गुड़ मंडी में जुआ खेल रहे सात जुआरी गिरफ्तार, 5010 रुपये और ताश के पत्ते बरामद....

वाराणसी। कोतवाली थाना पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेश्वरगंज स्थित गुड़ मंडी में जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5010 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कूड़ा खाने के पीछे गुड़ मंडी, विशेश्वरगंज में छापेमारी की। यहां कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस टीम ने मौके से सात लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद यादव (32), अजय शर्मा (26), राज कनौजिया उर्फ राजकुमार (32), गौरव यादव (25), संदीप यादव (35), हिमांशु यादव (28) और बिसनु यादव (30) के रूप में हुई है। सभी वाराणसी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
ALSO READ:वाराणसी में फिर गंगा का जलस्तर लगा बढ़ने, 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की दर से बढ़ रहा जलस्तर...
पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से मालफड़ के 2000 रुपये और जामा तलाशी के 3010 रुपये, यानी कुल 5010 रुपये, तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए।
मामले में कोतवाली थाने में मु0अ0सं0-212/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष राय समेत कोतवाली पुलिस टीम ने की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराध और जुआ जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।



