Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

छात्र की हत्‍या का गरमाया मुद्दा, छावनी में तब्दील हुआ यूपी कॉलेज

छात्र की हत्‍या का गरमाया मुद्दा, छावनी में तब्दील हुआ यूपी कॉलेज
Mar 20, 2026, 12:09 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाडे बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्‍या के बाद छात्रों में उबाल है. वहीं घटना के बाद कालेज को पुलिस छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है. पुलिस कमिश्‍नर मोहित अग्रवाल ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर जायजा लिया और वारदात के बाबत जानकारी ली. बता दें कि यूपी कॉलेज में सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र मंजीत चौहान ने अपने दो साथियों अनुज सिंह और करण चौहान के साथ मिलकर अंजाम दिया.


y


क्षतिग्रस्त हुआ निजी वाहन


गोली चलने के बाद परिसर में उपस्थित छात्रों ने प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह के सरकारी आवास की ओर दौड़ लगाई. वहां तैनात गार्ड को गाली देते हुए छात्रों ने उसे भगा दिया. इसी दौरान, स्टाफ सदस्य कृपा शंकर पर ईंट से हमला करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह दरवाजा बंद करके अंदर चले गए. लगभग 50 की संख्या में आए गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य के निजी वाहन को गमले और फावड़े से क्षतिग्रस्त कर दिया. प्राचार्य की मां ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और छात्रों को वहां से हटाया गया.


k


सूर्य प्रताप पर ताबड़तोड़ फायरिंग


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे मंजीत अपने साथियों के साथ बरामदे में आया और सूर्य प्रताप पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में सूर्य के सिर, सीने और कमर में गोलियां लगीं. अचानक हुए इस हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सूर्य खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. घायल छात्र को तुरंत प्राचार्य की कार से सिंह मेडिकल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि, वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस


वारदात के बाद आरोपी मंजीत मौके से भागकर सामाजिक विज्ञान संकाय की पहली मंजिल की ओर गया और पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गया. इस दौरान उसकी पिस्टल नीचे गिर गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. अन्य हमलावर भी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले. घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कालेज के मुख्य द्वार को बंद कर हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही डीसीपी प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है.


k


यह भी पढ़ें: विश्व जल दिवस पर होगा क्‍लीन गंगा मैराथन, संकटमोचन फाउंडेशन करेगा आयोजन


मृतक सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के दुबैथा गांव का निवासी था और कालेज के हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले सूर्य और मंजीत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे इस घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं अब प्राचार्य के घर पर हमला करने के बाद पुलि‍स अन्‍य आरोप‍ित छात्रों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.


y


मां की चीत्कार से नम हो गईं लोगों की आंखें


ट्रॉमा सेंटर में सूर्य प्रताप सिंह की मौत के बाद पहुंची मां की चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं. बिलखते हुए मां ने कहा कि अब मैं किसके लिए जिऊंगी. रोते-बिलखते हुए वह बार-बार अचेत हो जा रहीं. मौके पर छात्रों ने उन्हें ढांढस बंधाया. मृतक के पिता ऋषिदेव सिंह संत अतुलनानंद स्कूल में प्रबंधक राहुल सिंह की गाड़ी चलाते हैं. फिलहाल वह शहर से बाहर हैं. माता किरन सिंह भी अतुलनानंद में काम करती हैं. मृतक को घर पर पवन कहकर बुलाते थे. वह माता-पिता का इकलौता बेटा था.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.