वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, गेस्ट हाउस संचालक समेत सात लोग गिरफ्तार

वाराणसी- उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र में नगवा स्थित रेनबो गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी 2 ने भंडाफोड किया है. एसओजी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें तीन युवतियां, एक ग्राहक, होटल संचालक और दो दलाल समेत कुल 7 लोग मौके से गिरफ्तार किए गए. टीम ने एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में सिविल ड्रेस में होटल पहुंचकर पहले रिसेप्शन पर जांच की. संचालक ने शुरुआती पूछताछ में ही युवतियों की मौजूदगी और देह व्यापार की बात कबूल ली.

टीम ने कमरों की ली तलाशी
इसके बाद टीम ने कमरों की तलाशी ली, जहां दो बंद कमरों में आपत्तिजनक हालत में लोग मिले. एक कमरे में युवक के साथ युवतियां पाई गईं, जबकि दूसरे में दलाल मौजूद थे.
पुलिस जांच में सामने आया कि यह रैकेट स्थानीय ग्राहकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी “इंडियन और रशियन” जैसी लुभावनी पेशकश देकर आकर्षित करता था. दो युवतियां पश्चिम बंगाल और एक लखनऊ की बताई जा रही हैं, जिन्हें मात्र तीन दिन पहले वाराणसी लाया गया था.

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
छापेमारी के दौरान होटल रजिस्टर में युवतियों की कोई एंट्री नहीं मिली, न ही कमरे बुक दिखे. कमरों से आपत्तिजनक वस्तुएं, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य सामान बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया. पुलिस ने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य भी जुटाए. सभी आरोपियों को लंका थाने ले जाकर पूछताछ की गई. एसओजी के दरोगा की तहरीर पर कुल 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क, दलालों के अन्य ठिकानों और संभावित ग्राहकों की गहन जांच में जुटी है.

गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक अनिल पांडेय, होटल संचालक सारनाथ के सरायमोहाना निवासी जितेंद्र कुमार, ब्रोकर आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र चकरपालपुर कनैला निवासी राजू यादव, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू मवई खुर्द निवासी मुहम्मद जफर उर्फ राज, ग्राहक रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुनील कुमार शामिल है. वहीं, तीन युवतियां जो कि कोलकाता और लखनऊ की रहने वाली हैं. कमरे से यूज्ड और अनयूज्ड कंडोम, क्यूआर कोड, रजिस्टर, 10 हजार रुपये और मोबाइल मिले.



