब अंम्बेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, नरेश यादव, आरती यादव, इजमामुल खान, लाल बहादुर यादव, हंसराज चौहान, भरत कुमार, विनोद यादव, सौरभ आनंद आदि उपस्थित रहे.

मार्च में ही बरसने लगी आग: वाराणसी में पारा 37 डिग्री पार, गर्म हवाओं से लोग बेहाल
मार्च में ही बरसने लगी आग: वाराणसी में पारा 37 डिग्री पार, गर्म हवाओं से लोग बेहाल
वाराणसी: मार्च की शुरुआत में ही काशी में आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है. गर्मी का असर बढ़ने लगा है. शुक्रवार को तेज धूप और गर्म हवा के झोंकों ने लोगों को परेशान कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है.गर्म हवाओं ने लोगों को किया तंगमौसम के आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9 डिग्री अधिक है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को लू जैसे हालात का एहसास हुआ.हद से ज्यादा महसूस हो रहा गर्मी का असरपिछले कुछ दिनों की तुलना में दिन और रात के तापमान के अंतर में भी कमी आई है, जिससे गर्मी का प्रभाव और ज्यादा महसूस किया जा रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर कम आवाजाही देखने को मिली और लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते नजर आए. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को धूप से बचाव, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.यह भी पढ़ें: वाराणसी कैंट स्‍टेशन पर करोड़ों का सोना बरामद, अफ्रीका से बांग्‍लादेश के रास्‍ते तस्‍करीपूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख अब जल्‍द ही बदल सकता है. इस बाबत मौसम व‍िभाग ने भी नए स‍िरे से अलर्ट जारी क‍िया है. आरेंज अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम व‍िभाग ने एक द‍िन पूर्व से ही बादलों की आवाजाही का संकेत द‍ि‍या है. फ‍िलहाल वातावरण में नमी में कमी है और न्‍यूनतम तापमान में कुछ कमी के साथ द‍िन में चढ़ी धूप ने अध‍िकतम तापमान में भी इजाफा क‍िया है. माना जा रहा है क‍ि मौसम का रुख अब जल्‍द ही बदला हुआ नजर आएगा.
वाराणसी कैंट स्‍टेशन पर करोड़ों का सोना बरामद, अफ्रीका से बांग्‍लादेश के रास्‍ते तस्‍करी
वाराणसी कैंट स्‍टेशन पर करोड़ों का सोना बरामद, अफ्रीका से बांग्‍लादेश के रास्‍ते तस्‍करी
वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएएफ, जीआरपी और सीआईबी की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. टीम ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 3 करोड़ रुपये से अधिक का सोना बरामद किया है. इस संबंध में दो तस्करों को भी गिरफ्त में लिया गया है. इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए जीआरपी आईजी ने बताया कि यह सोना अफ्रीका से लाया गया है और बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल से भारत में पहुंचा. इसकी डिलीवरी दिल्ली में करनी थी.दो किलो से अधिक सोना बरामदजानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में जांच के दौरान आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस से दो लोगों को 2.215 किलोग्राम सोने के साथ दबोचा गया है. मामले का खुलासा करते हुए आईजी जीआरपी एन कोलांची ने बताया कि यह सोना अफ्रीका का है, जिसे बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल में तस्करी कर लाया गया था.गिरफ्तार हुए तेजस बालासाहेब पवारउन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के रहने वाले बालासोर और तेजस बालासाहेब पवार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से 116 ग्राम के 19 सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.54 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में से एक छात्र है और उनकी तस्करी का तरीका भी अनोखा था. इन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती थी कि माल की डिलीवरी किसे देनी है.ऐसे होती थी तस्करीआईजी जीआरपी ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल से सोने की तस्करी कर दिल्ली डिलीवरी करने वाले थे. हालांकि, इन्हे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सोना दिल्ली में किसे देना है. उन्होंने बताया कि इन्हें एक फोन दिया जाता था और उसी के जरिए उनसे कोऑर्डिनेशन होता था. दिल्ली में पहुंचने से पहले इनका फोन आता और बताया जाता है कि यह सोना किसे देना था। इसके साथ ही फोन को भी उसी व्यक्ति को सौंप देना होता है.
महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का निधन, शहर के व्यापरियों में शोक की लहर
महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का निधन, शहर के व्यापरियों में शोक की लहर
वाराणसी: महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का शुक्रवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया. व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा मुखर रहने वाले प्रेम मिश्रा के अचानक निधन से शहर के व्यापारियों और उद्यमियों में शोक की लहर है. समिति के संरक्षक आरके चौधरी और श्री नारायण खेमका ने अपूरणीय क्षति बताई.महामंत्री सनी जौहर ने जताया शोक महामंत्री अशोक जायसवाल, युवा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता और राहुल मेहता ने कहा कि उन्होंने जीवन का हर पल व्यापारियों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित किया. उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति समर्पण हमेशा हम सभी के दिलों में जीवित रहेगा.रजनीश कन्नौजिया और सुरेश तुलस्यान ने कहा कि उनका जाना पूरे व्यापार समाज के एक मजबूत स्तंभ के टूट जाने जैसा है. उधर, वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि और महामंत्री सनी जौहर ने भी शोक जताया.यह भी पढ़ें: IMS BHU को मिली क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बनी सहमतिवाराणसी के तमाम व्‍यापार संगठनों ने भी महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्र के निधन काे अपूरणीय क्षति बताया. उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान पिपलानी कटरा (संगीत गली) से शाम 5.30 बजे मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान करेगी.