वाराणसी के दो घाटों पर सुरक्षा बढ़ी, जेटी लगाकर की गई बैरिकेडिंग...

वाराणसी : गंगा में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मीरघाट और अहिल्याबाई घाट पर विशेष इंतजाम किए हैं. इन घाटों पर जेटी लगाकर बैरिकेडिंग कराई गई, जिससे स्नान करने आने वाले लोगों को सुविधा मिले और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सके. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. साथ ही, अन्य प्रमुख घाटों पर भी तेजी से जेटी लगाने का कार्य जारी है.
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सभी घाटों पर जेटी लगाने की प्रक्रिया पर प्रारंभ कर दी गई है, जल्दी सभी घाटों पर गत लग जाएगी जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो एवं श्रद्धालु सुरक्षित गंगा स्नान कर सकें. श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. घाट पर जेटी लगाकर हादसों को रोकने की व्यवस्था की गई है. जिससे स्नान करने आने वाले लोगों को सुविधा मिले और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सके.
Also Read :वाराणसी में डंपर बैक करते समय चपेट में आए खलासी की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. साथ ही, अन्य प्रमुख घाटों पर भी तेजी से जेटी लगाने का कार्य जारी है. अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही वाराणसी के सभी प्रमुख घाटों पर जेटी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्नान की सुविधा मिल सके. बता दें कि काशी के घाट खतरनाक रूप ले रहे हैं. आए दिन डूबकर मरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. हालांकि घाटों पर जल पुलिस और गोताखोरों के अलावा सुरक्षा के इंतजाम हैं.



