Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में रविवार को री-नीट, 25 हजार से अधिक अभ्‍यर्थी होंगे शामिल

वाराणसी में रविवार को री-नीट, 25 हजार से अधिक अभ्‍यर्थी होंगे शामिल
Jun 20, 2026, 09:42 AM
|
Posted By Isha Yadav

वाराणसी : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट 2026) अभयथी तो देंगे साथ ही सिस्‍टम को भी कडे इम्तिहान से गुजरना होगा. रविवार को वाराणसी के 47 परीक्षा केंद्रों पर नीट का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस परीक्षा में कुल 25,478 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच, दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें. ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी टीमें लगाई गई हैं. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है.


परीक्षा से एक दिन पूर्व ही सभी केंद्रों को सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस प्रशासन की निगरानी में सौंप दिया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है. प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, निगरानी दल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे.


एनटीए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की जाएगी. फ्रिस्किंग के साथ-साथ बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा। पहचान सत्यापित होने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति मिलेगी.


हालांकि एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी तकनीकी कारण, मशीन में खराबी, इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं हो पाता है, तो अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में संबंधित अभ्यर्थी से लिखित घोषणा-पत्र लिया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.


परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों को हल्के और साधारण कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है. ऐसे वस्त्रों से बचने को कहा गया है जिनमें बड़े बटन, अतिरिक्त जेबें या धातु से जुड़े सामान लगे हों. एनटीए के निर्देशों के मुताबिक धार्मिक मान्यताओं से जुड़े प्रतीकों जैसे पगड़ी, हिजाब, कलावा या अन्य आवश्यक धार्मिक वस्तुओं की अनुमति रहेगी. हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा ताकि सुरक्षा जांच की अतिरिक्त प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.


नया प्रवेश पत्र जारी


री-नीट परीक्षा के लिए एजेंसी द्वारा नया एडमिट कार्ड जारी किया गया है. अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल नवीनतम प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र पहुंचें. पुराने प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे. उम्मीदवारों को फोटोयुक्त पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी साथ रखने होंगे.


एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचा प्रश्नपत्र


परीक्षा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रश्नपत्रों के परिवहन की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई. प्रश्नपत्र पिछले सप्ताह वायुसेना के विमान के माध्यम से वाराणसी एयरपोर्ट लाए गए. एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में उन्हें सुरक्षित रखा गया और बाद में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया.



ALSO READ : दालमंडी चौड़ीकरण: वीडीए का बुलडोजर चला, चार अवैध मकान ध्वस्त...


प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए पूरे परिवहन और भंडारण प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी गई. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.