देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान

वाराणसी: महादेव की काशी नगरी में मनाई गई देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे अनुभवों के लिए भी देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है. यहां की भव्य आतिशबाजी, लेजर शो, गंगा के घाटों की सजावट और बनारसी खानपान हर किसी को अपना दीवाना बनाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ती हैं. देव दीपावली की भव्य सुंदरता को देखने के लिए लाखों पर्यटक बनारस आते हैं. इन्हीं में से एक इंदौर के रहने वाले पर्यटक अश्मित जिसने काशी की अद्भुत छटा को बंया करते हुए बताया कि, यहां की खूबसूरती को बयां कर पाना काफी मुश्किल है. जिसका नजारा इतना सुंदर है कि जितना भी देखों मन नहीं भरता है. इतना ही नहीं, पर्यटक अश्मित ने पहली बार बनारसी पान का स्वाद चखा और बताया कि इसका स्वाद बड़ा ही गजब का है शायद तभी बनारस का पान पूरी दुनिया में मशहूर है.

पहली बार खाया बनारसी पान, अश्मित बोले- वाह बनारस!
काशी की देव दीपावली का नजारा ऐसा कि पहली बार देखने वाला भी इसकी भव्यता में खो जाए. इंदौर से पहुंचे अश्मित ने भी पहली बार बनारस की देव दीपावली देखी. घाटों पर दीपों की कतारें, आतिशबाजी और फायर शो ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उनका कहना है कि हर किसी को जीवन में कम से कम एक बार देव दीपावली देखने के लिए काशी जरूर आना चाहिए. काशी की खूबसूरती के साथ अश्मित को यहां के खानपान ने भी खूब आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि बनारस आकर पहली बार पान खाया. पान के अलग-अलग फ्लेवर और हर पल बदलते स्वाद का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था, उनका कहना है कि पान खाने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि आखिर बनारस का पान इतना मशहूर क्यों है.
इंदौर से आए पर्यटक को भा गई काशी की देव दीपावली
वहीं, देव दीपावली में भीड़ को लेकर अश्मित का अनुभव भी कुछ अलग रहा. उनका कहना है कि उन्होंने बनारस की भीड़ को लेकर काफी बातें सुनी थीं और लोगों ने उन्हें डराया भी था, लेकिन उन्हें उतनी ज्यादा भीड़ महसूस नहीं हुई, जितनी उन्होंने पहले से कल्पना की थी. काशी की देव दीपावली ने इंदौर से आए अश्मित को रोशनी, आतिशबाजी और बनारसी पान के स्वाद की ऐसी यादें दीं, जिन्हें वह लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. उनका संदेश साफ है—अगर आपने अब तक बनारस की देव दीपावली नहीं देखी है, तो जिंदगी में कम से कम एक बार इसका अनुभव जरूर कीजिये.

Also Read: देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा



