वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चली गोली, 2 लोग घायल

वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीया हवाई अड्डे पर गोली चलने से अफरा. तफ़री मच गई , सिक्योरिटी चेक के दौरान आगमगाड़ के यात्री की पिस्टल से चली गोली महिला समेत 2 लोगो को लगी। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है
पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1810 से वाराणसी से मुंबई जाना था. यात्री अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचे थे और यात्रा के लिए हथियार को नियमानुसार घोषित किया गया था. एयरपोर्ट पर हथियार की जांच और उसमें मौजूद राउंड की गिनती की जा रही थी. इसी दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक एक राउंड फायर हो गया, गोली की चपेट में आने से चेकिंग कर रही महिला कर्मी के पैर में चोट लगी, जबकि पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में गोली लग गई. दोनों को तत्काल उपचार के लिए लक्ष्मी हॉस्पिटल भेजा गया.
स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा जांच जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, पिंडरा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई.
ALSO READ:भोजूबीर में कैफे संचालक से मारपीट, तोड़फोड़ और कार में आग लगाने का आरोप
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंसी पिस्टल से फायर किन परिस्थितियों में हुआ. हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा प्रक्रिया और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही फायर होने की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.



