मेदांता में भर्ती अजय राय से मिलने पहुंचे सपाई, जल्द डिस्चार्ज की उम्मीद...

वाराणसी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
सपा नेता विष्णु शर्मा और पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अजय राय से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान अजय राय ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति में सुधार बताया है और अगले दो दिनों में डिस्चार्ज होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वाराणसी लौटेंगे.
इस दौरान सपा नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. अजय राय से मिलने वालों में बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी, रिजवान अंसारी, फैज अंसारी और अब्दुल वाभ समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे.
ALSO READ : यूपी में आंधी-तूफान, बादलों की गरज के साथ कई घरों की बिजली गुल...
आपको बता दें की बीते दिनों लखनऊ के एक कार्यक्रम के दौड़ान अचानक वाराणसी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद सियासत में हलचलें तेज हो गई. अजय राय के तबियत की सूचना पाते ही प्रधानमंत्री ने एक्स के माध्यम से उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कमाना कि. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी एक्स के माध्यम से अजय राय के जल्द स्वस्थ हो जाने कि कामना की.



