Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू में ‘सत्य हरिश्चंद्र’ का दोबारा मंचन, नाट्य परंपरा में दिखी ‘लघु भारत’ की झलक

बीएचयू में ‘सत्य हरिश्चंद्र’ का दोबारा मंचन, नाट्य परंपरा में दिखी ‘लघु भारत’ की झलक
Aug 22, 2026, 02:10 PM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी. 22 अगस्त। दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया और दोबारा मंचन की मांग के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के थिएटर सेल ‘रंगशाला’ ने शनिवार को ‘सत्य हरिश्चंद्र’ का पुनर्मंचन किया। पंडित ओंकारनाथ ठाकुर ऑडिटोरियम में आयोजित संगीतमय नाटक का मंचन रंगशाला ने बीएचयू की परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो, अमेरिका के सहयोग से किया। नाटक का निर्देशन कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो के कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर और सातवीं पीढ़ी के सांगीत कलाकार प्रो. देवेंद्र शर्मा ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती, पंडित ओंकारनाथ ठाकुर और बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। मुख्य अतिथि डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो. रंजन कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि कला संकाय की डीन प्रो. सुषमा घिल्डियाल रहीं।


रंगशाला के समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने स्वागत भाषण में सांगीत, स्वांग और नौटंकी जैसी भारतीय लोकनाट्य परंपराओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन विधाओं में संगीत, कविता, अभिनय, नृत्य और लोकभाषा का अनूठा समन्वय है। बदलते समय और मनोरंजन के नए माध्यमों के कारण इन लोकनाट्य शैलियों की लोकप्रियता कम हुई है। रंगशाला का प्रयास युवा पीढ़ी को इस समृद्ध नाट्य विरासत से जोड़ना और इसे नए रूप में आगे बढ़ाना है।


ALSO READ : बीएचयू वाणिज्य संकाय में नवागंतुक स्नातकोत्तर छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम सैंकड़ो छात्रों ने लिया हिस्सा


मुख्य अतिथि प्रो. रंजन कुमार सिंह ने ‘सत्य हरिश्चंद्र’ की समकालीन प्रासंगिकता बताते हुए सत्य, ईमानदारी, नैतिक साहस, त्याग और विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहने जैसे मूल्यों को रेखांकित किया। वहीं प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने सांस्कृतिक और नाट्य विरासत को जीवित रखने के लिए सक्रिय भागीदारी और पहचान को जरूरी बताया।


संगीत, अभिनय, संवाद और पारंपरिक सांगीत शैली के समन्वय से तैयार प्रस्तुति में नाट्य की मूल विशेषताओं को बरकरार रखते हुए उसे आधुनिक दर्शकों के अनुरूप नए मंचीय रूप में प्रस्तुत किया गया। ‘सत्य हरिश्चंद्र’ की कथा के माध्यम से सत्य, साहस, त्याग और स्वतंत्रता जैसे शाश्वत मूल्यों को सामने रखा गया। प्रस्तुति ने नौटंकी की कथात्मक क्षमता और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता को भी रेखांकित किया।


मंच पर दिखा ‘लघु भारत’


नाटक की सबसे खास बात यह रही कि इसके कलाकार केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों से बीएचयू में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने इसमें भागीदारी की। असम, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पुडुचेरी सहित विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। इस तरह मंचन में ‘लघु भारत’ की सांस्कृतिक विविधता दिखाई दी।


प्रमुख भूमिकाओं में तरुण सिंह भदौरिया और प्रियांशु शुक्ला ने हरिश्चंद्र, सिफारिश और धीरज सेन ने विश्वामित्र तथा रितुल और अम्रपाली शर्मा ने तारावती की भूमिका निभाई। रितिका सिंह ने तारावती के साथ विष्णु की भूमिका भी निभाई। अन्य कलाकारों में शगुन श्रीवास्तव, तान्या सिंह चौहान, रोहित कश्यप, कार्तिकेय यादव, आदित्य उपाध्याय, भार्गवीप्रिया टी., प्रथम प्रताप सिंह, हरिओम दवार, कौस्तव वेकारिया, मेहुल अपराजिता, नव्या चौबे, अशिमा सिंह, रिया दुबे, मंजरी सूर्यवंशी, पी. कीर्ति सृजना, पालकी प्रिया गोगोई, सोनम कुमारी, डॉ. शुभम विष्णु, रौशन कुमार, यासस्वी शांडिल्य, वैभव राय, सृष्टि पांडेय और अखिलेश राठौड़ शामिल रहे।


प्रस्तुति में लाइव संगीत ने भी विशेष प्रभाव पैदा किया। नगाड़े पर जगदीश जी, हारमोनियम पर कृपा सिंधु और ढोलक पर गुरुदयाल जी ने संगत की। पारंपरिक सांगीत शैली में लाइव वाद्य-संगत ने नाटक के दृश्यों में लय, भाव और नाटकीयता को और प्रभावशाली बनाया।


कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभाग के डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित एक चाय स्टॉल पर रविवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर मारपीट और लूटपाट की.पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपितों ने उसे धमकी दी थी कि क्षेत्र में दुकान चलानी है तो उन्हें रुपये देने होंगे. रुपये देने से इनकार करने पर आरोपितों ने दुकान पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया. मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.पीड़ित शशांक द्विवेदी के मुताबिक, रविवार को आरोपित अचानक चाय स्टॉल पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.इस दौरान दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमलावरों ने दुकान में रखे रुपये और अन्य सामान भी लूट लिया.घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.ALSO READ: वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...घटना से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। पीड़ित ने बड़ागांव थाने में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसीःमासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में कैंट थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.परिजनों ने पुलिस को बताया कि 11 साल की बच्ची दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सेना के हवालदार ने उसे अपने कमरे में बुलाया. कमरे के अंदर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत शुरू कर दिया. घटना के बाद बच्ची वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए.उन्होंने मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बच्ची और उसके परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है.ALSO READ:ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रसाथ ही पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस और परिवार की ओर से बच्ची की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
वाराणसीः इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रामनगर में बंदरगाह के उत्तरी छोर पर चार बीघा क्षेत्र में बनने वाले शिप रिपेयरिंग सेन्टर की शुरुआत की है. इसके साथ ही वाराणसी देश का पहला शहर होगा जहां नदी में जलयानों की मरम्मयत की जाएगी.कार्यदायी संस्था लार्सन एन्ड टुब्रो जिओ स्ट्रक्चर के कर्मचारियों ने प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया है. यहां जहाजों को रिपेयर करने के लिए उत्त्तरी छोर पर एक वाटर चैनल बनाया जाएगा जहा जहाज नदी की मुख्य धारा से अंदर चैनल में रिपेयर होने के लिए आएंगे.कार्यदायी संस्था फिलहाल रिपेयर फैसिलिटी के प्लेटफार्म को बनाने का काम कर रही है उनके मुख्य अभियंता रमेश जोशी ने बताया कि प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करना है. बताया कि बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए जल्दी ही काम शुरू करना पड़ा.ALSO READ: ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रइस बाबत उन्होंने बताया कि देश मे किसी भी नदी पर बनने वाला यह पहला शिप रिपेयरिंग सेंटर है. यहां कुछ जहाजों को क्रेन के माध्यम से ड्राई डाक सूखी सतह पर लाकर रिपेयर करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही जहाज में पानी की सतह से ऊपर की खराबी को नदी में ही ठीक कर दिया जाएगा.बताया रि देश मे अभी तक शिप रिपेयरिंग सेन्टर समुद्रों के किनारे ही बनाये जाते है देश मे किसी नदी के ऊपर पहली बार शिप रिपेयरिंग सेन्टर बन रहा है. पहले जहाजों को रिपेयरिंग के लिए कोलकाता जाना होता था जो अब बनारस में भी संभव है.