Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एपेक्स हॉस्पिटल में टीचर की मौत, मचा बवाल...

एपेक्स हॉस्पिटल में टीचर की मौत, मचा बवाल...
Sep 13, 2025, 10:10 AM
|
Posted By Gaandiv



वाराणसी: भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल शुक्रवार की रात उस समय आक्रोश का केंद्र बन गया जब मिर्जापुर के 35 वर्षीय शिक्षक सुजीत कुमार वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिफर पड़े. देखते ही देखते मामला सड़क तक पहुंच गया. शव को अस्पताल के बाहर भिखारीपुर-चितईपुर रोड पर रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे आधी रात को यातायात पूरी तरह ठप हो गया.


r


हाथ में था फ्रैक्चर, भर्ती के दौरान मौत पर उठे सवाल


रमशीपुर निवासी सुजीत कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे. दो दिन पहले हाथ में फ्रैक्चर और संक्रमण के कारण उन्हें एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

परिजनों का आरोप है कि समय रहते इलाज नहीं किया गया और डॉक्टरों ने गंभीर लापरवाही बरती. दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज पहले से गंभीर अवस्था में था और उसका पूरी ईमानदारी से इलाज किया गया.


u


सूचना छिपाने पर भड़के परिजन


परिजनों का आरोप है कि सुजीत की मौत की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई. जब उन्हें खबर हुई, तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोग जुट गए.


t


सड़क पर शव रखकर चक्काजाम


गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। भिखारीपुर-चितईपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे चितईपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे.


ALSO READ : नेपाल की पीएम सुशीला कार्की और उनके पति का काशी से संबंधः बेहद इंकलाबी रहा है सफर , जानिए पूरी कहानी...


हालात काबू में लाने उतरी कई थानों की पुलिस


स्थिति लगातार बिगड़ती देख ACP भेलूपुर गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भेलूपुर, लंका और मंडुवाडीह थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी. चार घंटे तक हंगामा और तनाव का माहौल बना रहा. आखिरकार पुलिस ने परिजनों से लिखित तहरीर ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी.


परिवार में कोहराम, पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल


सुजीत कुमार के निधन से उनके परिवार में कोहराम मच गया है. उनकी पत्नी और पांच साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि अगर डॉक्टर समय रहते ध्यान देते तो सुजीत की जान बचाई जा सकती थी.


अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


यह घटना अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.





बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए
वाराणसी : जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के साथ अन्य समस्त योजनाओं की विभागवार/सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति एवं विकास परियोजनाओं के भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए कहा कि अपेक्षित रैंकिंग हासिल करने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए.समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें. उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी संबंधित अधिकारी इसका ध्यान रखें. जिलाधिकारी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति में जिला समाज कल्याण अधिकारी को कॉलेज/स्कूलों के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर मामलों के निस्तारण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को कम प्रगति वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों की प्रगति संतोषजनक नहीं है उनके प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित किया जाएगा.आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी इसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल के शिकायतकर्ता के प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है. उन्‍होंने नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण एवम सुदृढ़ीकरण और सड़को का अनुरक्षण में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के लोक निर्माण विभाग-प्रान्तीय खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), फ़ैमिली आईडी, पोषण अभियान, पर ड्राप मोर क्रॉप, ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की स्थिति, सीएमआईएस आदि में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए.उन्होंने विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यो में प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा के साथ-साथ भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की आकड़ेवार समीक्षा की. पर्यटन विभाग के कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास के योजनाओं की प्रगति सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया.ALSO READ : अजय राय ने बोरी वाले सीवर लाइन का किया निरीक्षण, सत्‍ता पक्ष पर किए तीखे सवालजिलाधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारीगण प्रत्येक दशा में योजनाओं के संचालन में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, आम जनमानस की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए. उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि विभागीय योजनाओं के आच्छादन सहित लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण कर लिया जाये, किसी भी प्रकार से लम्बित मामलों को अविलम्ब निस्तारित करा दिया जाए.