Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

योगी सरकार के शर्तनामा ने धर्मयुद्ध का मार्ग किया प्रशस्‍त- स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद

योगी सरकार के शर्तनामा ने धर्मयुद्ध का मार्ग किया प्रशस्‍त- स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद
Mar 11, 2026, 01:25 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: योगी सरकार ने पूरा बल लगा लिया लेकिन हम लखनऊ पहुंच गए. पहले मठ से ही बाहर नहीे निकलने का प्‍लान बनाया, जब निकल गए तो रास्‍ते में रोकने का इंतजाम किया. उसमें भी सफलता नहीं मिली तो शर्तों पर सभा की अनुमति दी गई. इतना सब कुछ होने के बाद कल रात एक और नोटिस आ गया कि सभा के इंतजाम ठीक नहीं हैं. इसके बावजूद आज शंखनाद किया गया. गौ माता को राष्‍ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती ने लखनऊ में सभा के दौरान उक्‍त बातें कही.

सभा में उन्‍होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और कांशीराम को लेकर कहा कि आज हम लोगों में उनकी तरह समर्पण की आवश्‍यकता है.


u


हम प्रजा के कल्‍याण की कामना करने वाले हैं. यहां आने वाल लोगों में गौ माता के प्रति प्रेम है इसलिए यहां त‍क पहुंच सके हैं. हमें सरकारी नहीं असरकारी चाहिए. सरकारी संत से जुडेंगे तो सरकार जाने के बाद असर खत्‍म हो जाएगा. असरकारी संत जब तक जीवित रहेगा तब तक उसका असर रहेगा. न्‍याय के मार्ग से प्रजा का शासन होना चाहिए न कि अन्‍याय के मार्ग से. वेद पढने वाले बटुक लाठी के योग्‍य है. चोटी नोचने के लायक हैं. धिक्‍कार है ऐसी सरकार को जिसने ऐसा कलंकित कारनामा किया.


y


यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने मार्च में कोहरा पड़ने की बताई वजह, बारिश के बन रहे आसार


तमाम रुकवटों के बावजूद 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर आशियाना के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पासी किला चौराहा पर दोपहर 2ः15 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम का आगाज हो गया. लखनऊ शहर पहुंचते ही स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए. हालांकि भारी भीड़ की आशंका के चलते खुफिया एजेंसियां पहले से ही सक्रिय रहीं.


iu


इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई. आशियाना, पीजीआई और कृष्णानगर थाने की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. बता दें कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए आयोजकों की ओर से करीब 4.5 लाख रुपये का शुल्क स्मारक समिति में जमा कराया गया है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद काशी से गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शुभारम्भ किया. इसके बाद जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, उन्नाव और नैमिषारण्य में सभाएं करते हुए लखनऊ पहुंचे.


iu


शंकराचार्य की अपील-जो लखनऊ नहीं पहुंच पाए वे अपने-अपने शहरों से ही करेंग शंखनाद


गौरतलब है कि माघ मेला में मौनी अमावस्या के दिन संगम स्नान से रोके जाने और अपमानजनक व्यवहार के बाद शंकराचार्य ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जंग ही छेड़ दिया. इसके बाद से ही शंकराचार्य के कार्यक्रमों और उनकी गतिविधियों की पल-पल की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इधर, लखनऊ पहुंचना ही उनके लिए आसान नही था, फिर भी वह पहुंच गये. लेकिन प्रशासनिक शिकंजे को देखते हुए शंकराचार्य ने अनुयायियों से की अपील की है. उन्होंने कहाकि अनुमति देर से मिलने के कारण बहुत से लोग नही पहुंच पाए. उन्होंने कहाकि जो लोग लखनऊ नहीं पहुंच पाएंगे, वे अपने-अपने शहरों या गांवों में ही गो रक्षा के लिए शंखनाद करें.


h


प्रशासन ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए 26 सख्त शर्तों के साथ अनुमति दी है. शंकराचार्य ने 7 मार्च को वाराणसी से अपनी ’गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’ शुरू की थी. इस दौरान जगह-जगह सभा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए 40 दिनों के अल्टीमेटम की मियाद पूरी हो गई है. लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसलिए आज लखनऊ में धर्मयुद्ध का शंखनाद किया जा रहा है.


काशीवासी गौभक्तों ने किया शंखनाद


लखनऊ में शंकराचार्य द्वारा किए जा रहे गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के समर्थन में आज सैकड़ों काशीवासी गौभक्तों असि घाट पर सामूहिक रूप से शंखनाद किया. इस दौरान स्वप्रेरणा से गौमाता भी स्वत: शंखनाद स्थल पर पहुंच कर गौभक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया. शंखनाद स्थल पर उपस्थित गौभक्तों को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने कहा कि सनातनधर्म की आत्मा गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु सचल शिव शंकराचार्य राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रहे हैं. जिसका व्यापक असर पूरे राष्ट्र पर पड़ रहा है और 100 करोड़ सनातनी जनता शंकराचार्य के इस गौप्रतिष्ठा आंदोलन से मजबूती से जुड़ रही है.


शंखनाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दक्षिण, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राकेश पाण्डेय, सरदार सतनाम सिंह,अरुण सोनी,सुनील श्रीवास्तव,प्रमोद वर्मा,पं सदानंद तिवारी,संतोष चौरसिया,पुलक त्रिपाठी,हिमांशु सिंह,किशन यादव,के.के. द्विवेदी,शशिकांत यादव,श्रीश तिवारी,सुभाष सिंह,मिर्ची दुबे,आशीष पाण्डेय,प्रदीप पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।