Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

42 डिग्री पार तापमान ने रोकी काशी की रौनक, सूने पड़े घाट, पर्यटक मायूस

42 डिग्री पार तापमान ने रोकी काशी की रौनक, सूने पड़े घाट, पर्यटक मायूस
Apr 16, 2026, 10:02 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Temperatures exceeding 42 degrees have dampened the spirit of Kashi, leaving the ghats desolate and tourists disappointed.


वाराणसी: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने इन दिनों काशी की रौनक पर असर डालना शुरू कर दिया है. वाराणसी का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर देखने को मिल रहा है. जो घाट आम दिनों में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नौकायन करने वालों से गुलजार रहते थे, वहां अब सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है.


र


तेज धूप और लू जैसे हालात योजनाओं पर फेर रहे पानी


काशी आने वाले लोग मां गंगा में स्नान, बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा में नौकायन की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन तेज धूप और लू जैसे हालात ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है. दिन चढ़ते ही घाटों पर लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है और कई जगह दोपहर में वीरानी जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं. गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों और जलचरों पर भी पड़ रहा है. तपती धूप से जानवर भी छांव तलाशते नजर आ रहे हैं, जबकि गंगा किनारे भी सामान्य चहल-पहल कम दिख रही है.


v


Also read: वाराणसी के एक और होटल में लगी भीषण आग, सामने आई यह वजह


कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि सोशल मीडिया और तस्वीरों में जिस काशी को देखा था, यहां उस तरह की भीड़ और रौनक इस समय देखने को नहीं मिली. उनका कहना है कि मौसम सामान्य होता तो घाटों का नजारा कुछ और ही होता. दिन के समय भवनों और सड़कों से निकलती गर्मी ने हालात और मुश्किल बना दिए. लोगों को ऐसा महसूस हुआ मानो चारों ओर से गर्म हवा का थपेड़ा मिल रहा हो. पछुआ हवा के बंद रहने से राहत नहीं मिलती दिखाई पड रही है. हवा में नमी का स्तर भी सीमित रहा, जिससे गर्मी और अधिक तीखी महसूस हुई.


h


&t=1s

भोजपुरी गायक रितेश रंजन से  मांगाी 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी का भी आरोप
भोजपुरी गायक रितेश रंजन से मांगाी 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी का भी आरोप
वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर निवासी भोजपुरी गायक एवं अभिनेता रितेश रंजन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का प्रकाश में आया है. गायक के प्रार्थनापत्र पर सारनाथ पुलिस आरोपी बुलबुल यादव और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपों की जांच की जा रही है.रितेश रंजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को बुलबुल यादव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ उन्हें फोन किया. आरोप है कि फोन पर दोनों ने गाली-गलौज की और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. गायक के अनुसार, जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी. घटना के बाद से रितेश रंजन और उनका परिवार भयभीत है. गायक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.ALSO READ : महिला सशक्तीकरण को सम्मान, यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार से प्रतिभाएं नवाजींशिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 सितंबर को केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है. एफआईआर संख्या 0487/2026 दर्ज की गई है. धारा 308(5) रंगदारी से संबंधित है, जबकि धारा 352 गाली-गलौज/अपमान और धारा 351(3) आपराधिक धमकी से संबंधित है. मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर शिव नारायण को सौंपी गई है. पुलिस आरोपी और उसके अज्ञात साथी की पहचान और घटना में इस्तेमाल किए गए फोन नंबर समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
महिला सशक्तीकरण को सम्मान, यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार से प्रतिभाएं नवाजीं
महिला सशक्तीकरण को सम्मान, यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार से प्रतिभाएं नवाजीं
वाराणसी: मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में रविवार को दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का नौवां स्थापना दिवस उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के बीच मनाया गया। इस मौके पर यशोमणि एवं कर्मवीर सम्मान समारोह आयोजित कर महिला सशक्तीकरण, प्रशिक्षण और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ की। मुख्य अतिथि लक्ष्मी मेडिकल के निदेशक एवं भाजपा काशी क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राय रहे। रक्षा मंत्रालय के इंजीनियरिंग सर्विसेज से सेवानिवृत्त सुनील सिंह, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी एवं एंद्री अस्पताल की प्रबंधक डॉ. आशा दुबे, उद्योगपति दिनेश गर्ग, एसबीआई काशी विद्यापीठ शाखा के प्रबंधक विनय त्रिपाठी, पूर्व प्रबंधक संजय गंगल, एसबीआई चौक शाखा के प्रबंधक नीरज पाठक और प्रिंस सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।समारोह में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल में उत्साह भर दिया। आद्या अग्रवाल, आन्या अग्रवाल, आरूषी गुप्ता, आनंदिता गुप्ता, आरोही गुप्ता, कृति वर्मा, दीक्षा शुक्ला, श्लोक वाचक, रामश्री दीक्षित और ख्याति गुप्ता ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली गीता देवी, रिदा नूर, हुस्ना बानो, निधि कुमारी, सुकन्या गुप्ता, रितिका कुमारी, खुशी सिंह और स्वाती सिंह को सिलाई मशीन और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली निशा भारती और अलबीना को भी सम्मान मिला।समर कैंप में हिस्सा लेने वाली अलका कुमारी, खुशी राजभर, आलमीन खानम, मनतशा, माही, दीजिका, नेहा रावत, रजिया सुल्तान, शाजिया, मालती, नंदनी, पूजा कुमारी, मीनू जायसवाल, गौरी गुप्ता, खुशबू सोनकर, शिवानी चौरसिया, अर्पिता जायसवाल और याशिका को भी सम्मानित किया गया।वहीं, ब्यूटी पार्लर का छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली वैष्णवी विश्वकर्मा, माया मार्या, सना बानो, रोशनी मौर्या, गीता सोनकर, पूजा विश्वकर्मा और शालू को भी सम्मान मिला। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को हुनर का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास लगातार जारी है।ALSO READ: काशी विश्वनाथ धाम से गूंजा शांति का संदेश, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की कामनासमारोह में व्यापारी राजेंद्र धानुका, समाजसेवी एवं शिव बरात समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह, संजय अग्रवाल, राजन दुबे, पिंटू भैया, समाजसेवी नित्यानंद तिवारी, सुनील उपाध्याय, प्रेम सिंह और शोभा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश तिवारी ने किया। संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला और दीपू शुक्ला ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।
काशी विश्वनाथ धाम से गूंजा शांति का संदेश, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की कामना
काशी विश्वनाथ धाम से गूंजा शांति का संदेश, ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की कामना
वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर रविवार को काशी विश्वनाथ धाम से विश्व में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की गई। बाबा विश्वनाथ के दरबार में लोगों ने युद्ध, हिंसा और अशांति से जूझ रही दुनिया के लिए शांति की प्रार्थना की और मानवता के कल्याण का संदेश दिया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष शांति प्रार्थना की गई। इस दौरान ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का मंत्र दोहराते हुए सभी के सुखी और स्वस्थ रहने की कामना की गई।राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी केवल आस्था और अध्यात्म की नगरी नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और सहअस्तित्व का संदेश देने वाली धरती है। भारतीय संस्कृति सदैव ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही है। आज जब दुनिया के कई हिस्से युद्ध और हिंसा की पीड़ा झेल रहे हैं, ऐसे समय में काशी से शांति और भाईचारे का संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के धाम से यही प्रार्थना है कि दुनिया में हिंसा का अंत हो और लोगों के बीच प्रेम, करुणा तथा आपसी सद्भाव बढ़े। मानवता को टकराव के बजाय संवाद और सहअस्तित्व का रास्ता अपनाना चाहिए।ALSO READ: कैंट विधानसभा के दो वार्डों में 225 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू, सीवर-पेयजल के साथ सड़कों का होगा पुनर्निर्माणशांति प्रार्थना में शिवानंद दीक्षित, विश्वनाथ धवन, रेखा दीक्षित, श्रीनिवास, अन्नपूर्णा देवी, विकास कुमार समेत बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं और नागरिकों ने विश्व शांति तथा सभी के कल्याण की कामना की।