CRPF महानिदेशक ने जवानों के आवास के लिए आवांटित किया भूमि निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

वाराणसीः सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. उन्होंने सरैयाबाद, किला कोहना नमो घाट क्षेत्र में जवानों के आवास और अन्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया. राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा की. इसके बाद पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

जवानों के समर्पण की हुई सराहना
वहीं, महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों को कर्तव्यपालन में सतर्कता, अनुशासन और सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अधिकारियों और जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यावसायिक दक्षता की सराहना की. महानिदेशक ने पहड़िया नवीन मंडी स्थित 95 बटालियन के मुख्यालय पहुंच अधीनस्थ अधिकारी मेस के नवनिर्मित डाइनिंग हाल का उद्घाटन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.

महानिदेशक ने विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
काशी महानिदेशक विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के बारे में भी मातहतों से जानकारी ली और दोनों स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभारी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरतने से निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ज्ञानवापी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है. इससे पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान विशेष महानिदेशक दीपक कुमार, आइजी अनिल कुमार, डीआइजी संजय कुमार, डीआइजी राकेश कुमार, कमांडेंट आरएस बालापुरकर, राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार और नवनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे.
Also Read: नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के अंतिम दिन निकली राम दरबार की भव्य शोभायात्रा, दक्षिणा के साथ हुई बटुकों की विदाई



