Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

साइकिएट्रिक सोसायटी का राष्ट्रीय सम्मेलन, मनोचिकित्‍सकों ने बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर जताई चिंता

साइकिएट्रिक सोसायटी का राष्ट्रीय सम्मेलन, मनोचिकित्‍सकों ने बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर जताई चिंता
Jul 25, 2026, 11:06 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : सेंट्रल साइकिएट्रिक सोसायटी का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के मनोरोग विभाग के तत्वावधान में डा. उडुप्पा सभागार में आरंभ हुआ. उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने युवाओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की. सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों, मेडिकल कॉलेजों और शोध संस्थानों के मनोचिकित्सक एकत्रित हुए हैं, जो इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए तंत्रिका गतिविधियों के संचालन और नियंत्रण पर चर्चा करेंगे.


उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह पहला अवसर है जब उन्होंने किसी एसोसिएशन को विभिन्न जोन में विभाजित होते देखा है. उन्होंने बताया कि यह सेंट्रल ज़ोन है, जिसमें चार राज्य शामिल हैं. इससे बेहतर भागीदारी और अधिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव होगा. उन्होंने न्यूरो-मॉड्यूलेशन तकनीकों और प्रैक्टिकल डेमो के प्रयासों की सराहना की, जो न केवल छात्रों और पेशेवरों के लिए लाभकारी होंगे, बल्कि कई मरीजों को भी फायदा पहुँचाएंगे.


ALSO READ : अस्सी घाट पर जलकुंभी हटाने को चला अभियान, जल्द उतरेगी ट्रैश बोट मशीन



प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यह जानकर खुशी होती है कि उनका विभाग 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' है, जिससे उन मरीजों को मदद मिलेगी जिन्हें विशेष उपचार की आवश्यकता है. उन्होंने स्पेशलाइज़ेशन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज साइकियाट्रिस्ट के लिए कई रास्ते खुले हैं. उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी रुचि के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करें, जिससे उन्हें पहचान मिलेगी और वे बेहतर रिसर्च और पब्लिकेशन कर सकेंगे.


उद्घाटन सत्र में बीएचयू के मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अच्युत कुमार पाण्डेय, सोसायटी के जोनल अध्यक्ष डा. सौरभ टंडन, डीन मेडिसिन प्रो. संजय गुप्ता, निदेशक चिकित्सा विज्ञान संस्थान प्रो. एसएन संखवार, सोसायटी अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सर सुंदरलाल चिकित्सालय प्रो. पुनीत, और प्रभारी आचार्य ट्रामा सेंटर प्रो. अजीत कुमार सिंह सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे. इस सम्मेलन में विशेषज्ञों के बीच होने वाली चर्चा से उम्मीद है कि सभी प्रतिभागियों को लाभ होगा. कुलपति ने कहा कि यदि सभी को इससे फायदा होता है, तो इसमें जो भी धन खर्च हुआ है, उसका सही उपयोग हुआ है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के लिए शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि उनका अनुभव बीएचयू और आइएमएस बीएचसू में सकारात्मक रहेगा.

दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के लिए ‘अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी’ और ‘हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है’ विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों में हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति और संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद और भारतेन्दु हरिश्चंद्र जैसी हिन्दी साहित्य की विभूतियों का भी स्मरण किया गया।विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हिन्दी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र किया। शिक्षिका करुणा सिंह ने हिन्दी कविता प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में भूगोल प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय और हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया।ALSO READ: रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..परिणाम में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय और कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षिकाएं शालिनी उपाध्याय और वंदना शुक्ला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश चौधरी और करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...