सैलिसिलिक एसिड करेगा स्किन की देखभाल, जाने इसके फायदे

Skin Care Tips: आज की लाइफस्टाइल में स्किन केयर सिर्फ ब्यूटी तक नहीं रह गया है, बल्कि ये हेल्थ और सेल्फ केयर का अहम पार्ट बन गया है. ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव यानी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर केयर करना कॉमन है पर सीरम, हाइड्रा फेशियल जैसे मॉर्डन तरीकों के आजमाना भी अब आम है. मॉर्डन स्किन केयर में क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजेशन के साथ-साथ सनस्क्रीन को लगाना भी जरूरी है. दरअसल, आज के समय में स्किन पर यूवी किरणों का नुकसान लोगों को ज्यादा झेलना पड़ रहा है. इसके अलावा बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से भी स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है. अब स्किन केयर में साइंटिफिक तौर पर वेरिफाइड एक्टिव इंग्रेडिएंट्स का चलन बढ़ा है.

विटामिन सी वाले सीरम से ग्लोइंग स्किन, एंटी-एजिंग एजेंट रेटिनॉल और हाइड्रेशन के लिए ह्यालुरोनिक एसिड का यूज करना जरूरी हो गया है. इसके अलावा नियासिनामाइड के जरिए ऑयल कंट्रोल भी किया जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि किन मॉर्डन तरीकों के जरिए स्किन को बेहतर देखभाल की जाती है. भारत में ब्यूटी या स्किन केयर प्रोडक्ट्स का चलन बीते कुछ सालों में काफी बढ़ा है. प्रोडक्ट्स के अलावा स्किन के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव का ट्रेंड भी है. लोग रील्स, वीडियो या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग और मॉर्डन तरीकों को फॉलो करके स्किन का बेहतर ख्याल रखने की कोशिश करते हैं. सैलिसिलिक एसिड जैसे नए फॉर्मूले को अपनाना नॉर्मल है क्योंकि इसके प्रोडक्ट्स सस्ते है और आसानी से लोगों तक पहुंच रहे हैं. जानें स्किन केयर के किन नए तौर तरीकों पर लोग ज्यादा भरोसा कर रहे हैं.

विटामिन सी सीरम की खासियत
मार्केट में कई तरह के सीरम मौजूद हैं जिनके जरिए न सिर्फ स्किन बल्कि बालों की देखभाल भी की जा सकती है. इसमें विटामिन सी सीरम सबसे कॉमन है. अलग-अलग कंपनियों के विटामिन सी सीरम स्किन को ग्लोइंग बनाने में कारगर हैं. इनमें इस विटामिन के अलावा कई दूसरे इंग्रेडिएंट्स भी डाले जाते हैं जो व्हाइटनिंग के अलावा टाइटनिंग समेत कई फायदे पहुंचाते हैं.
क्या है ह्यालुरोनिक एसिड
स्किन में हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए इस फॉर्मूले पर फोकस किया जाता है. स्किन हाइड्रेशन के लिए ह्याल्यूरोनिक एसिड के अलावा खानपान पर भी फोकस करना जरूरी है. इस ब्यूटी प्रोडक्ट के जरिए समय से पहले आने वाली झुर्रियां और पिगमेंटेशन से बचा जा सकता है.

बीटा-हाइड्रोक्सी एसिड
इसे एक बीटा-हाइड्रोक्सी एसिड भी कहा जाता है. इसकी मदद से स्किन पर ऑयल को कंट्रोल करने जैसा बेनिफिट मिलता है. इसलिए ये एक्ने प्रोन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके जरिए स्किन को एक्सफोलिएट किया जाए तो डेड सेल्स रिमूव होते हैं. ये एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को मैट लुक देता है. इसके साथ सनस्क्रीन का यूज करना भी जरूरी है. इसके अलावा टी ट्री ऑयल और राइस वाटर को स्किन केयर में शामिल करने का ट्रेंड भी बढ़ा है. एलोवेरा और राइस वाटर को इंग्रेडिएंट्स के तौर पर यूज करते हुए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं. वैसे हाइड्रा फेशियल और कोरियन स्किन केयर रूटीन भी भारत में ट्रेंड में है.



