Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में रेल मंत्री ने तीन स्टेशनों का किया निरीक्षण, यात्री सुविधा विस्तार पर रहेगा फोकस

वाराणसी में रेल मंत्री ने तीन स्टेशनों का किया निरीक्षण, यात्री सुविधा विस्तार पर रहेगा फोकस
Nov 08, 2025, 08:53 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बनारस, कैंट और काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं को परखा. निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने कहा कि तीनों स्टेशनों को मिलाकर मास्टर प्लान बनाया जाएगा. जिसमें यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा. रेल मंत्री ने कहा कि वाराणसी से जुड़े रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य उसकी विरासत को ध्यान में रखते हुए करवाया जाएगा. बनारस से खजुराहो तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीनों स्टेशनों का निरीक्षण कर अधिकारियों से स्टेशनों पर चलने वाले विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते रहने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वाराणसी जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर एक और तृतीय प्रवेश द्वार पर दो नए प्लेटफ़ॉर्म बनेंगे. यहां रोपवे और रेलवे स्टेशन को इंट्रीग्रेटेड करके री- डेवलपमेंट प्लान बनाया जा रहा है.


दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरह स्थाई होल्डिंग एरिया


इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों से जुड़े मॉडल को भी देखा. रेल मंत्री ने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरह ही वाराणसी रेलवे स्टेशन पर भी स्थाई होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा. जिससे कि बड़े त्यौहार और अन्य आयोजन में यात्रियों को कोई परेशानी ना हो. अपने निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री तीनों स्टेशनो पर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की भी स्थिति जानने भी पहुंचे.


रेलवे प्‍लान - काशी बनेगा बड़ा स्टेशन


रेल मंत्री ने कहा कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रोपवे स्टेशन भी बन रहा है. ऐसे में रोपवे और स्टेशन को जोड़कर एक प्लान बनाया जाएगा, जिससे कि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो. साथ ही उन्होंने कहा कि काशी रेलवे स्टेशन को एक बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा. जहां से कई गाड़ियां चलाई जाएगी. बनारस रेलवे स्टेशन से साउथ की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को चलाने का प्लान है.


ALSO READ : वाराणसी में सेना भर्ती के लिए युवाओं ने दिखाया दमखम, लगाई दौड़



सिग्नेचर ब्रिज पर जल्द शुरू होगा कम


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मालवीय पुल पर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज की डिजाइन पूरी हो गई है. बहुत जल्दी इसका काम शुरू होगा. यह एक ऐसा ब्रिज होगा जिस पर चार रेलवे लाइन और 6 हाईवे की लेन होगी, जो कि देश का सबसे बड़ा ब्रिज होगा. हाइवे पर चलने वाले लोगो को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा. निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियो के साथ ही राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


रेल मंत्री ने बरेका कर्मियों का किया उत्‍साहवर्धन


FILE IMG


बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा, जब भारत सरकार के केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बरेका का निरीक्षण किया. इस अवसर पर अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार एवं महाप्रबंधक, बरेका श्री सोमेश कुमार उपस्थित रहे.

रेल मंत्री ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत निरीक्षण किया तथा निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद करते हुए लोको निर्माण की बारीकियों पर चर्चा की और विशेष रूप से महिला कर्मचारियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया; कहा कि लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. बरेका की पहचान उच्च गुणवत्ता और नवाचार से बनी रहनी चाहिए.


एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...
एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...
वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए मिले मुआवजे की रकम पर साइबर ठगों के सेंध लगाने का मामला सामने आया है. फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव निवासी अंजू देवी के संयुक्त बैंक खाते से ठगों ने एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख रुपये उड़ा लिए. मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच में जुट गई है.अंजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका और उनके पति मनोज पटेल का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संयुक्त बचत खाता है. इसी खाते में बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के मुआवजे के रूप में 9.03 लाख रुपये आए थे. 20 अगस्त से 31 अगस्त के बीच उनके संयुक्त खाते से अलग-अलग माध्यमों से 6,51,783 रुपये निकल गए.इसके अलावा बैंक की मंगारी शाखा स्थित एक अन्य खाते से भी 13 हजार रुपये निकाल लिए गए. कुल 6,64,783 रुपये की साइबर ठगी हुई. पीड़िता के मुताबिक, उनके वाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से एपीके फाइल भेजी गई थी. फाइल पर क्लिक करते ही साइबर अपराधियों ने मोबाइल और खाते से संबंधित जानकारी तक पहुंच हासिल कर ली. इसके बाद खाते से रकम निकलती चली गई. खाते से रकम कटने की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की.ALSO READ: दूध प्रोटीन-एलोवेरा एंटासिड टैबलेट को भारतीय पेटेंट, बीएचयू की शोध टीम की बड़ी उपलब्धिसाइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज को सौंपी गई है. पुलिस लेनदेन से जुड़े विवरण और एपीके फाइल भेजने वाले मोबाइल नंबर की जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है. थाना प्रभारी ने कहा कि वाट्सएप या एसएमएस पर अनजान नंबरों से आने वाली किसी भी एपीके फाइल पर क्लिक न करें. संदिग्ध लिंक खोलने से भी बचें. ऐसी फाइलें मोबाइल में सेंध लगाकर बैंक खाते तक पहुंच बनाने का माध्यम बन सकती हैं. साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं.
पितृपक्ष 27 सितंबर से, इस बार 14 दिनों त‍क म‍िलेगी पितरों की कृपा
पितृपक्ष 27 सितंबर से, इस बार 14 दिनों त‍क म‍िलेगी पितरों की कृपा
वाराणसी : इस वर्ष पितृपक्ष का आरंभ 27 सितंबर से होगा और यह 10 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. यानी पितरों की कृपा पाने का पक्ष इस बार 14 दिनों का होगा. साथ ही षष्ठी और सप्तमी तिथि एक ही दिन पड़ने के कारण पितृपक्ष की अवधि कम हो रही है. जिनके पिता की मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई है, वे 26 सितंबर को पितृ श्राद्ध करेंगे. ख्यात ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार, 27 सितंबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी. 2 अक्टूबर को षष्ठी और सप्तमी तिथि एक साथ आने के कारण पितृपक्ष की अवधि में कमी आ रही है. जिनके पिता की मृत्यु शस्त्र या विष से हुई हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी को किया जाता है.वहीं, जिनके पिता की स्वाभाविक मृत्यु चतुर्दशी को हुई हो, वे द्वादशी तिथि को श्राद्ध करेंगे. माता की मृत्यु किसी भी तिथि पर हुई हो, उनका श्राद्ध नवमी (मातृ नवमी) को करना चाहिए. इस वर्ष मातृ नवमी 4 अक्टूबर को है. पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालुओं को अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का अवसर मिलता है. यह समय परिवार के सदस्यों के लिए एकत्रित होने और अपने पूर्वजों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करने का होता है. पितृपक्ष के दौरान किए गए अनुष्ठान से पितरों की कृपा प्राप्त करने की मान्यता है. इस समय श्रद्धालु अपने पितरों के लिए विशेष भोजन तैयार करते हैं और उन्हें अर्पित करते हैं. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसे धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.आनलाइन पिंडदान के लिए कर रहे संपर्कपितृपक्ष पर काशी में ई-पिंडदान कराने के लिए कर्मकांडी ब्राह्मण पैकेज दे रहे हैं. विदेशों में बैठे आस्थावानों ने अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए इन पुरोहितों से संपर्क करना शुरू कर दिया हैं. ब्राह्मणों ने सोशल मीडिया पर इसका प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है. बता दें कि पिंडदान, तर्पण और त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए व्यक्तिगत रूप से आने में असमर्थ आस्थावान आनलाइन अनुष्ठान कराते हैं. हाल ही में रूस की महिला ने अपने पिता और भाई का आनलाइन पिंडदान कराया था.ALSO READ : दूध प्रोटीन-एलोवेरा एंटासिड टैबलेट को भारतीय पेटेंट, बीएचयू की शोध टीम की बड़ी उपलब्धि
दूध प्रोटीन-एलोवेरा एंटासिड टैबलेट को भारतीय पेटेंट, बीएचयू की शोध टीम की बड़ी उपलब्धि
दूध प्रोटीन-एलोवेरा एंटासिड टैबलेट को भारतीय पेटेंट, बीएचयू की शोध टीम की बड़ी उपलब्धि
वाराणसी : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की शोध टीम ने दूध प्रोटीन और एलोवेरा से तैयार नवीन मिश्रित एंटासिड टैबलेट के लिए भारतीय पेटेंट हासिल किया है। भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने इस आविष्कार को पेटेंट संख्या 597350 प्रदान किया है। इसका आवेदन संख्या 202311057324 है।यह शोध बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी विभाग में किया गया। आविष्कारक टीम में प्रो. दिनेश चन्द्र राय, प्रो. राज कुमार दुआरी, डॉ. अरविंद, डॉ. रुचि चावला, रिधि पांडे और कृष्ण कुमार शामिल हैं।शोध टीम के नेतृत्वकर्ता प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने इस उपलब्धि को प्राकृतिक पाचन स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पेटेंट डेयरी फार्म और शोध प्रयोगशाला से निकलकर समाज के दैनिक जीवन तक पहुंचने वाले नवाचार का उदाहरण है।उन्होंने कहा कि पेटेंट मिलने के बाद इस तकनीक के क्लिनिकल परीक्षण, उत्पादन विस्तार और व्यावसायीकरण की संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही, अम्लता की समस्या के दैनिक प्रबंधन के लिए प्रोटीन युक्त विकल्प विकसित करने की दिशा में भी यह शोध उपयोगी हो सकता है।ALSO READ : बीएचयू में 7वें बाल चिकित्सा डायलिसिस एवं चिकित्सीय एफेरेसिस मॉड्यूल का शुभारंभप्रो. राय के अनुसार, यह उपलब्धि स्वदेशी नवाचार, डेयरी उत्पादों के मूल्य संवर्धन और साक्ष्य आधारित पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।इस उपलब्धि पर दोनों विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक समुदाय और पूर्ववर्ती छात्र संघों ने शोध टीम को बधाई दी तथा शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में टीम के योगदान की सराहना की।