सिगरा पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार...

वाराणसी. कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध .32 बोर पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सिगरा थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 0322/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुरुवार को कैंट ओवरब्रिज के पिलर संख्या-37 के पास रोडवेज क्षेत्र से समीर गुप्ता (21 वर्ष) पुत्र राजू गुप्ता, निवासी कोटवा सराय मोहना, थाना सारनाथ को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, एक जिंदा .32 बोर कारतूस, एक स्कूटी तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दिया है।
ALSO READ : वाराणसी में इटली के नागरिक का नया पता मानसिक चिकित्सालय, पुलिस ने दूतावास से किया संपर्क...
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी ब्रह्मदेव सिंह तथा आरक्षी मृत्युंजय सिंह शामिल रहे।



