Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

राजकीय क्वींस कॉलेज में प्रदेश की पहली एआई-रोबोटिक्स लैब स्‍थापित, छात्रों को मिलेगी सहूलियत

राजकीय क्वींस कॉलेज में प्रदेश की पहली एआई-रोबोटिक्स लैब स्‍थापित, छात्रों को मिलेगी सहूलियत
Jul 11, 2026, 11:27 AM
|
Posted By Diksha Mishra


वाराणसी : पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में शनिवार को अत्याधुनिक एआई-रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया. दावा किया गया कि यह उत्तर प्रदेश के किसी भी राजकीय विद्यालय में बिना किसी शासकीय सहायता से निर्मित पहली एआई-रोबोटिक्स लैब है. इसका निर्माण क्वींस कॉलेज पुरातन छात्रसभा के मार्गदर्शन में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) बड़ोदरा के निदेशक प्रो. धर्मेंद्र सिंह की पहल तथा पीएचएन टेक्नोलॉजी के सहयोग से कराया गया है.

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है कि वह अपने विद्यालय के लिए कुछ कर सके. उन्होंने विश्वास जताया कि इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी आधुनिक तकनीक सीखने के साथ-साथ भविष्य में सफल उद्यमी भी बन सकेंगे. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आईआईआईटी बड़ोदरा और क्वींस कॉलेज के बीच विशेष शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए समझौता किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण मिल सकेगा.


पीएचएन टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि प्रदीप एच. नारायणकर ने कहा कि उनकी संस्था वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि लैब की गुणवत्ता किसी भी आईआईटी की प्रयोगशाला के समकक्ष है और इससे विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में नई संभावनाएं मिलेंगी. क्वींस कॉलेज पुरातन छात्रसभा के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने इसे विद्यालय के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि यह लैब विद्यार्थियों के तकनीकी भविष्य को नई दिशा देगी. उन्होंने बताया कि लैब के संचालन के लिए प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की भी व्यवस्था की जाएगी.


ALSO READ: वाराणसी में कांवरिया मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों को परखा



विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वेश्वर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्थापित यह लैब विद्यार्थियों में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें व्यावसायिक शिक्षा की ओर प्रेरित करेगी. उन्होंने इसके निर्माण में सहयोग देने वाले सभी पुरातन छात्रों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य हरेन्द्र राय, उपप्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय, पुरातन छात्रसभा के पदाधिकारी, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में पूर्व छात्र एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।