संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का बगीचे में मिला शव, परिवार में पसरा मातम
Elderly man's body found in garden under suspicious circumstances, family mourns
वाराणसी: घर से गांव जाने के लिए निकले 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव शुक्रवार की सुबह कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव स्थित आम के बगीचे में मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी. मृतक की पहचान अर्जुनपुर निवासी राजेंद्र दुबे (60 वर्ष) के रूप में हुई है.

शव मिलने से इलाके में हंगामा
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र दुबे पिछले लगभग 30 वर्षों से वाराणसी के बीएलडब्ल्यू क्षेत्र में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे. लगभग 10 दिन पहले उन्होंने घर से निकलते समय कहा था कि वह अपने पैतृक गांव अर्जुनपुर में गेहूं की मड़ाई कराने जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे. शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के एक आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जिससे परिजनों में मातम पसर गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
कपसेठी पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने शव के पास से आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल चार्जर और लगभग 3000 रुपये नगद बरामद किए हैं. मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी निर्मला देवी का निधन वर्ष 2024 में हो चुका है.
![]()
Also Read: काशी में महिला पुलिस संभालेगी PM कार्यक्रम की सुरक्षा कमान, हाई-लेवल प्लान तैयार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृत्यु के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. राजेंद्र दुबे की अचानक मृत्यु ने उनके परिवार और गांव के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है. पुलिस की तत्परता और जांच की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.



