Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आई लव मोहम्मद प्रकरण में सिगरा और चौक पुलिस की कार्रवाई, 12 गिरफ्तार

आई लव मोहम्मद प्रकरण में सिगरा और चौक पुलिस की कार्रवाई, 12 गिरफ्तार
Sep 27, 2025, 09:11 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास और बिना अनुमति आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने के मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में है. इसी क्रम में सिगरा पुलिस ने लल्लारपुरा से आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपितों ने सहाबुद्दीन, शोवाले अंसारी, साहिल जमाल, सरफराज अहमद, वसीम, इश्तियाक, इमरान अंसारी शामिल हैं. सभी लल्लापुरा के निवासी हैं. पुलिस के अनुसार जानबूझकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने को लेकर ऐसा कृत्य आरोपितों द्वारा किया गया. दूसरी ओर इसी प्रकरण को लेकर चौक पुलिस ने शुक्रवार शाम दालमंडी से 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया. वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इनकी पहचान की जा रही है.


[P


बिना अनुमति के निकाले जुलूस


डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि चौक में गिरफ्तार आरोपियों में हड़हा सराय निवासी अजहर मलिक, लल्लापुरा माताकुंड निवासी नफीस अहमद, दालमंडी का आदिल और चौक वादी टोला निवासी इरफान शामिल हैं. आरोपितों ने दालमंडी में आई लव मोहम्मद लिखा हुआ बैनर और पोस्टर लेकर बिना अनुमति जुलूस निकाला. आवागमन बाधित कर नारेबाजी की.


लोहता में 12 अज्ञात पर केस


सर तन से जुदा के नारे और आई लव मोहम्मद के पोस्टर के साथ जुलूस निकालने पर शुक्रवार को लोहता थाने में 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया. गत बुधवार को कस्बे में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर जुलूस निकाला गया था. कोटवा गांव में दीवारों पर पोस्टर चिपकाया गए. कोटवा चौकी इंचार्ज ने चस्पा पोस्टर को हटवाया और महमूदपुर चौकी इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की तहरीर पर शुक्रवार को 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है.


ALSO READ : अपनी शहादत से देश के लिए जीना सिखा गए बलिदानी भगत सिंह, जयंती पर किया याद


हनुमान सेना ने की कार्रवाई की मांग


उधर, श्री हनुमान सेना ने शुक्रवार को चौक थाने में तहरीर दी. अध्यक्ष सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दालमंडी क्षेत्र में तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक वीडियो बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों का भी उपयोग किया जा रहा है. श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने चौक इंस्पेक्टर से मांग की है कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए.

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, शाहजहांपुर का युवक गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, शाहजहांपुर का युवक गिरफ्तार
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर तीन के पास महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने और अशोभनीय इशारे करने के आरोप में चौक पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी अमन गुप्ता (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 22 अक्टूबर को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मंदिर के गेट नंबर तीन के पास गश्त के दौरान महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की हरकतों की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि युवक गली से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था और अशोभनीय इशारे कर रहा था। इससे महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था।ALSO READ : वाराणसी में बालिकाओं ने निकाली रैली, भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ बुलंद की आवाजशिकायत मिलने पर महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा पुलिसकर्मियों संजू देवी और खुशबू के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने गली में निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद शिकायत में बताए गए हुलिए का युवक वहां दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने पर टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी अमन गुप्ता शाहजहांपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित चौकसी मुन्नूगंज फाटक, राजन कुआं का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौक थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा, उपनिरीक्षक सुमित, आरक्षी संजू देवी, खुशबू और आरक्षी अजीत कुमार यादव शामिल रहे।
वाराणसी में बालिकाओं ने निकाली रैली, भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ बुलंद की आवाज
वाराणसी में बालिकाओं ने निकाली रैली, भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ बुलंद की आवाज
वाराणसी : आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को ढढ़ोरपुर गांव में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रैली निकाली. रैली में शामिल लड़कियां, भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, बाल यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगा रही थीं.लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग की. रैली में ढढ़ोरपुर, जयापुर , चंदापुर, भीखमपुर, असवारी, बूड़ापुर, कोइलीपुर आदि गाँवो की सैकड़ों किशोरी लड़कियां और महिलाएं शामिल हुईं. रैली कोइलीपुर ढढ़ोरपुर गाँव की विभिन्न बस्तियों से होते हुए आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर पहुँची, जहाँ पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लड़कियों ने भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर नाटक, भाषण विविध कार्यक्रम किया प्रस्तुत किया.ALSO READ : यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूजइस अवसर पर मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी समाज में लड़कियों और महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा है. जबकि संवैधानिक ब्यवस्था ने सबको समान अधिकार दिए हैं लेकिन समाजिक ब्यवस्था के कारण महिलाओं और लड़कियों को बराबरी का अधिकार नही प्राप्त हो पा रहा है, इसलिए सामाजिक ब्यवस्था में बदलाव लाना जरुरी है. उड़ीसा से आए सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने कहा कि सख्त कानून बनने के बावजूद आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी बलात्कार घरेलू हिंसा की घटनाएँ हो रही है जो कि सभ्य समाज के लिये बहुत चिंतनीय बात है. महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आकर खुद पहल करना होगा. सोनी ने ग्रामवासियों से लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर और सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में स्वागत सीमा मैनब बानो और संचालन सोनी बेबी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सिताबुन ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पटेल, रामसिंह वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू वर्मा, अनीता, सोनी, मधुबाला, ज्योति, किरन, संचिता, मनीषा, नेहा, उर्मिला, खुशबू, माला, डॉली, मुस्कान, साबिया, चंचल, अप्सरी, पूनम, सीमा, रामबचन, पंचमुखी आदि ने अपने विचार रखे.
यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूज
यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूज
वाराणसी : भारत मे निर्मित विश्‍व का सबसे लंबा रिवर क्रूज 15 विदेशी यात्रियों को लेकर 28 अक्टूबर को काशी पहुंचने वाला है. बीते 12 अक्टूबर को कोलकत्ता से चला गंगा विलास मंगलवार शाम पटना पहुंच गया है जिसे पटना स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल के समीप रोका गया है. यह लग्‍जरी क्रूज पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई) के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया क‍ि राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक में यात्री व मालवाहक जहाजो का परिचालन बढ़ा है. गंगा विलास क्रूज पहली बार जनवरी 2023 में 36 विदेशी यात्रियों को लेकर रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल आया था यह दूसरा मौका होगा जब गंगा विलास काशी आएगा.ALSO READ : वाराणसी में पटाखा धमाके में झुलसी महिला की मौत, 15 अक्‍टूबर को हुआ था मकान में विस्‍फोटपांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं के साथ ही इसमे 50 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था,आधुनिक जिम,रेस्टोरेंट के साथ ही छत से गंगा किनारे का दृश्य देखने की सुविधा है. गुरुवार को यह क्रूज यात्रियों को लेकर काशी के लिए निकल चुका है जो 28 अक्टूबर को काशी पहुंचेगा. यहां पहुंचने के बाद विदेशी यात्री गंगा आरती, काशी विश्वनाथ दर्शन के साथ ही सारनाथ भी घूमेंगे.इसके साथ ही यात्री चुनार का किला और उसके ऐतिहासिक महत्त्व को भी जानेंगे. यात्रियों का दल इसी क्रूज से वापसी करेगा लौटते समय यात्रियों का दल बिहार के सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटक स्थलों का भर्मण करेगा. गंगा विलास पिछली बार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और आसाम होते हुए गंगा में विकसित जलमार्ग के रास्ते डिब्रूगढ़ व बांग्लादेश तक 3200 किलोमीटर की यात्रा करने वाला नदियों में विश्व का अधिकतम दूरी तय करने पहला क्रूज बना था. ज्ञात हो कि अगस्त माह में विदेशी यात्रियों को लेकर कलकत्ता से चला राजमहल क्रूज गंगा में जलस्तर कम होने के कारण भागलपुर से लौट गया था.