Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगम

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगम
Apr 22, 2026, 10:50 AM
|
Posted By Preeti Kumari

System activated for PM Modi's visit, Municipal Corporation on high alert


​वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को होने वाले प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शहर को वीआईपी मूवमेंट के अनुकूल स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम ने हाई-अलर्ट जारी करते हुए सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और जन-सुविधाओं की विशेष कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत आज से एक सप्ताह तक सभी वार्डों में महासफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसकी निगरानी सीधे सेंट्रल कमांड के जरिए होगी.


kj


​इस बाबत सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वीआईपी आगमन के दौरान व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.


​सड़कों पर रहेंगे महापौर और आला अधिकारी


अगले एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक चलने वाले सप्ताहव्यापी महा-अभियान की निगरानी स्वयं महापौर करेंगे. महापौर प्रतिदिन एक वार्ड का दौरा करेंगे. इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी ताकि वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुधारा जा सके. प्रशासनिक कार्यों में सुस्ती को दूर करते हुए महापौर ने जोनल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को अगले सात दिनों के भीतर एक विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत निस्तारित किया जाए. किसी भी स्थिति में कोई भी आवेदन पेंडिंग नहीं रहना चाहिए. इसके अतिरिक्त, शहर भर के वॉटर एटीएम को सुचारू रूप से संचालित करने और सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.


ghjk


​छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण और सौंदर्यीकरण पर जोर


वीआईपी रूट और प्रमुख मार्गों को स्वच्छ रखने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिदिन वाटर स्प्रिंकलर से धुलाई कराने को कहा गया है. साथ ही, सड़कों पर कहीं भी सीवर ओवरफ्लो न हो, इसके लिए जलकल विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. शहर को सुंदर बनाने के लिए मूर्तियों की नियमित सफाई और प्रमुख चौराहों पर आकर्षक गमले लगाने की व्यवस्था की जा रही है. शहर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए विशेष टीम गठित कर मार्गों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं. ​बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अमित कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आरके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह सहित निगम व जलकल विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे.


f


स्ट्रीट लाइट से लेकर सीवर तक पर. विशेष नजर


​स्वच्छता और सौंदर्यीकरण: प्रमुख मार्गों, डिवाइडरों और पेड़ों की वाटर स्प्रिंकलर से धुलाई होगी. कहीं भी कचरा कंटेनर भरे नहीं होने चाहिए. उद्यान विभाग को मूर्तियों की सफाई, माल्यार्पण और प्रमुख स्थानों पर आकर्षक गमले रखने के निर्देश दिए गए. महाप्रबंधक जलकल को सड़कों पर कहीं भी सीवर ओवरफ्लो न होने देने और सभी वाटर एटीएम को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए. सभी मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त रहें, यदि कहीं कोई कमी है तो तत्काल मरम्मत कराई जाए. शहर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.


h


वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट में शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. उसके शरीर पर चोटों के निशान को देखते हुए हत्‍या की आशंका जताई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस शव को कब्‍जे में लेने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.वहीं क्षेत्र में मौत को लेकर तरह - तरह की चर्चा व्‍याप्‍त है. उसके चेहरे, सिर पर गंभीर जख्‍म के निशान मिले हैं.सफाईकर्मी के चचेरे भाई ने बताया कि बीती रात खाना खाकर वह अपने घर गोलाघाट चला गया था. इस बीच शनिवार की सुबह नमो घाट पर एयर शो के समय सफाई कर्मियों ने उसके न आने पर तलाश शुरू की. कुछ लोग उसके घर पहुंचे तो युवक का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला. फर्श पर खून फैला था. मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है.ALSO READ : वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोगघटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले में हत्या या दुर्घटना समेत किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है. मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है. घटना के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.
वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोग
वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोग
वाराणसी : काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मंगलपुर गांव में लोग तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और प्लेटलेटस गिरने से परेशान हैं. एक महीने में गांव के 4 लोगों की मौत होने के बाद ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का भय सता रहा है. सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची. लोगों की जांच हुई तो 10 लोगों में बुखार जैसे लक्षण मिले हैं. जिन लोगों की मौत हुई है, उसके पीछे परिजन डेंगू से मौत की बात कह रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इन्कार किया है.जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, टीम भेजकर जांच करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. मंगलपुर गांव में अधिकांश लोगों को बुखार है. प्लेटलेटस भी कम होता जा रहा है. जमालूद्दीन (35), गुलाम रब्बानी (66), आयशा बेगम (52) और मद्दर बेगम (48) की मौत हुई है. परिजनों ने मौत की वजह डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियां बताई है. उनका कहना है कि जोड़ों में तेज दर्द, बुखार के साथ ही कई दिनों से प्लेटलेटस भी कम हो रहा था. नुरैन, तौफीक, सलाउद्दीन , जरदार, रामसुंदर पटेल बीमार हैं.परिजनों ने एएनएम को नहीं दी कोई जांच रिपोर्टजिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि मंगलपुर गांव में कुछ लोगों के एक महीने के भीतर 4 मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कराई. 10 लोगों में बुखार और मौसमी बीमारी के लक्षण मिले हैं. जरूरी दवाइयां देने के साथ ही उन्हें जागरूक किया जा रहा है. जिन लोगों के मौत की सूचना मिली, उनके घर आशा, एएनएम को भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई तो परिजनों ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया. डेंगू से मौत हुई है तो परिजन रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे हैं. यह समझ नहीं आ रहा है. एक बार फिर विभागीय टीम गांव में जाएगी.ALSO READ : वाराणसी में पीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें पूरी लिस्टमंगलपुर गांव में टीम भेजकर जांच करवाई गई. परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई रिपोर्ट नहीं दी है, जिससे लोगों के बीमार होने और मौत की वजह की सही जानकारी मिल सके. दो दिन का विशेष अभियान चलाकर लोगों के सेहत की जांच कराई जाएगी।.- डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ
वाराणसी में पीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें पूरी लिस्ट
वाराणसी में पीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें पूरी लिस्ट
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 25 अक्टूबर को वाराणसी आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दृष्टिगत यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन एवं रोक संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है. अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के अनुसार...प्रमुख प्रतिबंध और डायवर्जन -1. बसों का प्रवेश प्रतिबंधित:- हरहुआ ओवरब्रिज - बाबतपुर की तरफ से आने वाली समस्त रोडवेज व प्राइवेट बसों को VVIP आगमन से 3 घंटे पूर्व से कार्यक्रम समाप्ति तक ओवरब्रिज पर नहीं जाने दिया जायेगा, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा.- जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें - रिंग रोड हरहुआ, बावनबीघा, संदहा अण्डरपास से वापस कर दी जायेंगी.- चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर से आने वाली बसें - शहर में प्रवेश प्रतिबंधित, टिकाना ढाबा, मोहनसराय से वापस.- भदोही से आने वाली बसों को परमपुर/सजोई अण्डरपास से वापस किया जायेगा.2. शहर के अंदर वन-वे/नो-एंट्री (VVIP आगमन से 1 घंटा पूर्व से)- गिलट बाजार तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नो-एंट्री, शिवपुर चुंगी की तरफ डायवर्जन.- सेन्ट्रल जेल तिराहा से जेपी मेहता तिराहा की तरफ नो-एंट्री.- संदहा अण्डरपास से पुलिस लाइन की तरफ बंद, रिंग रोड पर डायवर्जन.- काली माता चौराहा से पुलिस लाइन, पाण्डेयपुर चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ बंद.- पाण्डेयपुर, पचकोसी, कज्जाकपुरा ओवरब्रिज, गोलगड्डा, लहरतारा, आंगनबाड़ी, अमर उजाला, तिराहा तैलियाबाग, लकड़ीमंडी, गोलगड्डा तिराहा, नमोघाट, लाट भैरव पुलिस चौकी, भदऊ चुंगी, विश्वेश्वरगंज तिराहा से नमोघाट/गोलगड्डा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद.3. ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक (सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक)- अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कालेज, गिलट बाजार तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद.- पुलिस लाइन से पाण्डेयपुर से चौकाघाट चौराहा से गोलगड्डा, राजघाट तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित.- सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की तरफ ऑटो/ई-रिक्शा व दो-पहिया वाहन बंद, वैकल्पिक मार्ग - संदहा रिंग रोड, बलुआ पुल/विश्वसुन्दरी पुल, टेंगरा मोड़.4. राजघाट पुल:- सुबह 7 बजे से सभी मालवाहक वाहन बंद.- VVIP आगमन/प्रस्थान से 1 घंटा पूर्व वाहन एवं पैदल संचालन भी पूरी तरह प्रतिबंधित.यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनता से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर VVIP कार्यक्रम क्षेत्र की तरफ निकलें.ALSO READ : वाराणसी में दृष्टि बाधित फुटबॉल प्रतियोगिता, गेंद में बंधे घुंघरू की आवाज से अंदाजा लगा गोल करेंगेहेल्पलाइन:ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: +91 7317202020