Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो, राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई...

महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो, राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई...
Jun 17, 2026, 11:44 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान किया. जनसुनवाई में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया. शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया. प्राप्त प्रकरणों में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की संख्या अधिक रही.


इसके अतिरिक्त महिला उत्पीड़न, नौकरी के नाम पर धनराशि लिए जाने, मकान पर अवैध कब्जा तथा उपचार संबंधी प्रकरण भी प्राप्त हुए. सदस्य, राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया गया. साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई.


FY


बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु जमीनी स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए. इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से उपस्थित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया.


ALSO READ : वाराणसी सदर तहसील में अधिवक्‍ताओं का हल्‍लाबोल, एसडीएम सदर के खिलाफ लगे नारे...



इस दौरान रवि शंकर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, नम्रता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, महिला कल्याण विभाग से जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, रशीदा बेगम वरिष्ठ सहायक, रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका राय हब फॉर वूमेन एम्पावरमेंट वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक रश्मि दुबे, पूजा सिंह, अनामिका यादव, केस वर्कर शालिनी पांडे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी., स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पिछड़ा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सिगरा वार्ड में विकास को मिली रफ्तार, 8.72 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास...
सिगरा वार्ड में विकास को मिली रफ्तार, 8.72 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास...
वाराणसी: शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सिगरा वार्ड में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 53 में इस परियोजना की आधारशिला रखी.सड़क निर्माण कार्य सिगरा क्षेत्र के डी-54/155 एम-4-ए-एन स्थित सुधा आवास से अमरनाथ आवास तक कराया जाएगा, जिसकी कुल लागत 8.72 लाख रुपये निर्धारित की गई है.स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति जर्जर थी, जिससे आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है.महापौर ने शिलान्यास के दौरान कहा कि शहर के हर वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल सकें.इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सिंधु सोनकर प्रवीण राय, रामगोपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, उपाध्यक्ष सुमित मौर्या, पंकज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो, राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई...
महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो, राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई...
वाराणसी: राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान किया. जनसुनवाई में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया. शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया. प्राप्त प्रकरणों में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की संख्या अधिक रही.इसके अतिरिक्त महिला उत्पीड़न, नौकरी के नाम पर धनराशि लिए जाने, मकान पर अवैध कब्जा तथा उपचार संबंधी प्रकरण भी प्राप्त हुए. सदस्य, राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया गया. साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई.बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु जमीनी स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए. इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से उपस्थित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया.ALSO READ : वाराणसी सदर तहसील में अधिवक्‍ताओं का हल्‍लाबोल, एसडीएम सदर के खिलाफ लगे नारे...इस दौरान रवि शंकर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, नम्रता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, महिला कल्याण विभाग से जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, रशीदा बेगम वरिष्ठ सहायक, रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका राय हब फॉर वूमेन एम्पावरमेंट वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक रश्मि दुबे, पूजा सिंह, अनामिका यादव, केस वर्कर शालिनी पांडे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी., स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पिछड़ा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
वाराणसी सदर तहसील में अधिवक्‍ताओं का हल्‍लाबोल, एसडीएम सदर के खिलाफ लगे नारे...
वाराणसी सदर तहसील में अधिवक्‍ताओं का हल्‍लाबोल, एसडीएम सदर के खिलाफ लगे नारे...
वाराणसी : तहसील बार एसोसिएशन सदर वाराणसी के नेतृत्व में आज बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर नितिन सिंह के खिलाफ हल्‍ला बोला. इस दौरान पद का दुरुपयोग कर अधिवक्ताओं को लगातार अपमानित करने, शासनादेशो का अनुपालन न करने का आरोप लगाते हुए तहसील में जमकर घेराव किया अदालतों का बहिष्कार किया गया. अधिवक्‍ताओं ने भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाए और गैर जनपद स्थानांतरण की माँग की.आज सुबह बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रस्ताव दिया जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार को एस डी एम सदर कोर्ट आवर मे बैठक कर रहे थे और बाहर काफ़ी संख्या में फरियादी बैठे थे. 12 एक बजे तक उन्होने बैठक की और जब जनसुनवाई शुरू हुई तो अधिवक्ता ने सिर्फ़ इतना निवेदन किया कि अधिवक्ताओं की शिकायत पहले सुन ली जाये. आरोप है कि बस इसी बात पर एसडीएम वरिष्ठ अधिवक्ता संग बदसलूकी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता को चेंबर से बाहर जाने को कहा. जिस पर अधिवक्ता ने तत्काल सेंट्रल बार और बनारस बार को घटना की जानकारी दी.ALSO READ : वाराणसी में नहीं होगी कोई नई परंपरा की शुरुआत, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनेगा मोहर्रम...इस बीच बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे के क़रीब काफ़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किए. प्रदर्शन करने वालों में बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, तहसील बार के महामंत्री दिनेश कुमार, पुर्व अध्यक्ष रविन्द्र यादव, पुर्व महामंत्री सुरेन्द्र कुमार, गौतम झा, धीरेन्द्र श्रीवास्तव , दीपक राय कान्हा ,रजनीश मिश्रा, शशिकांत दुबे, राजेश प्रसाद सिंह, आयुशचंद्र राजपूत, नंदन पटेल, ओम प्रकाश जायसवाल, अमरेश कुमार तिवारी, दिलिप सोनकर, मनेन्द्र उपाध्याय आदि प्रमुख रहे.