Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

संत रविदास जयंती - काशी में अनुयायियों का उमड़ने लगा रेला, मेला क्षेत्र मिनी पंजाब में तब्‍दील

संत रविदास जयंती - काशी में अनुयायियों का उमड़ने लगा रेला, मेला क्षेत्र मिनी पंजाब में तब्‍दील
Jan 29, 2026, 10:07 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : संत रविदास जयंती को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस असवर पर शामिल होने के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों का रेला उमड़ने लगा है. सीर गोवर्धन मिनी पंजाब जैसा प्रतीत होने लगा है. नगवां स्थित संत रविदास पार्क में दो दिवसीय सांस्कृतिक अनुष्ठान होंगे. इसी क्रम में 30 व 31 जनवरी को गायन, वादन और नृत्य की धारा प्रवाहित होगी. अनूप जलोटा जैसे नामचीन कलाकार संत रविदास की महिमा का गान करेंगे. 50 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे.


SHANT RAVI DASH MANDIR


‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ थीम


उपशास्त्रीय गायिका डॉ. सोमा घोष, कार्यक्रम संयोजक शुभंकर डे, आयोजन समिति के सदस्य अजय गुप्ता व अंकिता खत्री ने बुधवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में पत्रकारों को बताया कि संत रविदास महोत्सव ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है. पहले दिन सुबह आठ बजे से रात 9:30 बजे विभिन्न सत्रों में महोत्सव की आभा निखरेगी. शुरुआत पं. दुर्गाप्रसाद प्रसन्ना के शहनाई वादन से होगी. पं. देवाशीष डे का शास्त्रीय गायन, उमेश भाटिया के निर्देशन में संत रविदास की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन, शिल्पायन के विद्यार्थियों का भजन, डॉ. मंजरी पांडेय के संयोजन में कवि सम्मेलन होगा. लोक कलाकारों का दल धोबिया नृत्य की प्रस्तुति देगा.

समापन पर 31 जनवरी को रात में 8:30 बजे से अनूप जलोटा के भजनों की अमृतधारा बहेगी. अंशुमान महाराज और मितेश मिश्रा के सरोद और सितार की जुगलबंदी, पं. गणेश प्रसाद मिश्र का गायन, मिर्जापुर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी.


सैकडों पुलिसकर्मी, सीसीटीवी, ड्रोन एवं तकनीकी निगरानी


,KI,


माघी पूर्णिमा एवं संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया.संत रविदास मंदिर, सीरगोवर्धन स्थित हेलीपैड स्थल, पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, जुलूस मार्ग, ठहराव स्थल एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से विस्तृत भ्रमण किया गया और आवश्‍यक निर्देश दिए गए.


ALSO READ : शहर के छह वार्डों का इंदौर नगर निगम की तर्ज पर होगा कायाकल्‍प, जानिए खास योजना


1. मंदिर परिसर, हेलीपैड एवं पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था


 संत रविदास मंदिर परिसर, हेलीपैड क्षेत्र एवं सभी चिन्हित पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.

 हेलीपैड क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित करते हुए अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा प्रवेश-निकास बिंदुओं पर कड़ी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.

 पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुव्यवस्थित कतारबद्ध पार्किंग, अलग-अलग वाहन श्रेणियों (बस/चार पहिया/दो पहिया) हेतु पृथक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.


2. श्रद्धालुओं के आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था


 श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन हेतु मंदिर परिसर एवं जुलूस मार्गों पर प्रभावी बैरिकेडिंग, रस्सी व्यवस्था एवं क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के निर्देश दिये गये.


 जुलूस मार्ग पर छतों, ऊँचे भवनों एवं संकरी गलियों की पूर्व जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये.

 मंदिर परिसर, जुलूस मार्ग, पार्किंग स्थल एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखते हुए उनके माध्यम से 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.

 भीड़ की स्थिति एवं जुलूस की गतिविधियों पर निगरानी हेतु ड्रोन कैमरों के माध्यम से एरियल सर्विलांस कराने के निर्देश दिये गये.

 सभी निगरानी इनपुट को कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.


 जुलूस मार्ग, मंदिर परिसर, हेलीपैड क्षेत्र, पार्किंग स्थल, भीड़-संवेदनशील चौराहों एवं प्रमुख भवनों की छतों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिये गये.

कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में दिखाया कौशल
कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में दिखाया कौशल
वाराणसीः सीआईसीएसई उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय खेलकूद कैरम प्रतियोगिता का आयोजन विलियम हेनरी रिमब्ध मेमोरियल स्कूल के सिसिलिया रोज सभागार में हुआ. इसमें उत्तर प्रदेश के 19 टीमों के 236 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.प्रतियोगिता के एकल मुकाबले के 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में अदीब असजद विजेता रहे. बालिका वर्ग में शैली रानी को जीत मिली. 17 वर्ष बालक वर्ग में मोहम्मद अहाब और बालिका वर्ग में आराध्या वर्मा विजेता रहे. 19 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग में सार्थक कुमार और बालिका वर्ग में आद्रिका अग्रहरि सेठ विजेता रहे. युगल मुकाबले के 14 वर्ष बालक वर्ग में अर्णव सिंह व विवान पवार की जोड़ी को जीत मिली. बालिका वर्ग में काव्या चौरसिया व श्रीतिजा गुप्ता की जोड़ी विजेता रही. 17 वर्ष बालक वर्ग में हमजा सदाब और एबाद इलाही की जोड़ी जीती. बालिका वर्ग में अनुष्का गुप्ता और आराध्या की जोड़ी ने जीत हासिल की.ALSO READ : सीवरेज योजना में सुस्ती पर भड़के नगर आयुक्त, ठेकेदार को दी कड़ी चेतावनी...19 वर्ष बालक वर्ग में इम्माद खान और शर्जील सिद्दीकी की जोड़ी ने जीत हासिल की. बालिका वर्ग में नवी वर्मा और वैष्णवी वर्मा की जोड़ी विजेता बनी. प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य सीआईसीएसई उत्तर प्रदेश के खेलकूद समन्वयक डेविड जार्ज सीरील ने किया. समापन सत्र के मुख्य अतिथि उप्र कैरम एशोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया. इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. अनीता पालीन के उप-प्रधानाचार्य प्रत्याशा मेरी रहीं. कार्यक्रम को सफलता बनाने में खेलकूद शिक्षक मो. इशरार व नार्चिता साहू का प्रयास सफल रहा.
सीवरेज योजना में सुस्ती पर भड़के नगर आयुक्त, ठेकेदार  को दी कड़ी चेतावनी...
सीवरेज योजना में सुस्ती पर भड़के नगर आयुक्त, ठेकेदार को दी कड़ी चेतावनी...
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र के हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड में चल रही 119.35 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। शनिवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार फर्म को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की ओर से संचालित इस परियोजना का निर्माण कार्य मैसर्स ईएमएस लिमिटेड, गाजियाबाद द्वारा कराया जा रहा है। समीक्षा में सामने आया कि अब तक केवल 350 मीटर सीवर लाइन बिछाई जा सकी है, जबकि पूरी परियोजना की भौतिक प्रगति महज 5 प्रतिशत तक ही पहुंची है।इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने कार्यदायी फर्म को श्रमिकों की संख्या और आवश्यक संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ या निर्देशों की अनदेखी की गई तो संबंधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के तहत हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड में कुल 38.887 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 6,561 घरों को सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे तथा एक सीवेज पंपिंग स्टेशन का भी निर्माण होगा। योजना पूरी होने के बाद दोनों वार्डों के हजारों लोगों को बेहतर सीवरेज व्यवस्था का लाभ मिलेगा।ALSO READ : कारगिल विजय दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास(बी.एच.यू.)में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,61 यूनिट रक्त संग्रहित...निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद राजेश यादव एवं बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता वृजेश कुमार, सहायक अभियंता पीयूष वर्मा, अवर अभियंता रामचंद्र राय, अजय कुमार पासवान तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि अमित कुमार उपस्थित रहे।
कारगिल विजय दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास(बी.एच.यू.)में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,61 यूनिट रक्त संग्रहित...
कारगिल विजय दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास(बी.एच.यू.)में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,61 यूनिट रक्त संग्रहित...
कारगिल विजय दिवस पर बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. विवेकानंद डिवाइन लाइफ मिशन (वीडीएलएम) की ओऱ से वाराणसी हेल्प ग्रुप के सहयोग से आयोजित शिविर में एकत्रित 61 यूनिट रक्त महामना कैंसर सेंटर,वाराणसी को उपलब्ध कराया गया. इससे कैंसर के जरूरतमंद मरीजों को उपचार में सहायता मिल सकेगी.कार्यक्रम में कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. विनोद कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान संकाय के डीन प्रोफ़ेसर सतीश कुमार सिंह रहे. इस अवसर पर कृषि विज्ञान संकाय के छात्रावास के प्रशासनिक वार्डन डा. विनोद कुमार त्रिपाठी, वार्डन डा. सुधीर कुमार राजपूत, वार्डन डा. निखिल कुमार सिंह, डा. अफजल अहमद, डा. सैकत माजी, आभा गेस्ट हाऊस के वार्डन डा. तरुन वर्मा तथा कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र सलाहकार प्रो. मनोज कुमार सिंह, वाराणसी हेल्प ग्रुप के हिमांशु गुप्ता रहे. रक्तदान शिविर में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास, बाल गंगाधर तिलक छात्रावास एवं अन्य संकायों के विद्यार्थियों के साथ रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की छात्राओं ने भी रक्तदान किया. सभी प्रतिभागियों के सहयोग से शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रह करकारगिल विजय दिवस के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई एवं भारत की जीत को सहर्ष स्मरण किया गया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करना देश के वीर सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम भी है.ALSO READ : रेल मदद हेल्पलाइन की तत्परता से महिला यात्री की बची जान, समय पर मिला उपचार.सभी रक्तदाताओं एवं वालंटियर्स के लिये रिफ्रेशमेंट, फल, स्वच्छ पेयजल एवं हल्के नाश्ते का प्रबंध किया गया था. कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं देशप्रेम,मालवीय मूल्यों एवं सामाज कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का मंत्र दिया गया.