वाराणसी कमिश्नरेट में कई चौकी प्रभारियों के तबादले, काशी जोन में 11 उपनिरीक्षकों का फेरबदल

वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कई चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में कुल 11 उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मियों को नई चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ का समायोजन किया गया है।
तबादले के तहत उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी को चौकी अभयमण्डी, थाना कोतवाली से चौकी रमना, थाना लंका भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक नितेश कुमार जायसवाल को थाना चेतगंज से चौकी अभयमण्डी, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी को चौकी नगर निगम, थाना सिगरा से चौकी सूजाबाद, थाना रामनगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा को चौकी लल्लापुरा से हटाकर चौकी नगर निगम, थाना सिगरा भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षक प्रीति कुमारी को चौकी सप्तसागर, थाना कोतवाली से चौकी लल्लापुरा, थाना सिगरा भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक रवि सिंह को चौकी शीतला घाट, थाना दशाश्वमेध से चौकी सप्तसागर, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है।
उपनिरीक्षक अभय गुप्ता, जो थाना सिगरा में तैनात थे, को चौकी शीतला घाट, थाना दशाश्वमेध भेजा गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक रणजीत श्रीवास्तव को चौकी दुर्गाकुंड, थाना भेलूपुर से हटाकर थाना लंका भेजा गया है।
ALSO READ: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस जाँच मे जुटी....
उपनिरीक्षक संदीप सिंह को चौकी नाटी इमली, थाना चेतगंज से चौकी दुर्गाकुंड, थाना भेलूपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक वैभव कुमार शुक्ला को थाना चेतगंज से चौकी नाटी इमली, थाना चेतगंज भेजा गया है।
इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक निहारिका साहू को थाना लंका से चौकी चेतगंज, थाना चेतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल को काशी जोन में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और विभिन्न चौकियों पर कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मी नई जिम्मेदारी संभालकर अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने का काम करेंगे।



