Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

शशि मौली पांडे समेत 109 निरीक्षक बने डिप्टी एसपी

शशि मौली पांडे समेत 109 निरीक्षक बने डिप्टी एसपी
Mar 31, 2026, 02:17 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस अधिकारियों को प्रमोट किया गया है. पुलिस विभाग में 109 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है. प्रदेश पुलिस में 119 निरीक्षकों को डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नत किया गया है. इसमें नागरिक पुलिस सहित अन्य शाखाओं के अधिकारी शामिल हैं. चार अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पदोन्नति मिली. विभागीय प्रोन्नति समिति की संस्तुति और शासन की मंजूरी के बाद आदेश जारी किया गया.


hj


सूची में इन लोगों के नाम शामिल


बताया जा रहा है कि, बीते दिनों डीपीसी हुई थी, जिसके बाद प्रमोशन का आदेश जारी हुआ है. वहीं, जिन पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, उनकी सैलरी बढ़ने के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ गई है. इसमें कुछ पुलिस अधिकारी प्रमोशन मिलने के साथ ही रिटायर भी हो गए हैं. यूपी में आज मार्च 2026 के अंत में 109 निरीक्षकों को डिप्टी एसपी के पद पदोन्नत किया गया. इन निरीक्षकों को पदोन्नत करने के लिए यूपी लोक सेवा आयोग की मोहर लगी है, इसको गृह विभाग ने पदोन्नत का आदेश जारी किया है. जिनमें शैलेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अख्तयार अहमद, बृजेश सिंह, कृष्ण पाल सिंह, रजना सचान, आलोक कुमार सिंह, शशि मौली पांडे समेत 109 डिप्टी SP शामिल है.


ये पुलिस निरीक्षक बने सीओ


शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अख्तयार अहमद, बृजेश सिंह, कृष्णपाल सिंह, रंजना सचान, आलोक कुमार सिंह, वीर सेन सिंह, मोहम्मद जहीर खान, सुरेंद्र सिंह यादव, अनिल कुमार पांडे, विश्व ज्योति राय, जसपाल सिंह, विश्वजीत सिंह, जावेद इकबाल खान, दुष्यंत सिंह, विजय शंकर यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुधाकर उपाध्याय, कुमार धीरेंद्र नारायण, सुभाष चंद्र, परीक्षित कुमार सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, कमलेश कानत, मोहम्मद इमरान खान, कृष्ण कुमार यादव, रविंद्र कुमार शर्मा, ज्ञानेश्वर यादव, सुशील कुमार सिंह, सोमेश वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, सुनील अहलावत, देशराज सिंह, रंजना गुप्ता, रणवीर सिंह यादव, राजीव रंजन श्रीवास्तव, दधीबल तिवारी, मुकेश कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, दुर्गेश कुमार मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, अनिल मणि, नीलम विष्ट, नीलम तिवारी, उदयवीर सिंह, अजय पाल सिंह, विजय कुमार पांडे, विनोद कुमार पायल, सुशील कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह, सुगंधा उपाध्याय, लाल बहादुर यादव, विजय कुमार सिंह गौर, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, आशेष नाथ सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, रामकिशन, मुकेश कुमार त्यागी, संजीव सिंह, रामनिवास यादव, नरेंद्र सिंह यादव, प्रदीप कुमार, एहतराम हुसैन, अशोक कुमार सिंह, अरविंद कुमार पांडे, अजय कुमार यादव, जयकरण सिंह, सुशील कुमार शर्मा, राधा रमन सिंह, सोम प्रकाश वर्मा, संजय कुमार त्यागी, मुकेश कुमार, रूपेश कुमार सिंह, सरोज शर्मा, अनिल कुमार सिंह, भूपेंद्र सिन्हा, देवी चरण, सुधीर कुमार सिंह, शशि मौली पांडे, यशपाल सिंह, शिवमुनि सिंह यादव, विनय कुमार, श्याम चंद्र त्रिपाठी, संजय कुमार गुप्ता, आभा शर्मा, अशोक कुमार यादव, नमिता सिंह, मंजू पांडे, सुनीता सिंह चौहान, अंजू सिंह, गंगाराम चौधरी, सदानंद सिंह, जसवीर सिंह सिरोही, धीरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, अमरनाथ वर्मा, प्रतिभा सिंह,, निसार हुसैन, रणविजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार शाही, अनूप कुमार, राम औतार, शिव कुमार चौहान, देव प्रकाश, राजेश कुमार वर्मा


शशि मौली पांडे बने डिप्टी एसपी


आपको बता दें कि, शशि मौली पांडे आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे, जिन्हें अब शासन की मंजूरी के बाद से डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है.


प


जानें शशि मौली पांडे की उपलब्धियां


गौरतलब है कि शशि मौली पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस में एक पुलिस अधिकारी (कोतवाल) हैं, जो मुख्य रूप से आज़मगढ़ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं. उनकी प्रमुख उपलब्धियों में ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, गोवध करने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ (मार्च 2026), और त्योहारों/रमजान के दौरान बैंकों और बाज़ारों में सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है.


गृह विभाग ने जारी किया पदोन्नति का आदेश


वहीं 14 प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर और यातायात निरीक्षक प्रोन्नत किए गए हैं. इनमें से कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पायल, देवी चरन और सुशील कुमार को 31 मार्च को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन पदोन्नति मिली है. इन निरीक्षकों को पदोन्नत करने के लिए उप्र लोक सेवा आयोग के साथ बीती 24 मार्च को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में मुहर लगी थी. शासन की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है.

150 वाहनों के काफिले के साथ निकला मदहे सहाबा का जुलूस, ‘सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजा शहर
150 वाहनों के काफिले के साथ निकला मदहे सहाबा का जुलूस, ‘सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजा शहर
वाराणसी. ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को शहर में मदहे सहाबा का जुलूस निकाला गया। करीब 150 वाहनों के काफिले के साथ रेवड़ी तालाब से शुरू हुआ जुलूस जैसे-जैसे आगे बढ़ा, रास्ते में अकीदतमंदों की भीड़ जुड़ती गई। जुलूस में शामिल लोगों ने नात और धार्मिक नारों के जरिए अपनी आस्था का इजहार किया। ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं।जुलूस में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। वाहनों को झंडों और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया है। रास्ते में जगह-जगह लोग जुलूस को देखने के लिए खड़े नजर आए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर पहले से की गई सजावट ने भी माहौल को खास बना दिया है।रेवड़ी तालाब से बेनियाबाग तक जाएगा काफिलामदहे सहाबा का जुलूस रेवड़ी तालाब से शुरू होकर भेलूपुर, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, नीचीबाग, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा और पियरी होते हुए बेनियाबाग पहुंचेगा। आयोजकों के अनुसार जुलूस के करीब 10 बजे तक बेनियाबाग पहुंचने की संभावना है।शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त इलाकों से जुलूस गुजरने के कारण रास्ते में लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और जुलूस के मार्ग पर व्यवस्था संभाल रहे हैं।एक हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानीजुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि जुलूस के पूरे रास्ते में करीब एक हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है।उन्होंने बताया कि जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार पूरे रूट पर नजर बनाए हुए हैं। जुलूस के आयोजकों से भी प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।ALSO READ : भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने किया स्वागदलमंडी से पीलीकोठी तक रोशनी से सजी सड़केंईद मिलादुन्नबी को लेकर दलमंडी, नई सड़क, बेनिया, लोहता, सरैया, ककरमत्ता, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब और पीलीकोठी समेत कई इलाकों में आकर्षक सजावट की गई है। नई सड़क पर रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से की गई सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है।बारिश के बाद जुलूस देर से रवाना हुआ, लेकिन मौसम की चुनौती भी अकीदतमंदों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। जुलूस में शामिल लोग पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों के साथ युवाओं और बच्चों की मौजूदगी ने आयोजन को नई पीढ़ी की भागीदारी का भी रंग दिया। धार्मिक नारों, सजी हुई गलियों और वाहनों के काफिले के बीच शहर में ईद मिलादुन्नबी की रौनक नजर आ रही है।
भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने किया स्वाग
भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने किया स्वाग
वाराणसी. चालिया महोत्सव के समापन पर पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई यात्रा गिरजाघर, गोदौलिया और दशाश्वमेध होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंची।यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीपदान और पल्लव प्रार्थना की गई। इसके बाद सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने भगवान झूलेलाल की ध्वजा उठाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें सिंधी समाज की महिलाओं ने भजन और पारंपरिक डोकला नृत्य प्रस्तुत किया।रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, सचिव दीपक वासवानी, मनु जेसवानी, विनय यादव, दीपक राजदेव, तुलसी खान चंदानी, प्रदीप नरसिंहानी, विक्की खान चंदानी, कोषाध्यक्ष भगवान दास जजानी, अशोक जायसवाल और नारायण खेमका समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।ALSO READ : प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ से राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेशराजेंद्र प्रसाद घाट पर भगवान झूलेलाल के छायाचित्र की आरती की गई और मां गंगा का पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को सिंधी व्यंजन दाल पकवान, साई भाजी और सिंधी कढ़ी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।आयोजन में जेपी बालानी, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, गोपाल सचदेवा, सतीश छाबड़ा, चंद्रा सचदेवा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, अजय रूपेजा, देवानंद, मोनिका, कृष्णा होतवानी, घनश्याम लालवानी और कन्हैया टेक चंदानी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ से राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश
प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ से राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश
वाराणसी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की राजभाषा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को ‘कार्यालयी कामकाज में राजभाषा हिंदी का क्रियान्वयन’ विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक और प्रभावी प्रयोग के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयिका डॉ. छाया सोनी ने किया।ALSO READ : त्योहारों पर वाराणसी पुलिस का मेगा प्लान, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजरमुख्य वक्ता राजभाषा प्रकोष्ठ के हिंदी अधिकारी डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने राजभाषा हिंदी के संवैधानिक और कार्यालयी महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यालयी पत्राचार, टिप्पणियों तथा द्विभाषी कार्यप्रणाली में हिंदी के प्रभावी प्रयोग की जानकारी दी।राजभाषा प्रकोष्ठ, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के श्री रमेश ने ‘प्रेम, प्रेरणा और प्रोत्साहन’ के माध्यम से हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को हिंदी प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और तकनीकी प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता के लिए भी प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में अनुभाग अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा, श्री मनोज कुमार मिश्रा, श्री काशीनाथ समेत संकाय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में राजभाषा समिति के सदस्य डॉ. मुदित पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।