भारत - अमेरिका ट्रेड डील पर फूटा संजय सिंह का आक्रोश, कहा- किसानों के साथ धोखा

वाराणसी : भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने हमेशा भारत को धोखा दिया है और इस बार रूस ने भारत का साथ दिया है. संजय सिंह ने इस संदर्भ में एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि, "प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने देश के करोड़ों किसानों के साथ धोखा किया है." संजय सिंंह शनिवार को वाराणसी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे तो वह ट्रेड डील को लेकर उनका आक्रोशि फूट पड़ा.
संजय सिंह ने आगे कहा कि हाल ही में जारी संयुक्त बयान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि सभी कृषि उत्पाद अमेरिकी बाजार के लिए खोल दिए गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में भारतीय किसान कैसे प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक अमेरिकी किसान को सालाना लाखों की सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान इस प्रकार की सहायता से वंचित हैं. संजय सिंह ने यह भी कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है, फिर भी सरकार ने कोयला अमेरिका से खरीदने का निर्णय लिया है. उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें यह पता लगाना होगा कि इस समझौते से किन व्यापारियों को लाभ हो रहा है.
उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश को बेचने का काम किया है, और यह सब कुछ एपस्टीन फाइल्स में उनके नाम आने के दबाव में किया गया है. संजय सिंह ने कहा कि सरकार ने रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है, और यह समझौता देश के साथ विश्वासघात है.
इस समझौते के संदर्भ में संजय सिंह ने यह भी कहा कि यह केवल किसानों के हितों की नीलामी नहीं है, बल्कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समझौतों से भारतीय बाजार में अमेरिकी उत्पादों की बाढ़ आ जाएगी, जिससे स्थानीय उत्पादकों को नुकसान होगा. संजय सिंह ने यह भी कहा कि यह समझौता केवल व्यापारिक हितों के लिए किया गया है, जबकि किसानों की भलाई को नजरअंदाज किया गया है.
ALSO READ : आईएमए में बच्चों के टीके पर शुल्क को लेकर रार, पूर्व अध्यक्ष ने बताया हितों के विपरीत
पप्पू यादव मामले को बताया निंदनीय
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को निंदनीय बताते हुए कहा कि वह पिछले सालों से अच्छे काम कर रहे हैं. मणिकर्णिका मामले में खुद पर हुई FIR पर कहा कि मैं तो बनारस में ही हूँ, पुलिस कमिश्नर को बता दीजिए एक अपराधी घूम रहा है, गिरफ्तार कर लें. दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत के मामले में मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. जनता के जिंदगी की कोई कीमत नहीं है. यह बीजेपी और मनोज तिवारी की क्रूर मानसिकता को दर्शाता है.



