Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वाराणसी में प्रदर्शन, पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वाराणसी में प्रदर्शन, पुतला दहन
Dec 28, 2025, 10:53 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी- बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल काशी द्वारा रविवार को गुरुधाम चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया, इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया गया, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ सुनियोजित हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 88 से अधिक हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें हजारों निर्दोष हिंदुओं की हत्या किए जाने का दावा किया गया.


B


बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार


प्रदर्शन के दौरान कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, घरों में आग लगाई जा रही है, लूटपाट और मारपीट की घटनाएं खुलेआम हो रही हैं, जो धार्मिक असहिष्णुता और भेदभाव का स्पष्ट उदाहरण हैं, आरोप लगाया गया कि कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदू युवक दीपू चन्द दास की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाकर जला दिया गया, जिससे पूरे हिंदू समाज में भय और आक्रोश व्याप्त है.


FERF


कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के आवास को आग के हवाले किया जाना और सरेआम आगजनी की घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि बांग्लादेश इस समय गंभीर अराजकता और गृह युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा है, इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवादी उस्मान हादी की मृत्यु के बाद ढाका समेत कई इलाकों में भारत विरोधी षड्यंत्र तेज हो गए हैं, जिससे पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि “अल्लाह हू अकबर” के नारे लगाते हुए हिंदू बहुल इलाकों में मकानों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा बनाकर भारत की सीमाओं को चुनौती देने की तैयारी की जा रही है.


बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फुका पुतला

 HB


हिंदू अल्पसंख्यकों को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वहां का हिंदू जनमानस भय के साये में जीवन जीने को मजबूर है,अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल काशी के कार्यकर्ता गुरुधाम चौराहे पर एकत्रित हुए और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर जुलूस के रूप में चेतमणि चौराहे तक पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया, इस दौरान बांग्लादेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और कार्यकर्ताओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।


संगठन ने सख्त कार्रवाई की मांग


V


प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की अपील भी की गई.


ALSO READ :बीएचयू: 31 दिसंबर को शाम 7 बजे गेट होंगे बंद, रात 10 बजे के बाद बाहर निकलने पर सख्त रोक


कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय बजरंग दल काशी प्रांत के महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य भानु वर्मा प्रशांत विश्वकर्मा विश्वजीत सूरज गुप्ता अर्जुन राय श्रवन मौर्य हरिश्चंद्र चौधरी रोहित अंकित अरविंद संजीव कमलेश हरिनाथ सिंह संजय पटेल सोनू मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे.

काशी में 48 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई NEET परीक्षा, 31 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा...
काशी में 48 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई NEET परीक्षा, 31 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा...
वाराणसी : National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित NEET परीक्षा रविवार को शहर के 48 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, व्यापक व्यवस्थाओं और शांतिपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुई, जिसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया. सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां एक ओर अभिभावक अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते और अंतिम समय तक जरूरी निर्देश देते नजर आए, वहीं दूसरी ओर छात्र भी परीक्षा को लेकर गंभीर और एकाग्र दिखाई दिए. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले कड़ी जांच की गई, जिसमें एडमिट कार्ड व पहचान पत्र की जांच, मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग कर सुरक्षा और नियम पालन सुनिश्चित कराया गया. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक निर्धारित समय पर चली, इस दौरान केंद्रों के बाहर प्रशासन द्वारा ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो.ALSO READ :मिनी बंगाल में सियासी हलचल तेज: काशी की बंगाली महिलाओं ने गिनाए बदलाव के मुद्दे, 4 मई के फैसले पर टिकी नजरें...परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर संतोष साफ झलक रहा था। कई छात्रों ने बताया कि पेपर संतुलित रहा और उन्होंने अधिकतर प्रश्न आत्मविश्वास के साथ हल किए, जिससे उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद है. छात्रों के अनुसार, इस वर्ष का प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा आसान रहा, हालांकि फिजिक्स का सेक्शन अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाला साबित हुआ, जिससे कुछ छात्रों को चुनौती का सामना करना पड़ा. वहीं बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्न अपेक्षाकृत सीधे रहे. कुल मिलाकर काशी में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई, जिससे छात्रों और अभिभावकों दोनों ने राहत की सांस ली.
मिनी बंगाल में सियासी हलचल तेज: काशी की बंगाली महिलाओं ने गिनाए बदलाव के मुद्दे, 4 मई के फैसले पर टिकी नजरें...
मिनी बंगाल में सियासी हलचल तेज: काशी की बंगाली महिलाओं ने गिनाए बदलाव के मुद्दे, 4 मई के फैसले पर टिकी नजरें...
वाराणसी: बंगाली टोला—जिसे मिनी बंगाल कहा जाता है—में चुनावी नतीजों से पहले माहौल गरम है. गांडीव डिजिटल की टीम जब यहां पहुंची तो बंगाली समुदाय की महिलाओं ने खुलकर अपनी राय रखी.रीना पात्रो ने साफ कहा कि लंबे समय से एक ही नेतृत्व देखने के बाद अब बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है, और इस बार महिलाएं ही वोट के जरिए नई दिशा तय करेंगी.also read:क्या आप भी मेकअप के ऊपर Sunscreen री-अप्लाई करने से कतराती हैं, अपनाएं ये तरीकाकाकुली भट्टाचार्य के मुताबिक, इस बार चुनाव में माहौल बदला हुआ है.और लोग विकास व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वोट कर रहे हैं, जिससे बड़ा फैसला सामने आ सकता है.सुनीता आचार्य ने भी बदलाव की बात दोहराई और कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकार के लिए खुलकर सामने आ रही हैं.रिया बनर्जी ने महिलाओं की सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि काशी जैसा सुरक्षित माहौल बंगाल में भी होना चाहिए.वहीं अनीता चक्रवर्ती ने कहा कि असली बदलाव सोच में बदलाव से आएगा, और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार व शिक्षा पर गंभीरता से काम करना होगा.फिलहाल मिनी बंगाल में उत्सुकता और उम्मीद दोनों चरम पर हैं—अब सबकी नजरें 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं, जो बंगाल की सियासत की दिशा तय करेंगे।
क्या आप भी मेकअप के ऊपर Sunscreen री-अप्लाई करने से कतराती हैं, अपनाएं ये तरीका
क्या आप भी मेकअप के ऊपर Sunscreen री-अप्लाई करने से कतराती हैं, अपनाएं ये तरीका
Do you also hesitate to reapply sunscreen over makeup? Try this method.लाइफस्टाइल: गर्मियों में त्वचा को धूप से बचाना बहुत जरूरी है, इसके लिए हर 2–3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए, लेकिन दिक्कत तब होती है जब चेहरे पर पहले से मेकअप लगा हो, क्योंकि कोई भी अपना मेकअप खराब नहीं करना चाहता. अगर आप भी रोज यही सोचती हैं कि मेकअप बचाएं या स्किन का ख्याल रखें, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी यह परेशानी आसानी से हल हो जाएगी.सनस्क्रीन स्प्रे या मिस्टयह मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन लगाने का सबसे आसान, तेज और बेहतरीन तरीका है.कैसे लगाएंबस बोतल को अपने चेहरे से लगभग 6-8 इंच दूर रखें, अपनी आंखें और मुंह बंद करें, और पूरे चेहरे पर समान रूप से स्प्रे करें.फायदाइसे रगड़ने की जरूरत नहीं होती, इसे अपने आप सूखने दें, इससे आपका मेकअप बिल्कुल अपनी जगह पर रहता है और गर्मियों में चेहरा रिफ्रेशिंग भी लगता है.पाउडर सनस्क्रीनगर्मियों के मौसम और ऑयली स्किन वालों के लिए यह एक शानदार विकल्प है.कैसे लगाएंये बिल्ट-इन ब्रश के साथ आते हैं, आपको बस इसे अपने चेहरे पर वैसे ही फेरना है जैसे आप कोई सेटिंग पाउडर लगाती हैं.फायदा, यह न सिर्फ आपको धूप से बचाता है, बल्कि चेहरे पर आए एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को सोख कर मेकअप को एक शानदार मैट फिनिश भी देता है.ब्यूटी ब्लेंडर या स्पंज का तरीकाअगर आप नया प्रोडक्ट खरीदना नहीं चाहतीं और रोज़ इस्तेमाल होने वाले लोशन या क्रीम वाले सनस्क्रीन से ही काम चलाना चाहती हैं, तो ये तरीका आपके लिए बिल्कुल आसान है.कैसे लगाएंएक साफ मेकअप स्पंज लें और उस पर थोड़ी-सी सनस्क्रीन निकालें, अब इसे अपने चेहरे पर बहुत ही हल्के हाथों से डैब करें.सावधानीइसे चेहरे पर बिल्कुल न रगड़ें, वरना आपका फाउंडेशन या कंसीलर हट जाएगा, सिर्फ हल्के हाथों से प्रेस करें.सनस्क्रीन स्टिकआजकल स्किनकेयर में सनस्क्रीन स्टिक्स काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि इन्हें साथ ले जाना बहुत आसान है.