Rajpal Yadav को मिली अंतरिम जमानत, परमानेंट रिहाई के लिए कोर्ट की ये शर्त

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव काफी समय से चेक बाउंस केस के सिलसिले में काफी परेशान चल रहे है. इस मामले की कोर्ट में चल रही सुनवाई में न्यायालय ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ उन्हें अंतरिम बेल की इजाजत दे दी है. इस शर्त में अभिनेता राजपाल यादव के वकील को रेस्पोंडेंट के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था, कोर्ट ने साफ किया था कि, राजपाल यादव को 18 मार्च तक पूरी राशि लौटानी होगी, तभी उनकी सजा पर रोक लगाई जाएगी और उन्हें रिहा किया जाएगा. इसके बाद ही दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद जमानत दे दी है. एक्टर ने आज 1.75 करोड़ रुपये जमा किए, इसके अलावा इससे पहले उन्होंने 75 लाख रुपये जमा किए थे.

एक्टर को मिली अंतरिम बेल
वहीं, बीते 19 फरवरी को एक्टर की भतीजी की शादी होने वाली है, जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने कोर्ट से अंतरिम बेल मांगी थी. जिस पर विचार करते हुए कोर्ट ने एक्टर-कॉमेडियन को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है. लेकिन इससे भी खास बात तो यह है कि अगर एक्टर ने अपने बाकी के सभी रकम जमा कर दिये तो हमेशा-हमेशा के लिए उनकी रिहाई हो जाएगी.

राजपाल यादव चेक बाउंस मामला
शिकायत करने वाले के वकील अवनीत सिंह सिक्का के मुताबिक, एक्टर ने सात चेक पर साइन किए थे, जिनमें से हर एक की कीमत 1.5 करोड़ रुपये थी, चेक बाउंस होने के बाद, यादव को हर मामले में तीन महीने की जेल और हर चेक पर 1.35 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया. शिकायत करने वाले के वकील ने आगे कहा, यादव ने न तो जुर्माना भरा और न ही अपनी सजा को सस्पेंड करवाने में कामयाब रहे, हाई कोर्ट ने पहले सजा सस्पेंड करने की उनकी अर्जी में कोई दम नहीं पाया था, यह भी कहा गया कि 2024 में, यादव ने मीडिएशन के जरिए सेटलमेंट का प्रस्ताव रखा था.

लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने बकाया नहीं दिया. इसके बाद, यादव ने सरेंडर कर दिया, अपना लीगल रिप्रेजेंटेशन बदल दिया और अब एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए इंटरिम बेल के लिए एक नई अर्जी फाइल की, दिल्ली हाई कोर्ट ने अब उनकी इंटरिम रिलीज को तुरंत 1.5 करोड़ रुपये जमा करने से जोड़ दिया और कम्प्लायंस के लिए दोपहर 3 बजे की डेडलाइन तय की थी.जिसे राजपाल ने पूरा कर दिया और उन्हें बेल मिल गई.



