Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के एक और होटल में लगी भीषण आग, सामने आई यह वजह

वाराणसी के एक और होटल में लगी भीषण आग, सामने आई यह वजह
Apr 16, 2026, 09:45 AM
|
Posted By Preeti Kumari

A massive fire broke out in another hotel in Varanasi, the reason came to light.


वाराणसी: सारनाथ थाना क्षेत्र की बुद्धा सिटी कॉलोनी में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से एसडी सनराइज होटल के रिशेप्सन हॉल में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. हालांकि क्षेत्रीय लोगों ने तत्‍परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है. बताते हैं कि आजमगढ़ मेहनाजपुर के विनोद कुमार यादव सिंचाई विभाग जौनपुर में कार्यरत हैं. बता दें कि दो दिन पूर्व भी नई सडक क्षेत्र में होटल एचएम में आग लगने से भारी क्षति हुई थी और कुछ लोग झुलस गए थे.


न


शॉर्ट सर्किट होने से रिशेप्सन हॉल में लगी आग


सारनाथ के हवेलियां चौराहे के पास किराए के मकान में रहते हैं. उनका बुद्धा सिटी कॉलोनी में 4 बिस्वा में एसडी सनराइज होटल है. अचानक सुबह करीब 6 बजे होटल के रिशेप्सन हॉल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. पहले खिड़की से धुआं निकलता दिखाई दिया. देखते ही देखते खिड़की से आग की लपट निकलने लगी. आसपास के लोग धुआं निकलते देख तत्काल मौके पर पहुंचे. होटल में लगे फायर सिस्टम को चलाकर लगभग एक घण्टे में आग पर काबू पाया.


क


Also read: वाराणसी में तरना फ्लाईओवर के नीचे गेमिंग और वेंडिंग जोन, मिलेगा रोजगार का अवसर


आग की लपट इतनी तेज थी कि शीशा व टाइल्स तक टूट गया. गनीमत था कि कोई पर्यटक नहीं था. इस दौरान पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क पर ट्राली ट्रांसफार्मर खड़ा होने तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई. सूचना पर पहुंचे होटल मालिक विनोद कुमार ने बताया कि होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. जिसमें केवल रिशेप्सन हॉल में रखा 12 पीस सोफा,एलसीडी, एसी, फ्रिज, काउंटर, टेबल, सीसी कैमरा डीबी आर सहित बाथरूम सहित फर्नीचर लाखों रुपये की क्षति हुई है. मौके पर स्थानीय पुलिस उपनिरिक्षक अजय कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही. होटल में बुधवार की रात में रिग सेरेमनी की पार्टी थी. जिसमें बाहर लॉन के साथ भूमिगत हाल बुक थे.


ब


&t=1s

शहीद उद्यान पार्क के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
शहीद उद्यान पार्क के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
वाराणसी: सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण कार्य में हो रही देरी पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नाराजगी जताई. बुधवार को नगर आयुक्त शाश्वत तिवारी और मेयर अशोक तिवारी ने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य की धीमी गति देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और हर हाल में 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पार्क के आधुनिकीकरण का काम तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए, निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.दरअसल, शहीद उद्यान पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए व्यापक स्तर पर पुनर्निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसके तहत पार्क में आकर्षक आधुनिक लाइटें, म्यूजिकल फव्वारा, बच्चों के लिए झूले और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए आधुनिक पाथवे का निर्माण किया जा रहा है. इन सुविधाओं के शुरू होने से पार्क में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों के साथ ही बच्चों और परिवारों को भी बेहतर सुविधाए मिल सकेगी. नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क के निर्माण कार्य में देरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. इसी के मद्देनजर आज स्थलीय निरीक्षण किया गया. संबंधित निर्माण संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे किए जाएं। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.शहीद उद्यान पार्क का लोकार्पणगौरतलब है कि शहीद उद्यान पार्क का लोकार्पण 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है. इसी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पार्क को निर्धारित समय तक तैयार करने में जुटा है. हालांकि निर्माण कार्य में हो रही देरी ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. अब देखना होगा कि ठेकेदार 15 दिसंबर की समयसीमा तक पार्क को पूरी तरह तैयार कर पाता है या नहीं.Also Read: बढ़ने लगी बनारस में ठंड, तापमान में दर्ज की गई गिरावट
बढ़ने लगी बनारस में ठंड, तापमान में दर्ज की गई गिरावट
बढ़ने लगी बनारस में ठंड, तापमान में दर्ज की गई गिरावट
वाराणसीः ठंड बढ़ने लगी है, बुधवार को बनारस के तापमान में गिरावट दर्ज की गई औरसीजन में सबसे ठंडी सुबह साबित हुई. गलन के असर से पारा 12 डि‍ग्री से नीचे तक जा पहुंचा. वहीं सुबह ग्रामीण अंचलों में कोहरा का भी असर दिन चढ़ने पर धूप खिली तो कोहरा छंट गया. शहर में कोहरे का असर कम रहा लेकिन ठंडक का एहसास बखूबी हुआ.चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.2°C दर्ज बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.2°C दर्ज किया गया जो सामान्यर से 0.9 डि‍ग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 11.8°C दर्ज किया गया जो सामान्यू से 1.2 डिग्री कम रहा. आर्द्रता न्यूजनतम 62% और अधिकतम 88% दर्ज की गई. हालांकि पिछले कई दिनों से तापमान गिर रहा था.ठंडक लिए हुए हवाओं का आगमनअकवान चक्रवात के गुजरने के बाद बने वैक्युछम को भरने के लिए ठंडक लिए हुए हवाओं का आगमन पूर्वांचल में हुआ. इसकी वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में कोहरे का भी दौर रहा और दिन चढ़ने के साथ ही गलन भरी हवाओं का दौर कुछ कमजोर पड़ा तो वहीं शाम को ठंडक का असर दोबारा महसूस होने लगा.Also Read: CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण,  सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
वाराणसीः सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. उन्होंने सरैयाबाद, किला कोहना नमो घाट क्षेत्र में जवानों के आवास और अन्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया. राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा की. इसके बाद पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.जवानों के समर्पण की हुई सराहना वहीं, महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों को कर्तव्यपालन में सतर्कता, अनुशासन और सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अधिकारियों और जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यावसायिक दक्षता की सराहना की. महानिदेशक ने पहड़िया नवीन मंडी स्थित 95 बटालियन के मुख्यालय पहुंच अधीनस्थ अधिकारी मेस के नवनिर्मित डाइनिंग हाल का उद्घाटन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.महानिदेशक ने विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा काशी महानिदेशक विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के बारे में भी मातहतों से जानकारी ली और दोनों स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभारी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरतने से निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ज्ञानवापी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है. इससे पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान विशेष महानिदेशक दीपक कुमार, आइजी अनिल कुमार, डीआइजी संजय कुमार, डीआइजी राकेश कुमार, कमांडेंट आरएस बालापुरकर, राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार और नवनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे.Also Read: नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई