वेंटिलेटर पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इस वक्त लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. बीते मंगलवार को अचानक से तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. पूरा परिवार सलीम खान की तबीयत को लेकर चिंता में हैं, जिसे लेकर बीते दिनों से ही परिवार वाले लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे है. यहां तक कि संजय दत्त और जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने पहुंचे हुए थे.

90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. अब डॉक्टर्स ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर बताया है कि, वेंटिलेटर सिर्फ सावधानी के तौर पर था, क्योंकि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हल्का ब्रेन हेमरेज था. जिसे सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए एक प्रोसिजर (DSA) किया गया है. फिलहाल डॉक्टर्स उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं, अगर सब कुछ कल तक बेहतर रहता है, तो उन्हें कल वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा. हालांकि, उनकी सेहत में काफी हद तक सुधार है.

"सलीम खान की रिकवरी थोड़ी स्लो"
एक्टर सलमान के पिता सलीम खान का इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देख रेख में किया जा रहा है. जिन्होंने बताया कि, सलीम खान की कंडिशन को देखते हुए उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया. उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, इसलिए उन्हें सेफ्टी के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था. बड़ी बात यह है कि उम्र जायदा होने की वजह से सलीम खान की रिकवरी थोड़ी स्लो है. हालांकि, डरने की कोई बात नहीं है. ये खबर सोशल मीडिया पर जैसी ही फैलने लगी सलमान खान के सभी फैंस हैरान रह गए. ऐसे में हर फैंस के मन में अब यहीं सवाल उठ रहा है कि आखिर सलीम खान को अस्पताल से कब तक डिस्चार्ज किया जाएगा, इस सवाल पर डॉक्टर ने कहा कि, फिलहाल नहीं. जब उन्हें आराम होगा, उसके बाद ही डिस्चार्ज का फैसला लिया जाएगा.

सलमान के जिगरी दोस्त सलीम को देखने पहुंचे अस्पताल
हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर हिंदी सिनेमा जगत में हलचल मच गई. अभिनेता संजय दत्त भी अस्पताल पहुंचे. जिनकी सुपरहिट फिल्म ‘नाम’ की कहानी सलीम खान ने लिखी थी. संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती भी जगजाहिर है. अस्पताल के बाहर उनकी मौजूदगी की तस्वीरें सामने आई हैं. फिलहाल परिवार और फैंस उनकी सेहत में जल्द सुधार की दुआ कर रहे हैं.



