राहुल गांधी समेत तीन सांसदों की मुश्किल बढ़ी वाराणसी में संत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज...

वाराणसी : संसद परिसर में भगवा के अपमान से काशी के संतों में नाराजगी देखी जा रही है. बता दें कि बीते दिनों बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने संसद के बाहर अयोध्या के चंदा चोरी को लेकर गेरुआ वस्त्र धारण कर स्वांग रचा गया था. इसके बाद से ही देश भर में साधु संतों की ओर से प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. इसके विरोध में सडकों पर उतरकर वाराणसी में आवाज बुलंद की जा रही है. इसी क्रम में आज शनिवार को पातालपुरी मठ के महंत जगदगुरु बालक देवाचार्य ने कोतवाली में सनातन के अपमान को लेकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया.
इसके पूर्व संतों ने मीडिया से बात की और बताया कि संसद में संतों का अपमान किया गया है जिसको लेकर वह सभी आक्रोशित हैं. इस मामले में मुकदमा कराने के लिए पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र दिया जा रहा है. प्रार्थना पत्र मिलने के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि संतों द्वारा एक यहां प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली में दिया गया है. जिसमें आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ कथित वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक व्यक्ति हैं राजेश रंजन, उनके द्वारा संतों की वेशभूषा धारण करके संसद के बाहर प्रदर्शन किया गया है, उसके इस कृत्य से सनातन धर्म का अपमान किया गया है. संत समाज से प्रार्थना पत्र ले लिया गया है अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. इस प्रार्थना पत्र में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का नाम संतों ने दिया है.

ALSO READ : रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में इन्हें मिली राम और सीता की भूमिका, इस दिन होगा श्री गणेश...
अधिवक्ताओं में उबाल, राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों के खिलाफ शिकायत दी गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में सनातनी वेश धारण कर सनातन धर्म का उपहास किया गया, जिससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायतकर्ता अधिवक्ता बिनीत कुमार सिंह, जो बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हैं, ने कैंट थाने में दी गई अपनी तहरीर में कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए एक वीडियो एवं तस्वीरों की जानकारी मिली. उनका आरोप है कि सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में सनातनी वेश धारण कर सनातन धर्म का मजाक बनाया, जबकि राहुल गांधी सहित अन्य सांसद इस दौरान उनका सहयोग करते और हंसते दिखाई दिए. तहरीर में कहा गया है कि इस घटना से उनकी व्यक्तिगत धार्मिक आस्था के साथ-साथ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायतकर्ता ने इसे हिंदू धर्म, सनातन परंपरा और साधु-संतों के वेश का उपहास बताते हुए संबंधित सांसदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.



