सीएम ग्रिड योजना के तहत आज तीन घंटे बंद रहेगा सिगरा फीडर, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित...

वाराणसी: शहर में चल रहे विकास कार्यों और विद्युत लाइन शिफ्टिंग के चलते सोमवार को सिगरा फीडर से जुड़े कई इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है.
बिजली विभाग के अनुसार, सीएम ग्रिड योजना के तहत विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य किया जाना है. इसी वजह से सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम उपकेंद्र के सिगरा फीडर की सप्लाई बंद रहेगी.
इस दौरान सिगरा, गांधी नगर, शास्त्री नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें. गर्मी के मौसम में दोपहर के समय बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ALSO READ:मौसम ने ली फिर करवट, कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी
बिजली कटौती का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. विभाग ने कहा है कि कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.



