Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सीनियर नेशनल वाॅलीबाॅल चैंपियनशीप, पहले दिन रहा यूपी की पुरुष और महिला टीम का दबदबा

सीनियर नेशनल वाॅलीबाॅल चैंपियनशीप, पहले दिन रहा यूपी की पुरुष और महिला टीम का दबदबा
Jan 05, 2026, 10:53 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशीप का डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा आगाज हो चुका है. पहले दिन का सबसे लंबा मैच मध्य प्रदेश और बिहार के बीच चला. पांच सेट में करीब डेढ़ घंटे तक मैच खेला गया. मैच का निर्णय मध्य प्रदेश के पक्ष में रहा. इससे पहले यूपी की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे चक्र में प्रवेश कर लिया. सबसे कम समय यानी 45 मिनट में यूपी की पुरुष टीम ने बिहार को 3-0 से हराया. वॉलीबॉल के महाकुंभ के उद्घाटन सत्र के बाद जैसे ही कोर्ट पर खिलाड़ियों ने कदम रखे, पूरा स्टेडियम हूटिंग और तालियों से गूंज उठा. मेजबान उत्तर प्रदेश ने अपने दर्शकों को जीत का तोहफा दिया, वहीं दिल्ली और चंडीगढ़ ने भी अपने इरादे साफ कर दिए. दिन का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच का मुकाबला रहा.


VARANASI 72 BALIBAL PRTIYOGITA


यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए बिहार के हर वार को विफल कर दिया. पहले सेट में बिहार ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन यूपी के स्मैशर्स ने नेट पर ऐसी दीवार खड़ी की जिसे पार करना मुश्किल हो गया. यूपी ने 25-19, 25-19, 25-22 के अंतर से यह मुकाबला अपने नाम किया. इस मैच के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.


FF


दिल्ली और पुडुचेरी के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम के सर्विस और अटैक का कोई जवाब नहीं था. दिल्ली ने 25-17, 25-21, 25-12 से जीत दर्ज की. वहीं, चंडीगढ़ की टीम ने लद्दाख के खिलाफ ट्रेनिंग मैच जैसा प्रदर्शन करते हुए 25-14, 25-08, 25-19 की आसान जीत हासिल की. मध्य प्रदेश और बिहार (दूसरे मैच) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां मध्य प्रदेश ने 3-2 के कड़े संघर्ष से बाजी मारी.


महिला वर्ग में तेलंगाना ने रचा इतिहास


BALIBAL SIGRA STEDIAM


महिला वर्ग में तेलंगाना और लद्दाख के बीच हुआ मैच भी रोमांचक रहा. तेलंगाना की खिलाड़ियों ने लद्दाख को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. सेट का स्कोर 25-02, 25-05, 25-03 रहा, जो तेलंगाना की टीम की तकनीकी श्रेष्ठता को दर्शाता है. झारखंड की महिलाओं ने भी जम्मू-कश्मीर को 3-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.


FGV


दूसरे दिन खेले गए कुल 30 लीग मैच


टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी सोमवार को कुल 30 से अधिक लीग मैच खेले गए. सबकी निगाहें भारतीय रेलवे और केरल जैसी दिग्गज टीमों पर रहीं, जो सोमवार को अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरीं. सुबह 8 बजे से सिगरा स्टेडियम में इंडोर के दो और आउटडोर के दो कुल चार कोर्ट पर एक साथ मुकाबलों की शुरुआत हुई.


ALSO READ : वाराणसी में सपा का बड़ा दांव, पीडीए पंचांग में समाज के महापुरुषों का जिक्र


पहले दिन हुए मैचों के परिणाम


मुकाबला (वर्ग) विजेता उपविजेता स्कोर

पुरुष उत्तर प्रदेश बिहार (3-0)25-19, 25-19, 25-22

पुरुष दिल्ली पुडुचेरी (3-0) 25-17, 25-21, 25-12

पुरुष चंडीगढ़ लद्दाख (3-0) 25-14, 25-08, 25-19

महिला झारखंड जम्मू-कश्मीर (3-0) 25-18, 25-18, 25-19

महिला तेलंगाना लद्दाख (3-0) 25-02, 25-05, 25-03

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.