Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सरकारी बंदी के दिन ठेका के बगल में बिक रही थी शराब, पुलिस की गिरफ्त में सेल्समैन

सरकारी बंदी के दिन ठेका के बगल में बिक रही थी शराब, पुलिस की गिरफ्त में सेल्समैन
Apr 14, 2026, 01:26 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Liquor was being sold near the liquor shop on a government holiday; the salesman was arrested by the police.


वाराणसी: अंबेडकर जयंती पर बंदी के बावजूद जिले में शराब बिक्री का मामला सामने आया है. मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर प्रतिबंध के बावजूद, ठेका के बगल में अधिक दाम पर चोरी-छिपे बियर और अंग्रेजी शराब बेचने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से 56 पेटी बीयर, 25 पेटी अंग्रेजी शराब और बिक्री से प्राप्त 5180 रुपये बरामद किए हैं.


प


पुलिस को मिली थी सूचना


एसीपी (राजातालाब) अजय श्रीवास्तव ने मिर्जामुराद थाना में बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शराब ठेके की बंदी का आदेश है. इसके बावजूद, बेनीपुर गांव में स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान का सेल्समैन नीतीश शाह, ठेका बंद होने के बाद बगल में स्थित कमरे से अधिक दाम वसूल कर ग्राहकों को शराब और बियर बेच रहा था. ग्राहकों से अधिक रुपये वसूलने पर विवाद उत्पन्न हुआ. इसी बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.


ुपहब


Also read: वाराणसी के आदमपुर में ATS की छापेमारी, डॉक्टर से पूछताछ


सूचना के बाद थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय, खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल और आबकारी निरीक्षक अमित राज मौके पर पहुंचे और शराब बेच रहे सेल्समैन को पकड़ लिया. कमरे के अंदर से पुलिस ने कुल 81 पेटी बीयर और शराब बरामद की. गिरफ्तार सेल्समैन नीतीश शाह बिहार के रामपुर (पटना) का निवासी है.


प



आबकारी विभाग के निरीक्षक ने बताया कि उक्त कंपोजिट दुकान विनीत जायसवाल के नाम आवंटित है. जिस कमरे में शराब और बीयर रखी गई थी, उस कमरे की चौहद्दी अनुमोदित नहीं कराई गई थी. बरामद शराब और बीयर की कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार रुपये है.

वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तार
वाराणसी में स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तार
वाराणसी : स्‍कूल की बदहाली का वीडियो पोस्‍ट करना आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता को भारी पड़ गया. आम आदमी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया प्राथमिक विद्यालय की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंडीलय अस्‍पताल में आरोपी का मेडिकल मुआयना कराया.आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को उजागर करने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है. इसी के तहत आप प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने आदमपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय (कोनिया पंचायत भवन) का एक वीडियो बनाकर अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया था. पोस्ट में दावा किया गया था कि गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए इस स्कूल को बंद कर दिया गया है.स्कूल प्रशासन का पक्षदूसरी ओर, स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश दत्त पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में इन दावों को भ्रामक और असत्य बताया. प्रधानाध्यापक के अनुसार, जुलाई 2023 में जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पास के 'कोनिया सट्टी प्राथमिक विद्यालय' के भवन में स्थानांतरित कर दी गई थी. वर्तमान में स्कूल बंद नहीं है, 52 नामांकित बच्चों को शिक्षक नियमित रूप से पढ़ा रहे हैं.ALSO READ : ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाजपुराने भवन का मामला कोर्ट में लंबित होने और स्टे ऑर्डर होने की वजह से वहां नया निर्माण नहीं हो पा रहा है. आदमपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया की आप प्रवक्ता मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट के तथ्यों की जांच कर रही है.
ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाज
ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाज
वाराणसी : इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ठहराव के दौरान जनरल कोच में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अस्वस्थ अवस्था में मिली. ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल विनय कुमार राय की नजर बालिका पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी.सूचना मिलते ही उप निरीक्षक भोला प्रसाद राम मौके पर पहुंचे और RPF पोस्ट वाराणसी सिटी के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी. इसके बाद RPF और GRP के जवानों ने बालिका को सुरक्षित रूप से स्टेशन के मुख्य द्वार तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी.महिला कांस्टेबल शशिकला भारती की निगरानी में बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल कबीर चौरा में भर्ती कराया गया. चिकित्सकीय उपचार के बाद बालिका को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद उसे RPF पोस्ट वाराणसी सिटी लाया गया.मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी गई. चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर के पोस्ट पर पहुंचने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और बालिका को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया.ALSO READ : यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनपूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के साथ-साथ संकट में मिले बच्चों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए RPF लगातार सक्रिय है. रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी मंडल में सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है.
यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 को लेकर केसरिया भारत ने विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. संस्था की ओर से कहा गया कि प्रस्तावित नियमों में आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के छात्रों और शिक्षकों के साथ समानता का व्यवहार सुनिश्चित हो सके.केसरिया भारत के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक समरसता और समान अवसर बनाए रखना रखने के लिए आज जिला मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.संस्था के पदाधिकारीयों ने स्पष्ट किया कि वह सामान्य वर्ग समेत सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी.केसरिया भारत ने आरोप लगाया कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 के प्रावधान सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ एकतरफा माहौल तैयार कर सकते हैं. संस्था का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की समानता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था भेदभाव रहित और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए.संस्था ने मांग की कि प्रस्तावित रेगुलेशन पर पुनर्विचार किया जाए और इसे वापस लेकर ऐसी नीति तैयार की जाए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिले. केसरिया भारत ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा कर सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करने की अपील की है.ALSO READ: वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान यात्री के पास से 10 लाख बरामद, आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ